एजुकेशन

BPSC 71 Marksheet Download: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट की मार्कशीट हुई जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

BPSC 71 Marksheet Download Link: बीपीएससी ने आज 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट की मार्कशीट भी जारी कर दी है। बता दें, दो दिन पहले रिजल्ट जारी किया गया था, अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट की मार्कशीट

सामान्य वर्ग का कटऑफ 88BPSC 71st Prelims Marksheet Download Link: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 71वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट की मार्कशीट जारी कर दी है। बता दें, दो दिन पहले 18 नवंबर को रिजल्ट जारी किया गया था। अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस मार्कशीट को bpsc.bihar.gov.in पर जाकर देखा सकता है, हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

14,261 अभ्यर्थियों को मिली थी सफलता

इस रिजल्ट में 14,261 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 13,368 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए और 893 अभ्यर्थियों को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी पदों के लिए चुना गया है।

वर्ग कटऑफ
सामान्य वर्ग 88
महिला उम्मीदवारों 78
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 82.33
EWS महिला73.33
अनुसूचित जाति (SC) 72
SC महिला का 60.33
अनुसूचित जनजाति (ST) 71.33
ST महिला 65.67
पिछड़ा वर्ग (BC) 84
पिछड़ा वर्ग (BC) महिला73.67
अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और EBC महिला71.33
BCL 71.67
कितने आए हैं मार्क्स यहां से करें चेक

बीपीएससी एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लिंक

कब हुई थी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था। बिहार के 37 जिलों में स्थित 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इसमें कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article