LIVE

UPTET Result 2022: हो गई आधिकारिक घोषणा, आज जारी होगी फाइनल आंसर की

UPTET Result, Final Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 रिजल्ट को लेकर बहुत जल्द आधिकारिक जानकारी आ सकती है, एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले आंसर की जारी होगी, उसके दो दिन बाद रिजल्ट आ सकता है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड इस रिजल्ट की घोषणा updeled.gov.in पर करेगा। इसके अलावा आप timesnowhindi.com/education से भी यूपीटेट फाइनल आंसर की और रिजल्ट लिंक को लेकर ताजा स्टेटस, अपेडट जान सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 7, 2022, 10:12 IST
Follow on Google News
UPTET Result 2022: हो गई आधिकारिक घोषणा, आज जारी होगी फाइनल आंसर की

UPTET Result 2022: Uttar Pradesh Basic Education Board, UPBE Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test, UPTET result 2021 को लेकर जल्द फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके दो दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड पहले 23 फरवरी, 2022 को यूपीटेट फाइनल आंसर की और 25 फरवरी, 2022 को यूपीटेट​ रिजल्ट जारी करने जा रहा था, लेकिन यूपी इलेक्शन रिजल्ट के समय से टकराव के चलते परीक्षा के परिणाम आगे खिसका दिए गए, अब सूत्रों की मानें, तो किसी भी समय अपडेट आ सकता है। फिलहाल पहले परिणाम आए या फाइनल आंसर की, दोनों की सबसे पहले जानकारी इस पेज पर पांएगे, साथ ही यहां डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा।

UPTET Final Answer Key, Result 2022: check and download from here

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली यूपीटेट परीक्षा एक राज्य-स्तरीय परीक्षा है, जिसके माध्यम से राज्य भर के विभिन्न सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) कक्षाओं के लिए योग्य शिक्षकों की भर्ती की जाती है।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification, Result Update here

APR 07, 2022 09:50 IST

Sarkari Result Live - डायरेक्ट लिंक से देखें फाइनल आंसर की

UPTET परिणाम 2021-22 आज दोपहर में आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर की जारी करने जा रहा है। UPTET Sarkari Result चेक करने का सीधा लिंक यहीं शेयर कर दिया जाएगा। बता दें, कल ही इस बात की घोषणा की गई है कि 7 अप्रेल को यूपीटेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

APR 07, 2022 08:55 IST

Sarkari Result Live - 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा

UPTET 2021 परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। UPTET परिणाम 2022 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा। UPTET परिणाम 2022 UPBEB की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध होगा। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद, यूपीटीईटी परिणाम की जांच के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।

APR 07, 2022 08:20 IST

Sarkari Result Live - पहले इस तारीख को आना था रिजल्ट

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, निर्धारित UPTET परिणाम जारी करने की तारीख 25 फरवरी, 2022 थी। हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट के चलते यूपीटेट परिणाम या फााइनल आंसर की नहीं घोषित की गई, तब से जाकर अब फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी होने जा रहा है।

APR 07, 2022 07:48 IST

Sarkari Result Live - इस लिंक पर मिलेगा फाइनल आंसर की

परीक्षा नियामक प्राधिकरण अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर यूपीटीईटी परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके यूपीटीईटी परिणाम की जांच कर सकेंगे। फाइनल आंसर की व रिजल्ट दोनों updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

APR 07, 2022 07:02 IST

Sarkari Result Live - 8 अप्रेल को आएंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा UPTET परिणाम 2022 की तिथियों की घोषणा कर दी गई है, अब यह परिणाम कल यानी 8 अप्रेल को जारी किए जाएंगे, उम्मीदवार इन परिणामों को updeled.gov.in पर देख सकेंगे, हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड कराया जाएगा।

APR 07, 2022 06:27 IST

Uptet Result 2022 - फाइनल आंसर की आज

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की फाइनल आंसर की आज यानी 7 अप्रेल को जारी होने जा रही है। उम्मीदवार updeled.gov.in से फाइनल आंसर की देख सकेंगे, सबसे तेज अपडेट देखने के लिए उम्मीदवार इस पेज को विजिट करते रहें।

APR 06, 2022 23:34 IST

18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बने थे UPTET परीक्षा का हिस्सा

कोरोना के कारण 2020 में टीईटी नहीं हो सकी थी जबकि पेपर लीक होने के कारण 28 नवंबर को यूपी-टीईटी 2021 स्थगित करनी पड़ी थी। 23 जनवरी को आयोजित यूपी-टीईटी में 21,65,179 अभ्यर्थियों में से 18,22,112 सम्मिलित हुए थे।

