LIVE

Sarkari Naukri: यूपीटीईटी परीक्षा के परिणाम जारी, यहां जानें लेटेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 10, 2022, 13:43 IST

सरकारी नौकरी से जुड़ी हर छोटी बड़ी हलचल जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट, फाइनल आंसर की, कटऑफ आदि जानकारी इस पेज पर डायरेक्ट लिंक के साथ मिलेगी। यहां हिंदी भाषी राज्यों ने निकलने वाले नोटिफिकेशन को प्राथमिकता दी जाती है। आप चाहें 8वीं पास हों या पीएचडी होल्डर सभी के लिहाज से खबरों को कवर किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को खासकर इस पेज को विजिट करने की जरूरत है।

Sarkari Naukri: यूपीटीईटी परीक्षा के परिणाम जारी, यहां जानें लेटेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट

हाल ही में सबसे बड़ी छात्रवृत्ति योजना, आरपीएससी आरएएस मेंंस परीक्षा, सीयूईटी, रीट परीक्षा अपडेट, यूपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी व अन्य आयोगों द्वारा कई नोटिफिकेशन निकले हैं। इसके अलावा राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा और बिहार पुलिस एसआई परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी हो गया है, जबकि परीक्षा कुछ ही दिनों में होने वाली है। रिजल्ट की बात करें, तो यूपीटेट परीक्षा परिणाम व एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम भी कुछ ही समय में जारी होने वाला है, जिसकी जानकारी सबसे तेज व डायरेक्ट लिंक के साथ इस पेज पर अपडेट किया जाएगा।

UPTET Result 2022 Direct LINK: Check here

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, यह परीक्षा 11 अप्रेल से शुरू होने जा रही है, इसके अलावा कुछ अन्य बड़ी परीक्षाओं को लेकर भी अपडेट आने वाले हैं, जिन्हें बारे में जानने के लिए व डायरेक्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।

UPTET Result 2022 declared LIVE: Check marks here

APR 08, 2022 14:42 IST

UPTET Result 2022: यूपीटेट रिजल्ट हुआ घोषित

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने आज दोपहर 2 बजे UPTET परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। UPTET 2022 के परिणाम की जांच करने के लिए डायरेक्ट लिंक updeled.gov.in 2022 पर उपलब्ध है। UPTET परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, छात्रों को ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। कुल 660592 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया।

APR 08, 2022 14:27 IST

Sarkari Naukri: राजस्थान शिक्षक भर्ती

आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य में वरिष्ठ अध्यापक के करीब 9800 से ज्यादा पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती प्रक्रिया की मदद से गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू व पंजाबी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

APR 08, 2022 13:41 IST

Sarkari Naukri 2022: नोटिफिकेशन UPSC IES, ISS हुआ जारी

संघ लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC IES, ISS 2022 परीक्षा नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया गया है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। IES में लगभग 29 और IES में 24 रिक्तियां इस भर्ती परीक्षा के माध्‍यम से भरी जाएंगी। इसकी पूरी जानकारी के साथ आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

APR 08, 2022 13:26 IST

Sarkari Naukri: यूपीटीईटी की फाइनल आंसर की

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी परीक्षा फाइनल आंसर की 07 अप्रैल को जारी किया गया था। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जा‍कर रिजल्‍ट और आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीटेट परीक्षा के रिजल्‍ट यानी परिणाम शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022 को रिलीज किया जाएगा।

APR 08, 2022 12:39 IST

Sarkari Naukari 2022: केएसपी के इन पदों पर जल्द करें आवेदन

एमपी बोर्ड इच्छुक उम्मीदवार केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट ksp-online.in पर 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। केएसपी ने सिविल पुलिस कांस्टेबल और सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5050 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

APR 08, 2022 11:26 IST

Sarkari Naukri 2022: 12वीं पास करें आवेदन

सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और सिविल पुलिस कांस्टेबल के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवरों की कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। खाली पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की होना चाहिए।

