LIVE

UPTET Result 2022: यूपीटेट परीक्षा के परिणाम जारी, updeled.gov.in पर करें चेक

UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2021 परिणाम आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले बीते दिन UPTET 2021 अंतिम आंसर की जारी की गई थी। इससे पहले परीक्षा नियामक प्राधिकरण सचिव, उत्तर प्रदेश के ईआरए, अनिल भूषण ने यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट 8 अप्रैल, 2022 को आने की जानकारी दी थी और अब यूपीटीईटी रिजल्ट की घोषणा का इंतजार खत्म हो चुका है। यहां जानें यूपीटीईटी रिजल्ट को लेकर अपडेट।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 10, 2022, 13:40 IST
Follow on Google News
UPTET Result 2022: यूपीटेट परीक्षा के परिणाम जारी, updeled.gov.in पर करें चेक

 UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022 : UPTET 2021 Sarkari Result उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, UPBEB की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपीटेट फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। 8 अप्रैल, 2022 को 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों का UPTET 2021 परिणाम देखने का इंतजार खत्म हुआ है। इससे पहले 7 अप्रैल को फाइनल आंसर की जारी हुई थी। 23 फरवरी को फाइनल आंसर की जारी होनी थी और 25 फरवरी को फाइनल रिजल्ट जारी होना था, इन रिजल्ट्स को स्थगित कर दिया गया था।

UPTET Result 2022 Declared: check marks here | UPTET Result 2022 Direct Link

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में किया गया था। प्राथमिक स्तर और माध्यमिक स्तर की UPTET परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check UPTET Result, CTET, Bank, Railway, Latest Govt Jobs Notification here

APR 09, 2022 15:10 IST

UPTET Result 2021: जानिए इस वर्ष का पास प्रतिशत

इस वर्ष 28 प्रतिशत अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर और 39 प्रतिशत अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

APR 09, 2022 13:46 IST

Sarkari Result 2022 - पहले फरवरी में जारी होने थे परिणाम

इससे पहले, UPTET 2021 के परिणाम 25 फरवरी, 2022 को घोषित होने वाले थे। हालांकि, यूपी चुनाव के कारण, UPTET परिणाम 2021 को स्थगित कर दिया गया था।

APR 09, 2022 13:07 IST

UPTET Result 2021: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है परिणाम

UPTET 2021 के नतीजे आ चुके हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी updeled.gov.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

APR 09, 2022 11:56 IST

UPTET Result 2021: पेपर लीक के कारण दोबारा हुई थी परीक्षा

UPTET-2021 की परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। बाद में 23 जनवरी, 2022 को पेपर दोबारा कराया गया था। इसी का परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया गया।

APR 09, 2022 11:25 IST

UPTET Result 2021: किन बातों पर निर्भर होता है कट ऑफ

यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्‍ट जारी हो चुका है। इसके कट ऑफ कई त‍थ्‍यों पर निर्भर करते हैं, जिनमें पेपर में हिस्‍सा लेने वाले उम्‍मीदवारों की संख्‍या, पेपर का कठिनाई स्‍तर और रिक्तियों की संख्‍या आदि। 

APR 09, 2022 10:30 IST

UPTET Result 2021: 22 अप्रैल तक उपलब्‍ध रहेगी फाइनल आंसर की

बोर्ड ने उम्मीदवार की आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक क्लिक करके यूपी टीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी 22 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध होगी।

APR 09, 2022 09:44 IST

UPTET Result 2021: रोल नंबर से देखें परिणाम

यूपीटेट रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार updeled.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उन्‍हें अपना रोल नंबर का उपयोग करना होगा। 

APR 09, 2022 09:11 IST

UPTET Result 2021: इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

अगर उम्मीदवारों को रिजल्‍ट देखने आदि से संबंधित कोई परेशानी हो तो वे अधिकारियों से 0532-2466769, 053-2467504 या uptethelpline@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। 

APR 09, 2022 08:34 IST

Sarkari Result 2022 - जानिए उच्‍च प्राथमिक स्‍तर पर कितने हुए सफल

उच्च प्राथमिक स्तर के टीईटी के लिए पंजीकृत 8,73,553 आवेदकों में से 7,65,921 ने परीक्षा दी। कुल 2,16,994 (28.33 प्रतिशत) सफल प्रमाणित हुए हैं। ये अपना स्‍कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारि‍क वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

APR 09, 2022 08:01 IST

UPTET Result 2021: 39 प्रतिशत हुए प्राथमिक स्‍तर में पास

यूपीटेट परीक्षा के प्राथमिक स्तर के लिए पंजीकृत 12,91,628 उम्मीदवारों में से 11,47,090 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 4,43,598 (38.67% या 39%) पास हुए हैं। 