APR 06, 2022 22:21 IST

UPTET 2022 आंसर की

अनु सचिव शासन धर्मेन्द्र मिश्र ने बुधवार के अपने पत्र में यूपी-टीईटी की संशोधित आंसर की गुरुवार को और परिणाम शुक्रवार को जारी करने की अनुमति सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ऑफिस को दे दी है।

APR 06, 2022 21:20 IST

UPTET Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in या पर जाएं।
यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करे।
सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। अपना रोल नंबर समेत सभी डिटेल्स डालें।

APR 06, 2022 20:39 IST

UPTET रिजल्ट को लेकर अपडेट

विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर संशोधित आंसर की गुरुवार को और शुक्रवार को परिणाम घोषित होगा। करीब 18 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से यूपीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

APR 06, 2022 20:05 IST

UPTET Result 2022: यूपीटीईटी परिणाम विधानसभा चुनाव रिजल्ट डेट

यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट डेट आने की वजह से इस परीक्षा का रिजल्ट नहीं जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। पहले यह रिजल्ट 25 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने थे।

APR 06, 2022 19:32 IST

UPTET Result 2022: दोबारा आयोजित हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी की ओर से 23 जनवरी, 2022 को परीक्षा का दोबारा से आयोजन किया गया था और जबकि 27 जनवरी, 2022 को प्रोविजनल यानी प्रारंभिक आंसर की को जारी किया गया था।

APR 06, 2022 19:09 IST

UPTET Result: कोरोना काल में नहीं हो सकी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी 2020 कोरोना प्रकोप के कारण आयोजित नहीं हो सका। यूपीटीईटी 2021 को 28 नवंबर 2021 को रद्द कर दिया गया था। उसी दिन यानी पेपर वाले दिन ही पेपर के लीक होने की खबर आई थी।

APR 06, 2022 18:33 IST

UPTET परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार

यूपीटेट परीक्षा की अंतिम आंसर की 23 फरवरी, 2022 को जारी की जानी थी, लेकिन अंतिम परिणाम के साथ अंतिम आंसर की भी स्थगित कर दी गई थी। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 85.72 प्रतिशत यानी कुल 7,48,810 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

APR 06, 2022 18:03 IST

UPTET Exam: रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा

प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। UPTET 2021 की परीक्षा को 23 जनवरी को राज्य भर में आयोजित किया गया था। राज्य में प्राथमिक स्तर परीक्षा में कुल मिलाकर 10,73,302 उम्मीदवार यानी करीब 83.09 प्रतिशत शामिल हुए।

APR 06, 2022 17:30 IST

UPTET Result 2022: यूपीटीईटी आंसर की के लिए अनुमति

अवर सचिव धर्मेंद्र मिश्रा की ओर से  बुधवार को अपने मैसेज में राज्य सरकार की इजाजत से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण के ऑफिस को 7 अप्रैल को यूपीटीईटी की संशोधित आंसर की जारी करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा उन्होंने 8 अप्रैल, 2022 को रिजल्ट जारी करने की अनुमति भी दे दी।

APR 06, 2022 16:56 IST

UPTET Answer Key and Result: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद आया अपडेट

संशोधित आंसर की 22 दिसंबर, 2021 के सरकारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी, 2022 को परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से घोषित की जानी थी और रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित होना था। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम डेट आने की वजह से यूपीटेट रिजल्ट घोषित नहीं किए गए थे।

APR 06, 2022 16:04 IST

यूपी सरकार ने दी यूपीटीईटी रिजल्ट के लिए अनुमति

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार की ओर से यूपीटीईटी परीक्षा के बिल को आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई है। अब विषय विशेषज्ञ रिपोर्ट के आधार पर, UPTET-2021 की संशोधित आंसर की 7 अप्रैल को घोषित की जाएगी और इसी के आधार पर परिणाम 8 अप्रैल को परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

APR 06, 2022 15:40 IST

UPTET Result 2022 Date: जारी हुई आंसर की और रिजल्ट की डेट

यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम और आंसर की डेट घोषित कर दी गई है और नतीजे 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही प्रयागराज मुख्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। अब और इंतजार यूपीटीईटी के उम्मीदवारों को नहीं करना पड़ेगा।

APR 06, 2022 14:56 IST

Sarkari Result Live - 20 लाख उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण

प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक स्तरों में यूपीटीईटी परीक्षा के लिए लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। ये छात्र updeled.gov.in पर अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 
परीक्षा में सहायता के लिए 1,62,511 निरीक्षक, 8530 पर्यवेक्षक, 1423 उड़न दस्ते और 5,814 वर्ग-3 और 14,059 वर्ग-4 कर्मचारी तैनात किए गए थे।