APR 08, 2022 10:42 IST

Sarkari Job, BSSC CGL 2022: आवेदन करने का विवरण

आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को निर्धारित की है। सरकारी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार जोकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वह अपना आवेदन बीएसएससी की ऑफिशियल यानी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 अप्रैल, 2022 से कर सकेंगे।

APR 08, 2022 10:39 IST

Sarkari Job 2022: सरकारी नौकरी के लिए 12वीं पास करें आवेदन

सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और सिविल पुलिस कांस्टेबल के खाली पद पर आवेदन को लेकर उम्मीदवारों की ओर से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा इन पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवरों की कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

APR 08, 2022 09:20 IST

Sarkari Result Live - असम लोक सेवा आयोग

असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय में सांख्यिकी निरीक्षक के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो परिवर्तन और विकास विभाग, असम के तहत सांख्यिकी निरीक्षक के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-apsc.nic.in से APSC सांख्यिकी निरीक्षक उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 08, 2022 08:46 IST

Sarkari Result Live - स्वास्थ्य चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग में भर्ती

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग (HMFW AP) ने विशाखापत्तनम, राजमुंदरी, गुंटूर और कडप्पा सहित चार क्षेत्रों में मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर्स (MLHP) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4755 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, एपी एमएलएचपी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2022 से hmfw.ap.gov.in पर शुरू की गई है। उम्मीदवार 16 अप्रैल 2022 तक नवीनतम आवेदन जमा कर सकते हैं।

APR 08, 2022 07:57 IST

Sarkari Naukri 2022 - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) अपनी वेबसाइट -bankofbaroda.in पर कृषि विपणन अधिकारी (एएमओ) और सहायक उपाध्यक्ष (एवीपी) - अधिग्रहण और संबंध प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। 100 रिक्तियां हैं, जिनमें से 47 कृषि विपणन अधिकारी के लिए हैं और 53 सहायक उपाध्यक्ष – अधिग्रहण और संबंध प्रबंधन के लिए हैं।

APR 08, 2022 07:29 IST

Sarkari Result Live - रेलवे भर्ती बोर्ड अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड, दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने rrchubli.in पर गुड्स ट्रेन मैनेजर (पूर्ववर्ती गुड्स गार्ड) के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। भर्ती सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) के माध्यम से की जाएगी।

आरआरसी दक्षिण पश्चिम रेलवे ऑनलाइन आवेदन लिंक

APR 08, 2022 06:49 IST

Sarkari Result Live - यूपीपीसीएल ने जारी किया रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने अतिरिक्त निजी सचिव एपीएस भर्ती 2021 और लेख लिपिक अकाउंट क्लर्क रिक्तियों 2020 के पद के लिए विभिन्न रिक्तियों के लिए कौशल परीक्षा परिणाम जारी किया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 08, 2022 06:27 IST

Sarkari Result 2022 - जेकेबीओएसई 11वीं रिजल्ट

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, जेकेबीओएसई 11वीं रिजल्ट 2021 इस बार दो डिवीजनों के लिए 7 अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया है। जम्मू डिवीजन (विंटर जोन) और लेह डिवीजन के लिए जेकेबीओएसई कक्षा 11 के परिणाम ऑनलाइन जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपना जेकेबीओएसई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर नाम, रोल नंबर से देख सकते हैं।
JKBOSE 11वीं के परिणाम 2021-22 ऐसे समय में घोषित किए गए हैं जब कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ दिन पहले, JKBOSE Class 11 Kashmir Division Results भी सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए थे।

APR 08, 2022 06:03 IST

ESIC के 45 पदों पर भर्ती

सरकारी भर्ती की ईएसआईसी प्रक्रिया की मदद से कुल मिलाकर 45 पद की भर्ती की जानी है, शैक्षिक योग्यता से संबंधिक जानकारी आने वाले समय में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के माध्य से प्रकाशित की जाएगी। इनमें से स्पेशलिस्ट ग्रेड (सीनियर स्केल) के लिए 40 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड (जूनियर ग्रेड स्केल) के लिए 5 पद हैं।

APR 08, 2022 06:02 IST

हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में सरकारी भर्ती

एसएससी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के कई अलग-अलग पद पर भर्ती को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है। दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2022 है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

