BPSC 68th Prelims Result 2023: Bihar Public Service Commission (BPSC) 68th Combined Competitive Preliminary Examination OMR Answer Sheets जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर लॉग इन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी हो गई बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की OMR आंसर शीट
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा, 2023 की ओएमआर आंसर शीट्स जारी कर दी है।
उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से BPSC 68th Pre OMR answer sheets देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी ने जो ओएमआर शीट जारी की है, इसे केवल 12 मार्च तक ही देखा जा सकता है। आयोग द्वारा घोषित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम 27 मार्च को आने की उम्मीद है। एक बार BPSC 68th Prelims Result जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर डायरेक्ट लिंक को शेयर कर दिया जाएगा।
कैसे देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
- उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- 5 मार्च की तारीख में देखें इस नाम का लिंक मिलेगा - Regarding upload of OMR Answer Sheets of 68th Combined (Preliminary) Competitive Examination
- इस लिंक पर क्लिक करें नोटिफिकेशन खुल जाएगा।
- ओएमआर शीट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पासवर्ड की जरूरत होगी।
हालांकि आप इस डायरेक्ट लिंक से भी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। BPSC 68th Pre OMR Sheet
BOSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की
BPSC ने 4 मार्च को सामान्य अध्ययन (General Studies) के पेपर के लिए BPSC 68वीं CCE प्रीलिम्स की फाइनल आंसर की जारी की थी, जबकि 18 फरवरी 2023 को बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की (BPSC 68th Prelims Exam provisional answer key) जारी की गई थी, और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
फाइनल आंसर की वाले अधिसूचना में बीपीएससी ने कहा था कि अगर उम्मीदवार नए साक्ष्य पेश कर सकते हैं तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वे इसे 7 मार्च तक ईमेल के जरिए जमा कर सकते हैं।