APR 06, 2022 14:33 IST

Sarkari Result Live - इस लिंक पर आने जा रहे परिणाम

प्राथमिक स्तर की परीक्षा राज्य में कुल 10,73,302 अभ्यर्थियों (83.09 प्रतिशत) ने ली थी। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) परीक्षार्थी आए थे। बता दें, परिणाम किसी भी समय जारी हो सकते हैं, Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे

APR 06, 2022 13:56 IST

Sarkari Result Live - कब आएगी फाइनल आंसर की

परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जनवरी के अंत में 27 जनवरी को सार्वजनिक की गई थी। लगा था इसके बाद जल्द ही फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उम्मीदवार अभी तक फाइनल आंसर की व रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं।

APR 06, 2022 13:45 IST

Sarkari Result Live - कैसे चेक करें रिजल्ट

UPDelEd की आधिकारिक साइट updeled.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर UPTET रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें
अपने लॉगिन विवरणसबमिट करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

APR 06, 2022 11:58 IST

Sarkari Result Today - UPBEB इसी हफ्ते जारी करेगा परिणाम

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा UPTET परिणाम 2022 इस सप्ताह updeled.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है। अभी तक, UPTET परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

APR 06, 2022 11:33 IST

Sarkari Result Today - UPTET परिणाम 2022

UPTET परिणाम 2022, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, जल्द ही जारी की जाएगी। लगभग 20 लाख उम्मीदवारों द्वारा UPTET परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यूपीटीईटी के नतीजे जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट समय की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसी हफ्ते परिणाम आने की संभावना है।

APR 06, 2022 10:46 IST

Sarkari Result Live - यूपीटेट परिणाम आज?

UPTET परिणाम 2022 को फरवरी 2022 में जारी किया जाना था, हालांकि राज्य के आम चुनावों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। UPTET का परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। हालांकि, कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें, तो यूपीटेट परिणाम आज से कल तक में जारी हो सकते हैं।

APR 06, 2022 09:56 IST

Sarkari Result 2022 - क्यों होती है यूपीटेट परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो साल में एक बार आयोजित की जाती है ताकि आवेदकों को उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) पढ़ाने के लिए पात्रता अर्जित करने की अनुमति मिल सके।

APR 06, 2022 08:56 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट देरी का कारण देखें

Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का परिणाम देखने के लिए जल्द ही लिंक एक्टिवेट किया जा सकता है। बता दें, रिजल्ट में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे 23 जनवरी को आयोजित किया गया, जिस वजह से रिजल्ट भी आगे खिसक गया है।

APR 06, 2022 07:58 IST

Sarkari Result Today - यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम जल्द

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में 1,62,511 पर्यवेक्षकों, 8530 पर्यवेक्षकों, 1423 उड़न दस्तों के साथ-साथ 5,814 वर्ग-3 और 14,059 वर्ग-4 कर्मचारियों की आवश्यकता थी। इन डाटा से आप समझ सकते हैं परीक्षा कितने बड़े स्तर की होती है। लाखों उम्मीदवार इन परीक्षा में भाग लेता है, अब जल्द ही इसका परिणाम आने वाला है।

APR 06, 2022 07:36 IST

Sarkari Naukri 2022 - इतने प्रतिशत लोगों ने लिया भाग

राज्य की प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 अभ्यर्थियों (83.09 प्रतिशत) ने भाग लिया था। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) निकले थे। बता दें, Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) updeled.gov.in पर कभी भी जारी किया जा सकता है।

APR 06, 2022 06:59 IST

Sarkari Result Live - यूपीटेट परीक्षा केंद्र के बारे में

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी को किया गया था। UPTET-2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। राज्य भर में कुल 2,532 प्राथमिक परीक्षा केंद्र और 1,733 उच्च प्राथमिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।

APR 06, 2022 06:36 IST

Sarkari Result 2022 - इस लिंक पर आएगा परिणाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हालांकि 2022 में UPTET परिणामों की घोषणा की सही तारीख की घोषणा अभी बाकी है। uptet provisional answer key 27 जनवरी को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने UPTET 2022 परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकते हैं।

APR 05, 2022 23:52 IST

Sarkari Result Live - जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल

प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 अभ्यर्थियों (83.09 प्रतिशत) ने भाग लिया था। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) उम्‍मीदवार शामिल हुए थे। इसके अलावा परीक्षा में 8530 पर्यवेक्षकों की डयूटी लगाई गई थी। 

APR 05, 2022 23:20 IST

UPTET Result 2021 - फाइनल आंसर की भी होगी रिलीज

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से यूपीटीईटी के परिणाम इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। उम्‍मीद की जा रही है कि परिणाम के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर नजर बनाएं रखें। 

APR 05, 2022 22:40 IST

UPTET Result 2021 - 21 लाख से ज्यादा उम्‍मीदवारों ने कराया था रजिस्‍ट्रेशन

यूपीटेट परीक्षा के लिए 21 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उम्‍मीदवारों को अब रिजल्‍ट का इंतजार है। जल्‍द ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

APR 05, 2022 21:36 IST

UPTET Result 2021 - चुनाव के चलते टले परिणाम

यूपीटेट परीक्षा परिणाम पहले 25 फरवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन चुनाव के चलते इस पर रोक लगा दी गई थी। तब से रिजल्‍ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

APR 05, 2022 21:01 IST

Sarkari Result Live - पेपर लीक के चलते दोबारा हुई थी परीक्षा

यूपीटेट एग्जाम 28 नवंबर 2021 को होने थे लेकिन पेपर लीक होने के कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। बाद में ये एग्जाम 23 जनवरी 2022 को आयोजित हुए थे। 
 

APR 05, 2022 20:11 IST

UPTET Result 2021 - टीचिंग के लिए कर सकते हैं अप्‍लाई

यूपीटेट परीक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवार कभी भी अपने UPTET अंकों के साथ प्राथमिक स्तर या उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षण कार्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

APR 05, 2022 19:30 IST

UPTET Result 2021 - आजीवन मान्‍य होगा प्रमाण पत्र

पहले, यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को एक प्रमाण पत्र दिया जाता था। जिसमें प्राप्त अंकों की जानकारी होती थी। साथ ही प्रमाणीकरण की वैधता 7 साल के लिए मान्‍य होती थी, लेकिन अब इसे आजीवन वैध कर दिया गया है। 

APR 05, 2022 18:45 IST

Sarkari Result Live - मार्कशीट व स्‍कोरकार्ड होंगे जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की ओर से पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट / स्कोरकार्ड  आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा। ये परिणाम घोषित होने और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद उपलब्‍ध कराए जाएंगे। 

APR 05, 2022 18:12 IST

UPTET Result 2021 - मिनिमम पासिंग स्‍कोर

सामान्य/ईडब्ल्यूएस 60%
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55%
अनुसूचित जाति (एससी) 55%
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55%

APR 05, 2022 17:25 IST

Sarkari Result Live - प्रत्‍येक विषय के अंकों का होगा जिक्र

UPTET परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्‍ट में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों के साथ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त समग्र अंक शामिल होंगे।

APR 05, 2022 16:46 IST

UPTET Result 2021 - कट ऑफ लिस्ट भी होगी जारी

UPTET परिणाम किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड की ओर से कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी। जो उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी updeled.gov.in पर उपलब्‍ध होगी। 

APR 05, 2022 16:11 IST

UPTET Result 2021 - प्रोविजनल आंसर की पहले की गई थी जारी

UPTET 2021 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी 2022 को updeled.gov.in पर जारी की गई थी। बोर्ड ने प्रश्न पत्रों के साथ रिस्‍पांस शीट भी जारी थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1 फरवरी तक मौका दिया गया था। 

APR 05, 2022 15:32 IST

Sarkari Result Live - दो स्‍तरों के लिए हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 वीं के लिए) और प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 वीं के लिए) की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन किया गया था। 

APR 05, 2022 14:55 IST

Sarkari Result Live - यहां से देखें स्कोरकार्ड

UPTET परिणाम 2022, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, जल्द ही जारी की जाएगी। लगभग 20 लाख उम्मीदवारों द्वारा UPTET परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यूपीटीईटी के नतीजे जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

APR 05, 2022 14:35 IST

Sarkari Result Today - आधिकारिक बयान का इंतजार

UPTET परिणाम 2022 को फरवरी 2022 में जारी किया जाना था, हालांकि राज्य के आम चुनावों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। UPTET का परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। हालांकि, कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

APR 05, 2022 13:44 IST

Sarkari Result Today - यूपीटीईटी परीक्षा के तेज नतीजे

पहले यह परीक्षा 29 नवंबर को होनी थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण, UPTET-2021 परीक्षा 28 नवंबर को रद्द कर दी गई थी और 23 जनवरी, 2022 के लिए दोबारा से आयोजित की गई थी। परीक्षा के रिजल्ट्स जल्द आने वाले हैं, परिणाम जारी होने के बाद आप यहां सबसे तेज नतीजे जान सकेंगे।