APR 07, 2022 23:05 IST

NTPC भर्ती के लिए योग्यता

कंबाइंड साइकिल पावर प्‍लांट एक्‍जीक्‍यूटिव के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग डिग्री के साथ ही कम से कम 2 साल का कार्य का अनुभव भी होना जरूरी है।

APR 07, 2022 22:16 IST

NTPC Bharti 2022: जरूरी डेट्स

लेट फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 8 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 8 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 25 मार्च 2022

APR 07, 2022 21:36 IST

NTPC Bharti 2022: एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव पद पर निकलीं भर्ती

एनटीपीसी यानी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न एग्जीक्यूटिव पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार Careers.ntpc.co.in पर आखिरी तारीख 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

APR 07, 2022 20:40 IST

SSC Sarkari Job 2022: कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती

एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर-2 की डेट की घोषणा कर दी गई है। अधिक जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अनुसार पेपर-2 का आयोजन 8 मई 2022 को किया जाएगा।

APR 07, 2022 20:11 IST

BPSC Sarkari Job 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BPSC) की तरफ से कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। बीपीएससी भर्ती के तहत बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 2,187 खाली पद पर नियुक्ति होगी। इन पदों पर भर्तियों के लिए ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन का स्टेप्स दिया गया है। इन पदों में सबसे अधिक भर्ती सचिवालय सहायक के 1,360 पदों पर की जाएगी। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो 15 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

APR 07, 2022 19:37 IST

Sarkari Job 2022: बैंक में भर्ती के लिए मौका

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की तरफ से कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। बैंक में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की आखरी तारीख 9 अप्रैल 2022 तय की गई है। इसमें चीफ टेक्नोलॉजी अफसर और चीफ मैनेजर के कई पद भी शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 26 मार्च 2022 से शुरू हुए हैं।

APR 07, 2022 19:07 IST

Sarkari Naukri Bharti: दिल्ली डीटीसी में गर्वमेंट जॉब

दिल्ली परिवहन निगम की तरफ से महिला अभ्यर्थियों के लिए ड्राइवर के पदों (DTC Recruitment 2022) भर्तियां निकाली गई हैं। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर है। आधिकारिक वेबसाइट dtc.nic.in पर आवेदन का स्टेप्स दिया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख यानी 8 अप्रैल है। महिला उम्मीदवार इच्छुक और योग्य हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

APR 07, 2022 18:37 IST

UPTET Result: उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग अपडेट

यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के चार विषयों के 29 पद का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

APR 07, 2022 18:17 IST

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती

आवेदन स्टेप्स आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है। भारतीय नौसेना की तरफ से कई पद पर भर्ती हो रही हैं, जो उम्मीदवार इन पद पर भर्ती को लेकर आवेदन करना चाहते हैं। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं पास हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

APR 07, 2022 17:41 IST

Teacher Bharti 2022: शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता

शिक्षक भर्ती के लिए पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।
यूनिवर्सिटी, कॉलेजों और उच्च शिक्षा के अन्य संस्थानों में कम से कम पंद्रह साल का अनुभव।
यूजीसी लिस्ट सूचीबद्ध पत्रिका में कम से कम 10 शोध प्रकाशन।
अधिसूचना में दिए न्यूनतम 110 शोध स्कोर।

APR 07, 2022 16:47 IST

Teacher Bharti 2022: प्रिंसिपल पदों के लिए भर्ती

टीपीएससी यानी त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग के अनुसार प्रिंसिपल ग्रुप-ए पद भर्ती निकाली गई है। इसके अनुसार सरकारी सामान्य डिग्री कॉलेज के 20 पद को लेकर अधिसूचना रिलीज की गई। इन पद के इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल से 20 मई 2022 तक आवेदन करें।

APR 07, 2022 15:47 IST

Sarkari Result Live - बढ़ाई गई कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट माध्यमिक.biharboardonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2022 तक है।

