LIVE

SSC MTS Result 2021 declared: एसएससी एमटीएस रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें कट ऑफ

SSC MTS Tier 1 Result 2021 Declared, Sarkari Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ssc.nic.in पर मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह रिजल्ट्स पहले 28 फरवरी को जारी होना था, एसएससी ने खुद अस्थाई तारीखें जारी की थी, लेकिन किन्हीं वजहों से रिजल्ट 4 मार्च तक टल गया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 5, 2022, 09:06 IST
Follow on Google News
SSC MTS Result 2021 declared: एसएससी एमटीएस रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें कट ऑफ

SSC MTS Tier 1 परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक किया गया था। अब एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 12 नवंबर, 2021 को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी और आवेदकों को 18 नवंबर, 2021 तक ऑब्जेक्शन का मौका दिया गया था। कटऑफ लिस्ट अब आ चुकी है।

SSC MTS Result 2021 Declared: Check marks here

बता दें, एसएससी टियर 1 व टियर 2 परीक्षा दोनों के लिए अलग अलग कटऑफ जारी करता है। रिजल्ट जारी होने के बाद टियर 2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। इन सभी अपकमिंग अपडेट को जानने के लिए इस स्टोरी पर नजर डालें।

Also Read: SSC MTS Result 2021: घोषित हुए एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा के रिजल्ट, यहां देखें अपना स्कोर और कटऑफ लिस्ट

MAR 05, 2022 08:13 IST

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्‍ट

कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं। 
होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2020 घोषणा, टियर II परीक्षा के लिए।'
अपना नाम और रोल नंबर खोजने के लिए पीडीएफ फाइल को स्क्रॉल करें।
जरूरत पड़ने पर आप इसकी एक कॉपी प्रिंट भी कर सकते हैं।

MAR 05, 2022 07:27 IST

क्‍वालिफाइड उम्‍मीदवार होंगे टियर 2 में शामिल

SSC MTS Tier 1 Result 2020-21 घोषित हो चुका है। परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अब Tier 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

MAR 05, 2022 06:28 IST

जारी हुआ एमटीएस परीक्षा रिजल्‍ट

कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2020-21 4 मार्च, 2022 को घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

MAR 04, 2022 23:38 IST

एसएससी एमटीएस डेट 2022

कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी एमटीएस की परीक्षा 5 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक देश भर के कई परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। यह एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा थी जो विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी।

MAR 04, 2022 23:15 IST

SSC पेपर 1 नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने बताया कि पेपर-1 परीक्षा का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला के आधार पर जारी किया गया। फॉर्मूले के बारे में वेबसाइट पर 07 फरवरी 2019 को जारी नोटिस में इस बारे में बताया गया था।

MAR 04, 2022 21:43 IST

SSC MTS परीक्षा का सबसे ज्यादा कटऑफ

एसएससी एमटीएस परीक्षा कट ऑफ की बात करें तो सबसे ज्यादा बिहार का कट ऑफ 93 अंक के पार गया है। वहीं अन्य राज्यों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश का कटऑफ काफी ज्यादा गया है।

MAR 04, 2022 21:05 IST

SSC MTS टियर 1 रिजल्ट में कितने उम्मीदवार सफल?

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी एमटीएस 2020 परीक्षा पेपर-1 परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 4 मार्च को ही जारी किए गए हैं और इसमें कुल मिलाकर 44,680 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यानी कि 44,680 उम्मीदवार ये नतीजे आने के बाद एसएससी एमटीएस पेपर-2 एग्जाम देंगे।

MAR 04, 2022 20:18 IST

SSC MTS रिजल्ट Tier 1 कट-ऑफ लिस्ट

SSC MTS Result Tier 1 Cut Off List: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं। वैकल्पिक रूप से उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं - एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2021

Also Read: SSC MTS Result 2021: एसएससी एमटीएस Tier 1 रिजल्ट ssc.nic.in पर घोषित, देखें टियर 2 कटऑफ लिस्ट

MAR 04, 2022 19:10 IST

एसएससी एमटीएस 2021 टियर 1 रिजल्ट घोषित

कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ, एसएससी एमटीएस 2021 टियर 1 का परीक्षा का परिणाम आज, 4 मार्च, 2022 को घोषित हुआ है। एसएससी ने एमटीएस टियर 1 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जारी किया गया है।

MAR 04, 2022 18:41 IST

एसएससी एमटीएस पेपर 2 अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों को अंग्रेजी या संविधान की अनुसूची-आठवीं में शामिल किसी भी भाषा में एक लघु निबंध या पत्र लिखना होगा। एसएससी एमटीएस पेपर-2 ‘पेन और पेपर’ मोड में डिस्क्रिप्टिव टाइप का होगा।

MAR 04, 2022 18:11 IST

दो आयु वर्गों के लिए जारी होगा रिजल्‍ट

एसएससी एमटीएस पेपर- I 2020-21 परीक्षा का परिणाम 18-25 वर्ष और 18-27 समूह दोनों आयु वर्ग के लिए मार्च 2022 में कभी भी पीडीएफ फॉर्म में जारी किया जाएगा। इससे पहले यह रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर 28 फरवरी को जारी किए जाने की बात की गई थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