APR 05, 2022 12:55 IST

Sarkari Result Today - यूपीटीईटी रिजल्ट जल्द

राज्य की प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 अभ्यर्थियों (83.09 प्रतिशत) ने भाग लिया था। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) निकले थे। परीक्षा में 1,62,511 पर्यवेक्षकों, 8530 पर्यवेक्षकों, 1423 उड़न दस्तों के साथ-साथ 5,814 वर्ग-3 और 14,059 वर्ग-4 कर्मचारियों की आवश्यकता थी।

APR 05, 2022 12:27 IST

Sarkari Result Live - परीक्षा केंद्र

Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) updeled.gov.in पर जाएगा। बता दें, राज्य भर में कुल 2,532 प्राथमिक परीक्षा केंद्र और 1,733 उच्च प्राथमिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इस परीक्षा के परिणाम किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।

APR 05, 2022 12:02 IST

UPTET 2021 रिजल्ट

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी को किया गया था। UPTET-2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। Uttar Pradesh Basic Education Board उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड अब किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है, उम्मीदवार यहां से सारी डिटेल हासिल कर सकेंगे।
 

APR 05, 2022 11:37 IST

Sarkari Result Live - परीक्षा परिणाम तारीख की घोषणा जल्द

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हालांकि 2022 में UPTET परिणामों की घोषणा की सही तारीख की घोषणा अभी बाकी है। UPTET अनंतिम उत्तर कुंजी जनवरी के अंत में जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने UPTET 2022 परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकते हैं।

APR 05, 2022 11:08 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट किसी भी समय

UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इसके लिए प्राथमिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी 2022 को जारी की गई थी, जबकि छात्रों को इसे 01 फरवरी तक चुनौती देने की अनुमति थी। सूत्रों की मानें, तो चुनौतियों पर विचार कर लिया गया है, और किसी भी समय रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 

APR 05, 2022 10:30 IST

Sarkari Result 2022 - यूपीटीईटी परिणाम इस लिंक पर

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परिणाम घोषित होने की सही तारीख अभी सामने नहीं आई है। इसलिए, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम के बारे में और अपडेट देखने के लिए UPTET की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। हालांकि timesnowhindi.com/education पर भी संबंधित सभी अपडेट दिए जाएंगे।

APR 05, 2022 09:59 IST

Uptet Result Live - यहां से देखें परिणाम

UPTET 2021 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, उम्मीदवारों को एक बार जारी किए गए परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदक के पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा।

APR 05, 2022 08:58 IST

Sarkari Result Live - पेपर 1 व 2 में शामिल उम्मीदवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल करीब 21.65 लाख उम्मीदवार Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 10.73 लाख उम्मीदवार UPTET प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल हुए, और लगभग 7.48 लाख ने UPTET उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दी।
 

APR 05, 2022 08:38 IST

UPTET परिणाम 2021

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET परिणाम 2021 का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, UPBEB ने अभी तक UPTET परिणाम दिनांक 2021 की घोषणा नहीं की है। हालाँकि, जैसा कि यूपी विधानसभा चुनाव अब समाप्त हो गया है, यह बताया गया है कि UPTET परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी इसी हफ्ते जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहने की सलाह दी जाती है।
 

APR 05, 2022 07:59 IST

Uptet result kab aayega 

इस बारे में आधिकारिक जानकारी नही आई है, लेकिन यूपीटीईटी परिणाम updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे, और जैसे कोई अपडेट आएगा आपको जल्द से जल्द टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल timesnowhindi.com/education पर भी डायरेक्ट लिंक के साथ बता दिया जाएगा।

APR 05, 2022 07:59 IST

Uptet Result Live -  Uptet result kaise dekhen

updeled.gov.in पर जाएं
यहां होमपेज पर या तो बाएं तरफ Important नाम के टेक्स्ट के नीचे संबंधित लिं​क दिखाई देगा, या फिर आपको पेज के सेंटर में NOTIFICATIONS नाम के सेक्शन में फाइनल आंसर की या रिजल्ट को लेकर लिंक मिल सकता है।
आप चाहें तो updeled.gov.in/DefaultTET.aspx इस यूआरएल का प्रयोग करके भी रिजल्ट पेज पर आ सकते हैं।

APR 05, 2022 07:58 IST

Uptet Result 2021 - ऑब्जेक्शन प्रक्रिया

UPBEB ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया था। इस दौरान कई ऑब्जेक्शन आए भी थे, ऑब्जेक्शन पर विचार करना आयोग की जिम्मेदारी होती है, इस प्रक्रिया के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है। बहरहाल, सूत्रों के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।