APR 07, 2022 15:15 IST

Sarkari Naukri 2022 - बिहार में 2187 पद खाली

बिहार कर्मचारी चयन आयोग बीएसएससी ने 2187 पदों के लिए तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 की भर्ती जारी की है जिसका विज्ञापन नंबर 01/2022 है। यदि आप इस भर्ती की पात्रता को पूरा करते हैं तो ऑनलाइन आवेदन 14 अप्रैल 2022 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 17 मई 2022 होगी।
Bihar BSSC Graduate Level Online Form 2022 for 2187
 

APR 07, 2022 14:40 IST

Sarkari Result Live - BECIL भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के कार्यालय में 378 डेटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक रिक्तियों को अधिसूचित किया है। इन संविदा पदों के लिए योग्य उम्मीदवार becil.com पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है।

APR 07, 2022 14:16 IST

Sarkari Result Today - दिल्ली पुलिस परीक्षा परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस अंतिम परीक्षा 2020 में एसएससी कांस्टेबल का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने रोके गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है।
कर्मचारी चयन आयोग ने 15 दिसंबर, 2021 को दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2020 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला का अंतिम परिणाम घोषित किया, जिसमें अंततः 5,690 उम्मीदवारों का चयन किया गया। अनुचित साधनों के संदिग्ध उपयोग के कारण आयोग द्वारा आगे की जांच के लिए 625 उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम को रोक दिया गया था।

APR 07, 2022 13:51 IST

Sarkari Result Live - राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी किया अपडेट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सामान्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षा 2022 का परीक्षा शहर / प्रवेश पत्र जारी किया है। वे उम्मीदवार एनटीए सीएमएटी 2022 परीक्षा के साथ नामांकित हैं, वे परीक्षा शहर के विवरण डाउनलोड और जांच सकते हैं। यहां से पा सकेंगे एडमिट कार्ड

APR 07, 2022 13:34 IST

Sarkari Result Live - कर्मचारी चयन आयोग का नया नोटिफिकेशन जारी

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी, नई दिल्ली और Regional of Pan India ने हाल ही में दिल्ली पुलिस कार्यकारी कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए पीई और एमटी परीक्षा अपलोड की है। वे उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हैं वे इस नई सूचना की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये Constable Male के 3902 पद और Constable Female के 1934 पदों की भर्ती की जा रही है।

APR 07, 2022 12:55 IST

Sarkari Naukri 2022 - खनन अधिकारी व इन पदों की परीक्षा 24 को

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने खनन अधिकारी, सहायक भूविज्ञानी-2022 और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो)-2022 सहित विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने 24 जून 2022 (शुक्रवार) को खनन अधिकारी, सहायक भूविज्ञानी-2022 और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो) के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

APR 07, 2022 11:50 IST

Sarkari Result Live - जूनियर ट्रांसलेटर की नौकरी

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) के पद के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। BIS ने जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) के पद के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bis.gov.in से बीआईएस जूनियर ट्रांसलेटर परीक्षा तिथि 2022 अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) 22 अप्रैल 2022 (शुक्रवार) को जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

APR 07, 2022 11:15 IST

Sarkari Result Live - बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक नगर नियोजन पर्यवेक्षक के पद के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने के संबंध में संक्षिप्त सूचना जारी की है। अब उम्मीदवार सहायक टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर पद के लिए Advt के खिलाफ 18 अप्रैल 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

APR 07, 2022 10:35 IST

बिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल परिणाम 2022 जारी

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने मद्य निषेध, आबकारी और पंजीकरण विभाग, बिहार में कांस्टेबल के पद के लिए 27 फरवरी 2022 (रविवार) को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार बिहार पुलिस रिजल्ट सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने कुल 2,77,288 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की है, जिनमें से 234643 परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस परीक्षा को पास करने वालों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।

APR 07, 2022 09:53 IST

Sarkari Result Live - एडिट विंडों आज हो जाए्गी बंद

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई की जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर या एनईईटी पीजी 2022 एडिट विंडो आज 7 अप्रैल, 2022 को बंद हो जाएगी। बंद होने से पहले उम्मीदवारों को इस सुधार विंडो का उपयोग करके नीट आवेदनों को एडिट करना होगा।
NEET PG 2022 एडिट विंडो को आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है। यह सुधार सुविधा आज रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उसके बाद, कोई सुधार/संपादन संभव नहीं होगा। अब भी, सभी सूचनाओं को संपादित नहीं किया जा सकता है।