MAR 04, 2022 17:31 IST

3 हजार से ज्‍यादा पदों पर होगी भर्ती

एसएससी एमटीएस भर्ती को लेकर भारत सरकार के कई मंत्रालयों या विभाग मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) में 3972 खाली पद भरें जाएंगे। आवेदक बेसब्री से परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आयोग इसे जल्‍द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा। 

MAR 04, 2022 16:21 IST

वर्णनात्‍मक होगा पेपर

एमटीएस टियर- 2 में पेपर वर्णनात्मक प्रकार का होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी या संविधान की अनुसूची-आठवीं में शामिल किसी भी भाषा में एक लघु निबंध या पत्र लिखना होगा।

MAR 04, 2022 15:42 IST

अंकों के पुनर्मूल्‍यांकन की नहीं होगी अनुम‍ति

SSC MTS परीक्षा 2021-22 5 अक्टूबर, 2021 से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। जल्‍द ही रिजल्‍ट जारी किया जाएगा। अंकों के पुनर्मूल्यांकन/पुन: जाँच का कोई प्रावधान नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। ये अधिसूचना बोर्ड की ओर से पहले जारी की गई थी। 

MAR 04, 2022 14:47 IST

एक साथ जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट और फाइनल आंसर की

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नवंबर में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 टेस्ट 2020 के लिए उत्तर कुंजी और रिस्‍पांस शीट जारी किए थे, इसके बाद से फाइनल आंसर की का इंतजार है। उम्मीद है कि यह आंसर की और रिजल्ट दोनों एक साथ जारी किए जा सकते हैं।

MAR 04, 2022 14:13 IST

डिस्क्रिप्टिव होगा पेपर

एसएससी एमटीएस 2022 पेपर-2 हिंदी, अंग्रेजी और संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लिखित अन्य भाषाओं में उम्मीदवारों के बुनियादी भाषा कौशल का टेस्ट करने के लिए एक डिस्क्रिप्टिव होगा पेपर  पेपर होगा। उम्मीदवारों को 30 मिनट में 50 अंकों का एक लघु निबंध/पत्र लिखना होगा।

MAR 04, 2022 13:20 IST

कौन होंगे टियर 2 में शामिल

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा की तारीखों की घोषणा टियर 1 परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद की जाएगी।

MAR 04, 2022 12:41 IST

30 लाख से अधिक उम्‍मीदवार हुए थे शामिल

SSC MTS 2020 टियर 1 परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी।  SSC MTS 2020 परीक्षा के लिए 30 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। टियर 1 को क्लियर करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

MAR 04, 2022 12:07 IST

रीजन वाइस जारी होंगे कट ऑफ और रिजल्‍ट

फाइनल रिजल्ट की घोषणा के समय SSC द्वारा अलग-अलग एज ग्रुप, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी की जाएगी। पात्र उम्मीदवार जिनके दस्तावेज क्रम में पाए जाते हैं, उन्हें अंतिम चयन के लिए माना जाएगा।

MAR 04, 2022 11:35 IST

अंतिम दस्‍तावेज सत्‍यापन के लिए बुलाया जाएगा

अंतिम दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को पेपर-1 में उनके प्रदर्शन और पेपर-2 में कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। 

MAR 04, 2022 11:08 IST

जानिए कब जारी होगी टियर 2 की तारीख

एसएससी एमटीएस टियर 1 के परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर  टियर 2 की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

MAR 04, 2022 10:35 IST

रिस्‍पांस शीट हुई थी जारी

SSC ने नवंबर में मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 के लिए आंसर की और रिस्‍पांस शीट जारी किए थे। इसके जरिए उम्‍मीदवार संभावित स्‍कोर का अंदाजा लगा सकते थे। 

MAR 04, 2022 10:06 IST

रिजल्‍ट देखने का तरीका

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद, एसएससी एमटीएस टियर 1 2020-21 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। 
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

MAR 04, 2022 09:34 IST

अक्‍टूबर से नवंबर तक चली थी परीक्षा

SSC MTS 2020-21 परीक्षा वर्ष 2021 में 5 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित की गई थी। SSC MTS परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।

MAR 04, 2022 08:39 IST

इस वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 (पेपर 1) परीक्षा परिणाम जल्द होने वाले हैं जारी। यह परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in परिणाम देख सकते हैं।

MAR 04, 2022 08:39 IST

जारी हो चुकी है प्रोविजनल आंसर की

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नवंबर में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ टियर 1 परीक्षा के लिए 12 नवंबर, 2021 को अनंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक जारी किए थे। इसके बाद से फाइनल आंसर की को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

MAR 04, 2022 08:39 IST

कंप्यूटर आधारित मोड में थी परीक्षा

SSC MTS परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। बता दें, कर्मचारी चयन आयोग किसी भी समय टियर 1 परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है।