एजुकेशन

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 PDF: बीपीएससी हेड टीचर आंसर-की व क्वेश्चन पेपर पीडीएफ लिंक, bpsc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 Pdf Download Link (बीपीएससी हेड टीचर आंसर की 2024 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें): बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा की आंसर-की और क्वेश्चन पेपर (BPSC Head Teacher Question Paper 2024 Pdf) आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द जारी की जाएगी।

Image

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 PDF

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 Pdf Download Link at bpsc.bih.nic.in (बीपीएससी हेड टीचर आंसर की 2024 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें): बीपीएससी हेड टीचर परीक्षा में शामिल लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा हेड टीचर और हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (BPSC Head Master Answer Key 2024 Pdf) बहुत जल्द ही जारी कर दी जाएगी। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बीपीएससी डेड टीचर आंसर-की 2024 (BPSC Head Teacher Answer Key 2024 Pdf) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 Pdf: बीपीएससी हेड टीचर आंसर-की 2024 कब आएगी

बीपीएससी हेड टीचर और हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया। यह परीक्षा राज्य के 20 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक हुई। अब सभी बेसब्री से आंसर-की और क्वेश्चन पेपर का इतंजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी हेड टीचर आंसर-की 2024 और बिहार डेड मास्टर आंसर-की 2024 जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 Pdf Download: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

बीपीएससी हेड टीचर व हेड मास्टर आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थी को परीक्षा में पूछे गए किसी भी सवाल या फिर जवाब पर आपत्ति हो तो वह उसके खिलाफ तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download BPSC Head Teacher Answer Key 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर हेड टीचर आंसर-की 2024 लिंक पर क्लि करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Head Teacher Question Paper 2024 Pdf: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कुल 46308 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से हेड टीचर के 40247 पद और हेड मास्टर के 6061 पद शामिल हैं। हेड टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30,500 रुपये महीने प्रारंभिक वेतन मिलेगा। वहीं, हेड मास्टर पदों पर 35000 रुपये महीने सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article