APR 07, 2022 08:57 IST

Sarkari Result Live - CUET 2022 आवेदन प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया अब चल रही है। CUET (UG) 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट अभी लाइव है। छात्र वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपने आवेदन भर सकते हैं।

CUET आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होने वाली थी और NTA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार 6 मई तक चलेगी।

APR 07, 2022 08:23 IST

Sarkari Result Live - सब इंस्पेक्टर परीक्षा परिणाम जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर के पद के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है। आरएसएमएसएसबी एमवीएसआई प्रीलिम्स 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आरएसएमएसएसबी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। rsmssb.rajasthan.gov.in

APR 07, 2022 07:50 IST

Sarkari Result Live - जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए नई तिथियां जारी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 6 अप्रैल, 2022 को जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए नई तिथियां जारी की हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 को अब 2022 के बोर्ड परीक्षा कैलेंडर के साथ संघर्ष के कारण स्थगित कर दिया गया है। जेईई मेन 2022 परीक्षा अब जून और जुलाई के महीनों में आयोजित किया जाएगा।

APR 07, 2022 07:04 IST

Sarkari Result Live - नीट परीक्षा में बड़ा बदलाव

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2022 भी हर साल की तरह विदेशों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए और शिक्षा मंत्रालय द्वारा पेश किया गया है।
NEET UG 2022 अब भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस संख्या में काफी सुधार हुआ है, जिससे छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने का अधिक अवसर मिला है। बता दें, 6 अप्रैल, 2022 तक, एनईईटी अधिसूचना और आवेदन पत्र जारी होने के साथ ही एनईईटी 2022 पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुके हैं।

APR 07, 2022 06:29 IST

Sarkari Result Live - ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, GPAT 2022 एडमिट कार्ड NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिए गए हैं। GPAT 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने GPAT 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक NTA वेबसाइटों - gpat.nta.nic.in andnta.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
GPAT 2022 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा 9 अप्रैल, 2022 को  सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह रहा डायरेक्ट लिंक GPAT 2022 Admit Card Download

APR 06, 2022 23:33 IST

Railway Bharti 2022: 8 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 8 अप्रैल 2022 तक सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रेलवे भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 को सुबह 9:00 बजे रेलवे सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), वलसाड पर इंटरव्यू को लेकर उपस्थित हो सकते हैं।

APR 06, 2022 22:46 IST

Railway Bharti 2022: 8 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 8 अप्रैल 2022 तक सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक इंटरव्यू रजिस्ट्रेशन करने होंगे। रेलवे की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 को सुबह 9:00 बजे से रेलवे सेकेंडरी स्कूल (इंग्लिश मीडियम), वलसाड पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

APR 06, 2022 22:14 IST

Railway Recruitment 2022: रेलवे भर्ती की योग्यता

साथ ही उम्मीदवार के पास एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। रेलवे सेकेंडरी स्कूल में ट्रेंड ग्रेजुएट (स्नातक) टीचर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

APR 06, 2022 21:40 IST

Railway Bharti 2022: नई अधिसूचना हुई जारी

सभी योग्य उम्मीदवार आयोजित वॉक इन इंटरव्यू के लिए शामिल हो सकते हैं। पश्चिम रेलवे, मुंबई डिविजन ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

APR 06, 2022 21:07 IST

BPSC Bharti 2022: इस तिथि से पहले करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर सभी योग्य उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना था।

APR 06, 2022 20:43 IST

BPSC Bharti 2022: किसके लिए कितने पद खाली?