APR 09, 2022 07:22 IST

UPTET Result 2021: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है रिजल्‍ट

UPTET के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्‍मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके updeled.gov.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। 

APR 08, 2022 23:29 IST

UPTET Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम

आधिकारिक यूपीटीईटी परिणाम 2022 वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर, UPTET 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
UPTET परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और सेव करें।

APR 08, 2022 22:52 IST

UPTET Result 2021: पेपर लीक के चलते टल गई थी परीक्षा

UPTET-2021 की परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को पहले आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। 23 जनवरी, 2022 को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया था और परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया गया था।

APR 08, 2022 22:16 IST

UPTET Result 2022: मिलेगा प्रमाण पत्र

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जो ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। पहले इसकी वैलिडिटी सात साल तक के लिए होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर आजीवन कर दिया गया है।

APR 08, 2022 21:36 IST

UPTET Result 2021: श्रेणीवार न्‍यूनतम कट ऑफ

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

APR 08, 2022 21:15 IST

UPTET Sarkari Result Cut Off: यूपीटीईटी 2021 कटऑफ

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

APR 08, 2022 21:05 IST

UPTET Result 2021: हेल्पलाइन का डिटेल्स

अगर उम्मीदवारों को वेबसाइट पर चेक करते समय UPTET परिणाम 2022 प्राप्त करने में कोई परेशानी आती है, तो वह नीचे दिए गए हेल्प लाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

यूपी टीईटी हेल्पलाइन नंबर: 0532-2466769/2466769
यूपी टीईटी ईमेल: uptethelpline@gmail.com

APR 08, 2022 20:17 IST

UPTET 2022 परिणाम 30 अप्रैल तक रहेंगे उपलब्ध

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2022 के परिणाम 30 अप्रैल तक ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, और इस महीने के बाद लिंक को हटा दिया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।

APR 08, 2022 19:38 IST

UPTET Result 2022: यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

UPTET पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को जमा करना पड़ सकता है।
- उनके UPTET एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की कॉपी देखें।
- फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।
- विशेष आरक्षण और जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो, तो इनकी मदद से यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

APR 08, 2022 19:17 IST

How to download UPTET Result: ऐसे डाउनलोड करें यूपीटेट रिजल्ट

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: यूपीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर क्लिक करके पेज पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, 'यूपीटीईटी परिणाम 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: UPTET 2021 स्कोरकार्ड स्वचालित रूप से स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए डाउनलोड करें और सहेजें।

APR 08, 2022 18:32 IST

UPTET Result 2021: इस बार के रिजल्ट के आंकड़े

उच्च प्राथमिक परीक्षा में शामिल हुए 7,65,921 उम्मीदवारों में से 2,16,994 (28.3 प्रतिशत) ने इस साल परीक्षा पास की है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बैठने वाले 11,47,090 उम्मीदवारों में से 4,43,598 (38.7 प्रतिशत) पास हुए हैं।

APR 08, 2022 17:47 IST

Sarkari Naukri: UPTET के लिए हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बारे में अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप 053-2467504, 0532-2466769 या uptethelpline@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

APR 08, 2022 16:59 IST

Sarkari Result: UPTET रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स आधिकारिक वेबसाइट पर दिया जाएगा। यूपीटीईटी परिणाम चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।

APR 08, 2022 16:10 IST

UPTET 2021 cut off: यूपीटेट परीक्षा कट ऑफ

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

APR 08, 2022 15:18 IST

UPTET Result: यूपीटीईटी परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट

अंतिम UPTET 2021 उत्तर कुंजी 7 अप्रैल को ऑनलाइन जारी की गई थी। UPTET 2021 का अंतिम आंसर की पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग पीडीएफ फाइलों के रूप में पब्लिश किया गया। UPTET 2022 परिणाम लाइव अपडेट और समाचार पर सभी विवरण प्राप्त करने के लिए यहां जुड़े रहें।

APR 08, 2022 14:46 IST

यूपीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर आया रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट से यूपीटीईटी उम्मीदवार अपना यूपी टीईटी स्कोरकार्ड 2021-22 भी डाउनलोड कर सकते हैं। UPTET 2021 का अंतिम उत्तर पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग पीडीएफ फाइलों के रूप में कभी भी प्रकाशित किया गया है। कुल 660592 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया। अंतिम UPTET 2021 आंसर की 7 अप्रैल को ऑनलाइन जारी की गई थी।

