एजुकेशन

BPSC 70th Prelims Exam Date 2024: बदल गई बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स एग्जाम डेट, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

BPSC 70th Prelims Exam Date 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया जाना था। हालांकि, अब परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।

Image

BPSC 70th Prelims Exam Date 2024

BPSC 70th Prelims Exam Date 2024: बीपीएससी 70वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तारीख (BPSC 70th Prelims Exam 2024 Date) आज यानी 2 सितंबर को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

BPSC 70th Prelims Exam 2024 Date: अब नवंबर में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2024 को किया जाना था। हालांकि, आयोग की तरफ से किसी कारणवश विज्ञापन का प्रकाशन नहीं किया जा सका है। ऐसे में अब यह परीक्षा 17 नवंबर को संभावित है। इस संबंध में विस्तृत विज्ञापन भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

BPSC 70th Prelims Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

बिहार के विभिन्न सरकारी विभागो में भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

BPSC 70th Prelims Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article