एजुकेशन

BPSC Judicial Services Exam 2023: बिहार 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 27, 2023, 12:28 PM IST

BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023

Photo : iStock

BPSC 32nd Judicial Services Notification 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 27 फरवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।

BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के जरिए कुल 155 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

BPSC 32nd Judicial Services Eligibility 2023: क्या होनी चाहिए आयु

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, बिहार 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 22 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

How to apply online for BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023 Application: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए 27 फरवरी से 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 600 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article