APR 08, 2022 13:59 IST

UPTET Sarkari Result: यूपीटेट का रिजल्ट हुआ जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट परिणाम जारी हो चुका है। इस परिणाम को लेकर 18 लाख उम्मीदवार के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी में अपर प्राइमरी में 28 प्रतिशत और प्राइमरी में 38 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।

APR 08, 2022 13:35 IST

UPTET Result: यूपीटेट रिजल्ट का समय

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपी टीईटी 2021 की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह है कि वो आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, क्योंकि 3 बजे तक बोर्ड की तरफ से परिणाम रिलीज कर दिया जाएगा।

APR 08, 2022 12:58 IST

UPTET Result 2022: प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती

यूपीटीईटी बिना इसके कोई भी उम्मीदवार राज्य सरकार की प्राइमरी स्कूलों की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी की परीक्षा पास करनी जरूरी होती है।

APR 08, 2022 12:18 IST

Sarkari Result Today: यूपीटीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम

यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। इससे पहले यह रिजल्ट 25 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने थे, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट डेट आने की वजह से इस परीक्षा का परिणाम नहीं जारी किया गया था।

APR 08, 2022 11:39 IST

Sarkari Result 2022: UPTET आंसर की के बाद आ रहा रिजल्ट

अब विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर, UPTET-2021 की संशोधित आंसर की 7 अप्रैल को घोषित हो गई है और इसके आधार पर परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया जाना है। राज्य सरकार से आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई है।

APR 08, 2022 11:10 IST

UPTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार

23 जनवरी को राज्य भर में UPTET 2021 परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

APR 08, 2022 10:37 IST

UPTET Exam: दो बार जब कैंसिल करनी पड़ी परीक्षा

बीते समय में यूपीटीईटी 2020 को कोरोना के प्रकोप के कारण आयोजित नहीं किया जा सका था और यूपीटीईटी 2021 28 नवंबर, 2021 को रद्द हुई थी, क्योंकि इसी दिन पेपर लीक होने की खबर आ गई थी, इसके बाद 23 जनवरी, 2022 को परीक्षा का दोबारा से आयोजित किया गया था।

APR 08, 2022 10:36 IST

UPTET Exam: परीक्षा के संबंध में ये है अपडेट

यूपीटीईटी परीक्षा के संबंध में अवर सचिव धर्मेंद्र मिश्रा ने बुधवार को अपने संदेश में राज्य सरकार की अनुमति से सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकरण के कार्यालय को 7 अप्रैल को यूपीटीईटी की संशोधित आंसर की जारी करने की अनुमति दी, इसके साथ ही उन्होंने 8 अप्रैल, 2022 को परिणाम भी जारी करने की अनुमति दे दी।

APR 08, 2022 09:25 IST

Sarkari Result Live - इस समय आएगा परिणाम

22 दिसंबर, 2021 के सरकारी आदेश के अनुसार, संशोधित उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2022 को जारी की जानी थी और परिणाम 25 फरवरी, 2022 को घोषित किया जाना था। हालांकि, उस समय यह जानकारी घोषित नहीं की गई थी। 7 अप्रेल को संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई, जबकि 8 अप्रेल को परिणाम किया जाना है।

APR 08, 2022 08:51 IST

Sarkari Result Live - वैधता जीवन भर के लिए मान्य

UPTET परिणाम 2021-22 प्रमाणपत्र की वैधता भी जीवन भर के लिए बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब जब तक चाहें अपने प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकेंगे और इसकी वैलिडिटी खत्म नहीं होगी। उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा timesnowhindi.com/education पर भी नजर बनाए रहें।

APR 08, 2022 08:11 IST

Sarkari Result Today - आज खत्म होगा 20 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार

UPTET sarkari result 2021-22 का लगभग 20 लाख उम्मीदवारों को इंतजार है। देखा जाए तो यूपी चुनाव रिजल्ट 10 मार्च को आया गया था, तब से लेकर अभी रिजल्ट जारी करने में फाफी देरी हुई है। खैर यह इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, परिणाम दोपहर 3 बजे के आसपास जारी किए जाएंगे।

APR 08, 2022 07:33 IST

Sarkari Result Today - यूपीटीईटी परिणाम आज

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी परिणाम 2021-22 आज, 8 अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, लखनऊ, यूपीबीईबी द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर से यूपीटीईटी परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
 

APR 08, 2022 06:56 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट टाइमिंग

UPTET रिजल्ट 2022 आज 8 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार) को दोपहर करीब 3.00 बजे जारी होने जा रहा है। UPBEB की ओर से उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ERA) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परिणाम updeled.gov.in पर घोषित करेगा।

APR 08, 2022 06:32 IST

Sarkari Result 2022 - यूपीटेट परिणाम आज

परीक्षा नियामक प्राधिकरण को हाल ही में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2021 (ERA) के प्रश्नों पर उम्मीदवारों से लगभग 3,000 आपत्तियां प्राप्त हुईं थी, हालांकि फाइनल आंसर की कल यानी 7 अप्रेल को जारी कर दी गई है, अब आज परिणाम जारी किया जाएगा।

APR 08, 2022 05:57 IST

UPTET आंसर की देखने के स्टेप्स

1: UP DEIEd की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

2: होम पेज पर उपलब्ध UPTET उत्तर कुंजी 2021 लिंक पर क्लिक करें।

3: लॉग इन विवरण दर्ज करें और आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

4: उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

5: भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

APR 08, 2022 05:55 IST

UPTET Result के लिए तैयारी शुरू

यूपीटीईटी रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए) को राज्य सरकार की मंजूरी के बाद होती है, जिसने इस संबंध में जरूरी तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है।

APR 07, 2022 21:38 IST

UPTET Result: 8 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

यूपीटीईटी का रिजल्ट शुक्रवार यानी 8 अप्रैल को जारी किया जाएगा. यूपीटीईटी का आयोजन इस साल 23 जनवरी को किया गया था। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की अंतिम आंसर की जारी करेगा।

APR 07, 2022 21:10 IST

UPTET Result: रिजल्ट को लेकर जारी है तैयारी

प्रयागराज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए) को राज्य सरकार की मंजूरी के बाद होता है, जिसने इस संबंध में आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर लगातार अपडेट्स भी आ रहे हैं। आज आंसर की जारी हो चुकी है।

APR 07, 2022 21:07 IST

UPTET Result: यूपीटीईटी परीक्षा अपडेट 2022

ईआरए के सचिव, यूपी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा, 'राज्य सरकार से गो-फॉरवर्ड प्राप्त हो गया है। अब विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर UPTET-2021 की संशोधित आंसर की 7 अप्रैल को घोषित होगी और इसी के आधार पर परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।'

APR 07, 2022 19:56 IST

UPTET Result 2022: यूपीटेट संशोधित आंसर की

यूपीटीईटी उम्मीदवारों को UPTET परिणाम जारी होने से पहले एक अंकन योजना की मदद से स्कोर की गणना करने में सक्षम करेगा। संशोधित आंसर की की सहायता से, उम्मीदवार सही उत्तर, गलत उत्तर और बोनस अंकों की जांच करने में सक्षम होंगे।

APR 07, 2022 18:03 IST

UPTET Final Answer Key: रिलीज हुई अंतिम आंसर की

यूपीटीईटी फाइनल आंसर की updeled.gov.in से देख सकते हैं, लेकिन इस लिंक से भी यूपीटेट फाइनल आंसर की देखा जा सकता है। यूपीबीईबी यानी उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) आखिरकार यूपीटीईटी फाइनल आंसर की रिलीज कर दी गई है। इस संबंध में पूरी खबर पढ़ सकते हैं। UPTET Final Answer Key 2021

APR 07, 2022 17:43 IST

UPTET Result Steps: यूपीटेट रिजल्ट देखने के स्टेप्स

स्टेप 1: UP DEIEd की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध UPTET उत्तर कुंजी 2021 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

स्टेप 4: उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

APR 07, 2022 16:44 IST

UP विधानसभा चुनाव के चलते रुका था UPTET परिणाम

22 दिसंबर, 2021 के सरकारी आदेश के अनुसार, संशोधित उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2022 को ईआरए द्वारा घोषित की जानी थी, और परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किया जाना था। हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए परिणाम घोषित नहीं किया जा सका।

APR 07, 2022 15:42 IST

Sarkari Result Live - जारी हो गई यूपीटेट फाइनल आंसर की

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने आखिरकार यूपीटेट फाइनल आंसर की जारी कर दिया है। यह यूपीटेट फाइनल आंसर की आप updeled.gov.in से देख सकते हैं, लेकिन इस लिंक से भी यूपीटेट फाइनल आंसर की देखा जा सकता है साथ ही पूरी खबर भी पढ़ी जा सकती है। UPTET Final Answer Key 2021

APR 07, 2022 15:18 IST

Sarkari Result Live - आज ही जारी होगी फाइनल आंसर की

UPTET-2021 को 28 नवंबर को एक पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा से कुछ घंटे पहले बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया था। प्रयागराज में परीक्षा शासी निकाय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को भी राज्य सरकार द्वारा बाद की जांच में दोषी पाया गया था। इसके बाद परीक्षा 23 जनवरी को जारी की गई, आंसर की 27 जनवरी को जारी की गई जबकि फाइनल आंसर की आज जारी की जाएगी।

APR 07, 2022 14:38 IST

Sarkari Result Today - पहले 25 को आने थे परिणाम

22 दिसंबर, 2021 के सरकारी आदेश के अनुसार, संशोधित उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2022 को परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा घोषित की जानी थी और परिणाम 25 फरवरी, 2022 को घोषित किया जाना था। हालांकि, पफाइनल आंसर की आज कुछ देर में जारी किए जाने वाले है, सबसे तेज अपडेट के लिए यहां बने रहें।

APR 07, 2022 14:21 IST

ईआरए के सचिव ने दी थी जानकारी

ईआरए के सचिव, यूपी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि “अब विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर, UPTET-2021 की संशोधित उत्तर कुंजी 7 अप्रैल को घोषित की जाएगी और इसके आधार पर परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया जाएगा, ” हालांकि अभी त​क आंसर की जारी नहीं हुई है।

APR 07, 2022 13:54 IST

Sarkari Result Live - आज ही आंसर की होगी जारी

UPTET परिणाम 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के पंजीकृत खातों पर जारी किया जाता है। परिणामों की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। फिलहाल, उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आज ही आंसर की जारी की जाने वाली है। 

APR 07, 2022 13:21 IST

Sarkari Result Live - ईमेल से करें संपर्क

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी परीक्षा के लिए किसी भी समय फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है, जारी होते ही आपको इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। यदि आप बोर्ड से संपर्क करना चाहते हैं तो uptethelpline@gmail.com के माध्यम से कर सकते हैं।

APR 07, 2022 12:59 IST

Sarkari Result Today - परिणाम के रूप मिलेगी यह जानकारी

परिणाम के रूप में UPTET 2022 स्कोरकार्ड / अंक विवरण जारी किया जाएगा। UPTET परिणाम स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण होंगे जैसे: नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म की तारीख, श्रेणी इत्यादि।

APR 07, 2022 11:59 IST

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

UPTET परिणाम 2022 को अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य श्रेणी को 60 प्रतिशत और अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) / पूर्व के लिए 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

APR 07, 2022 11:25 IST

Sarkari Result Today -दो पाली में हुई थी परीक्षा

पेपर 1 (प्राथमिक शिक्षक) के लिए UPTET 2021 सत्र की परीक्षा पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि UPTET पेपर 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) यानी दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच में आयोजित की गई थी। परीक्षा की तारीख 23 जनवरी, 2022 थी।
 

APR 07, 2022 10:39 IST

20 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज होगा खत्म

UPTET परिणाम 2022, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 8 अप्रेल को जारी किए जाएंगे। लगभग 20 लाख उम्मीदवारों द्वारा UPTET परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, आज उन सभी के लिए आंसर की जारी होने जा रही है। यूपीटीईटी के नतीजे जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
 

APR 07, 2022 09:59 IST

जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं

होमपेज पर, "UPTET 2021 स्कोरकार्ड्स" पर क्लिक करें।

लॉग इन डिटेल डालें

आपका UPTET 2022 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा

इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

APR 07, 2022 09:00 IST

Sarkari Result Live - कल आएगा रिजल्ट

xउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का बहुप्रतीक्षित परिणाम परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी द्वारा 8 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। जबकि आज यानी 7 अप्रेल को फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

APR 07, 2022 08:07 IST

Sarkari Result Live - आज आंसर की, कल रिजल्ट

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 7 अप्रैल को यानी आज जारी की जाएगी। अधिकारियों द्वारा UPTET परिणाम 2021 की तारीख और समय की पुष्टि की गई है। यूपीटीईटी 2022 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना परिणाम व फाइनल आंसर की देख सकते हैं।

APR 07, 2022 08:07 IST

Sarkari Result Live - कुल 21 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार

UPTET 2021 23 जनवरी को आयोजित किया गया था। कुल 21,65,179 उम्मीदवारों, जिनमें से प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 उम्मीदवारों ने UPTET-2021 के लिए पंजीकरण कराया था।

APR 07, 2022 08:06 IST

Sarkari Result Live - प्राथमिक स्तर के लिए 83.09 प्रतिशत ने दी परीक्षा

प्राथमिक स्तर के लिए कुल 10,73,302 उम्मीदवारों (83.09 प्रतिशत) ने परीक्षा दी और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए। यदि updeled.gov.in पर आंसर की देखने मे दिक्कत हो, तो timesnowhindi.com/education से भी आंसर की देखी जा सकती है।