बिहार लोक सेवा आयोग के भर्ती अभियान की मदद से बिहार में सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक के 107 खाली पदों पर भर्ती होगी।‌‌ अनारक्षित वर्ग को लेकर 43 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 17 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 19 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 3 पद हैं।

APR 06, 2022 20:08 IST

BPSC Bharti 2022: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर पद पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2022 तय की गई है।

APR 06, 2022 19:34 IST

Railway Recruitment 2022: रेलवे भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता

रेलवे के सेकेंडरी स्कूल की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक पद पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंध रखने वाले विषय में बैचलर डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा भी होना जरूरी है।

APR 06, 2022 19:02 IST

Railway Bharti 2022: टीजीटी और पीआरटी पद पर निकली है भर्ती

रेलवे की ओर से निकाली गई भर्ती के माध्यम से टीजीटी (हिंदी) के 1 पद, टीजीटी (साइंस) के 1 पद, टीजीटी (मैथ्स) के 1 पद, टीजीटी (सोशल साइंस) के 1 पद, टीजीटी (संस्कृत) के 1 पद, टीजीटी (फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन) के 1 पद, टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 1 पद और असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी टीचर) के 4 खाली पद पर भर्ती होगी।

APR 06, 2022 18:35 IST

Railway Recruitment 2022: नई अधिसूचना हुई जारी

पश्चिम रेलवे की ओर से मुंबई डिविजन ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर पद पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है है। सभी योग्य उम्मीदवार आयोजित वॉक इन इंटरव्यू के लिए इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

APR 06, 2022 18:06 IST

APSC Bharti 2022: लोकल फंड ऑडिट सर्विस पद भर्ती

एपीएससी यानी असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से लोकल फंड ऑडिट सर्विस समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर 13 अप्रैल 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।

APR 06, 2022 17:33 IST

CUET Result 2022: इस डेट तक होंगे आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया CUET 2022 के लिए एक महीने यानी 6 अप्रैल से 6 मई, 2022 तक के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती को लेकर नीचे ज्यादा डिटेल्स और अपडेट देख सकते हैं।

APR 06, 2022 16:58 IST

CUET 2022 का आवेदन लिंक

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 को लेकर एप्लिकेशन लिंक में देरी हुई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत 2 अप्रैल से शुरू होनी  थी। अपुष्ट कारण से इसमें देरी हुई और 6 अप्रैल की नई तिथि की घोषणा की गई थी।

APR 06, 2022 16:05 IST

CUET 2022L: कहां पर करें आवेदन?

CUTET सीयूटीईटी के लिए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा को लेकर अपने आवेदन करना चाहते हैं, वह CUET आधिकारिक वेबसाइट की मदद से यहां दिए cuet.samarth.ac.in के वेबसाइट एड्रेस पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

APR 06, 2022 15:43 IST

CUET परीक्षा 2022 के लिए शुरू हुए आवेदन

CUET Exam Test 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया का लिंक बुधवार को 6 अप्रैल, 2022 से  एक्टिव हो गया है और एप्लिकेशन शुरू हो गए हैं।

APR 06, 2022 14:15 IST

Sarkari Naukri 2022 - सुप्रीम कोर्ट का फैसला देखें

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को डॉक्टरों के एक समूह द्वारा नीट-पीजी के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2022 से आगे बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, सूर्यकांत और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि 31 जुलाई, 2022 से आगे की समय सीमा बढ़ाने से पूरा शैक्षणिक कार्यक्रम बाधित होगा।

APR 06, 2022 13:57 IST

Sarkari Result Today - टीएस ईएएमसीईटी 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद ने टीएस ईएएमसीईटी 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 6 अप्रैल, 2022 शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे टीएस ईएएमसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

APR 06, 2022 13:16 IST

Sarkari Result Live - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू ने बेसिक बीएससी नर्सिंग और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। दोनों कार्यक्रमों के लिए परीक्षा 8 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर परीक्षा तिथि नोटिस की जांच कर सकते हैं।

APR 06, 2022 12:52 IST

Sarkari Result Live - आईबीपीएस एसओ मेन्स फाइनल कट-ऑफ जारी

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने 1 अप्रैल 2022 को आईबीपीएस एसओ मेन्स फाइनल कट-ऑफ 2021 को आईबीपीएस एसओ परिणाम और स्कोरकार्ड 2021 के साथ जारी किया। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स 2021 26 दिसंबर 2021 को योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित किया गया था। आईबीपीएस का लक्ष्य सीआरपी एसपीएल-एक्सआई भर्ती अभियान के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों में 1,828 विशेषज्ञ अधिकारियों (एसओ) - स्केल I को भरना है।

