एजुकेशन

BPSC 68th Main Admit Card 2023: बीपीएससी 68वीं मेन एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर, 12 मई से होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 21, 2023, 03:19 PM IST

BPSC 68th Main Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग 68वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

BPSC 68th Main Admit Card 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Main Admit Card 2023, BPSC 68th Main Exam 2023: बीपीएससी 68वीं मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियो के लिए बड़ा अपडेट हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 68वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC 68th Main Exam 2023: मई में होगी परीक्षा

बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 मई, 17 मई और 18 मई 2023 को किया जाएगा। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लगभग 800 केंद्रों पर हुई और इसका रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया गया। अब मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

BPSC 68th Main Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ फोटो पहचना पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download BPSC 68th Main Admit Card 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 68वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी BPSC 68th Main Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
BPSC 68th Main Exam 2023: एप्लीकेशन में करें सुधार

बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से 324 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक आवेदन मांगे थे। हालांकि, अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article