UPTET Result 2022: घोषित हुए यूपीटीईटी परीक्षा के परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट और मार्क्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 04:07 PM IST

UPTET Result 2022 declared on updeled.gov.in, Sarkari Result 2022: यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का परिणाम जारी हो चुका है। यूपीटेट की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम देख सकते हैं।

google

UPTET Result 2022 on Official Website updeled.gov.in: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम 2022 जारी हो चुका है। बेसब्री से इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर रिजल्ट को चेक करें, नीचे हमने इस परिणाम का डायरेक्ट लिंक भी दिया है जहां यूपीटीईटी रिजल्ट और आंसर को देख सकेंगे। सरकार बनने के इंतजार की वजह से यूपीटीईटी के परिणाम में देर हो रही थी लेकिन योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण के बाद यूपीटेट रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 23 जनवरी को आयोजित हुई थी। इस साल कुल 21 लाख 65 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 12 लाख 91 हजार से ज्यादा प्राथमिक स्तर के लिए और 8 लाख 73 हजार से ज्यादा उच्च प्राथमिक स्तर के लिए शामिल हुए। यूपीटीईटी के लिए उपस्थिति प्राथमिक के लिए 83 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 85.7 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

End of Feed