APR 06, 2022 12:28 IST

Sarkari Naukri 2022 - नीट 2021 पर आने वाला है अपडेट

नीट 2021 की काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही नीट 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सूत्रों ने साझा किया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने से पहले अगले साल की परीक्षा और प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी करने पर चिंता जताई गई थी। एनटीए ने कोई अपडेट साझा नहीं किया है।

APR 06, 2022 12:02 IST

Sarkari Result 2022 - राजस्थान लोक सेवा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग, आरपीएससी ने वरिष्ठ शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी और 10 मई 2022 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 9760 पदों को भरेगा।

APR 06, 2022 11:35 IST

Sarkari Result Live - यूपीपीएससी रिजल्ट आउट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा का परिणाम अपनी वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार पहले घोषित चयन प्रक्रिया के अनुसार साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हो सकेंगे। वे सभी उम्मीदवार जो तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in के माध्यम से रोल नंबर-वार परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 06, 2022 10:47 IST

Sarkari Result Live - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) एक नवरत्न कंपनी और भारत की प्रमुख प्रोफेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने डिप्टी मैनेजर, सीनियर इंजीनियर और अन्य के 33 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 18 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले bel-india.in पर आवेदन कर सकते हैं।

APR 06, 2022 09:58 IST

Sarkari Result 2022 - जूनियर कर्मचारी चयन बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी

जूनियर कर्मचारी चयन बोर्ड, सरगुजा (जेएसएसबी) ने ग्रेड 4 के तहत वार्ड बॉय / आया, ओटी अटेंडेंट, ओपीडी अटेंडेंट, अटेंडेंट एनआरसी, चपरासी, चौकीदार, स्वीपर, धोबी, कुक, मेस सर्वेंट के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से 20 अप्रैल 2022 को रात 11.59 बजे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में गलतियों को सुधारने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल से 23 अप्रैल 2022 है।

APR 06, 2022 08:57 IST

Sarkari Naukri 2022 - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहायक अभियंता के पद पर भर्ती के लिए कल ऑनलाइन आवेदन विंडो खोलने जा रहा है। इच्छुक और योग्य इंजीनियर अपने एमपीपीएससी एई भर्ती 2022 ऑनलाइन आवेदन mppsc.mp.gov.in पर 6 अप्रैल 2022 से जमा कर सकेंगे। एमपीपीएससी एई भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 466 रिक्तियों की भर्ती के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

APR 06, 2022 08:04 IST

Sarkari Result 2022 - नवोदय विद्यालय समिति भर्ती

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने भर्ती अभियान 2021-22 के तहत महिला स्टाफ नर्स और खानपान सहायक के पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो एनवीएस परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। NVS महिला स्टाफ नर्स और कैटरिंग असिस्टेंट परीक्षा 8 और 31 मार्च 2022 को पूरे देश में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल में लॉग इन करके व्यक्तिगत उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

APR 06, 2022 08:04 IST

Sarkari Result Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग भर्ती 2022

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने सहायक राज्य कर आयुक्त, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, उप अधीक्षक और अन्य के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च से 21 अप्रैल 2022 तक रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2022 है जबकि ऑफलाइन मोड के लिए अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2022 से 23.59 बजे तक है।

APR 06, 2022 08:04 IST

Sarkari Result Live - FSSAI 2022

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority Of India) ने खाद्य विश्लेषक, तकनीकी अधिकारी, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक प्रबंधक (IT), सहायक प्रबंधक (सामाजिक कार्य / मनोविज्ञान / श्रम और समाज कल्याण / पुस्तकालय विज्ञान) और (पत्रकारिता या जन संचार या जनसंपर्क), हिंदी अनुवादक, सहायक, व्यक्तिगत सहायक, आईटी सहायक, कनिष्ठ सहायक ग्रेड- I के पदों को भरने के लिए 28 मार्च से 31 मार्च 2022 तक FSSAI 2022 लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया।