RRB Update: NTPC CBT 1 परीक्षा परिणाम और Group D परीक्षा की तिथि का जल्द हो सकता है एलान
RRB NTPC Result 2021, RRB Group D Exam 2021 Date: Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली CBT 1 परीक्षा के परिणामों को लेकर अगले सप्ताह तक अपडेट आ सकता है। RRB जल्द ही Group D कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए तिथियों की घोषणा कर सकता है।
Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली CBT 1 परीक्षा के परिणामों को लेकर अगले सप्ताह तक अपडेट आ सकता है। RRB जल्द ही Group D कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए तिथियों की घोषणा कर सकता है। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले आरआरबी परीक्षा का स्थान, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।
RRB NTPC Result 2021 Date: Check here
भारतीय रेलवे में कथित तौर पर 1 लाख अधिक पदों पर वैकेंसी और इन्हें भरने की प्रक्रिया अलग-अलग स्तरों पर चल रही है। साल 2019 में इन खाली जगहों को भरने के लिए नोटिफिकेशन यानी अधिसूचना जारी की गई थी। आरआरबी ग्रुप डी के लगभग 2 करोड़ आवेदन होने के बाद फिलहाल कोरोना काल की वजह से एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट सामने नहीं आ सकी हैं। यहां रेलवे की ताजा वैकेंसी और अन्य जानकारियों से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए।
RRB Group D Exam Date 2021: एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट, यहां देखें परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश
देने जा रहे हैं आरआरबी एग्जाम, तो विषय जान लें
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 में गणित (25 प्रश्न), सामान्य विज्ञान (25 प्रश्न), सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (30 प्रश्न) एवं सामान्य जानकारी एवं सामयिक विषय (20 प्रश्न) से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ सकती है जानकारी
आरआरबी ग्रुप डी को लेकर अपडेट आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आ सकता है। गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2021 से जून 2021 के बीच किया जाना था, लेकिन कोविड महामारी की वजह से ऐसा नहीं हुआ। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आरआरबी ग्रुप डी को लेकर अपडेट जल्द आने वाले हैं। संभवत: रजिस्टर मोबाइल नंबर पर जानकारी आएगी।
एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में यह है सिमिलेरिटी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान कुल 100 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा का आयोजन आरआरबी एनटीपीसी की तरह 15 भाषाओं में किया जा सकता है।
rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और यहां क्रेडिंशियल डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस संबंध में इसी माह अपडेट आने वाला है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट करेगा। RRB Group D Admit Card 2021 को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट नहीं है, लेकिन इसी माह अपेडट आने की उम्मीद है।
RRB Group D एग्जाम, परीक्षा हॉल में यह चीजें लाना है जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ भी ले कर जाना हो सकता है। इसके अलावा उन्हें कोरोना प्रोटाकॉल का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।
RRB NTPC रिजल्ट आने के बाद ऐसे कर सकेंगे चेक
उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
यहां होमपेज पर RESULTS पर क्लिक करें
क्रेडिंशियल डालें, जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि
RRB NTPC परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
RRB NTPC के जरिये 35200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB NTPC रिजल्ट को लेकर अपडेट आने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयन के लिए सीबीटी-1 परीक्षा हो चुकी है अब सीबीटी-2 का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
इसी माह आ सकता है RRB NTPC Result
गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 के लिए बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया गया। अंतिम चरण की परीक्षा 31 जुलाई को संपन्न हुई थी। इसके बाद प्रोसेज रुक गया, संभवत: ऐसा कोरोना की वजह से बने महौल की वजह से हुआ। खैर, चूंकि अब अन्य परीक्षाओं का प्रोसेस चल रहा है ऐसे में पूरी उम्मीद है कि RRB NTPC Result को लेकर अपडेट इसी माह आ सकता है।
RRB Group D: जल्द आने वाला है एडमिट कार्ड का लेकर अपडेट
जल्द ही RRB Group D परीक्षा को लेकर अपडेट आने वाला है। उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट पर कुछ दिशा निर्देश हो सकते हैं उनका पालन करना जरूरी होगा। यह दिशा निर्देश संभवत: कोरोना बीमारी से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर हो सकते हैं।
इन उम्मीदवारों को मिल सकती है छूट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से एनटीपीसी परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। इसमें कट ऑफ लिस्ट भी जारी होगी। माना जा रहा है कि इसमें PwBD उम्मीदवारों को अंकों में 2% की छूट दी जा सकती है। परिणाम आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं।
पोस्ट के आधार पर मिलेगा वेतन
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। इनमें सीबीटी -1, सीबीटी -2, स्किल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों की वेतन सीमा पदों के आधार पर 25,500 रुपये से 35,400 रुपये तक हो सकती है।
जानिए कितना जा सकता है कट ऑफ
बोर्ड की ओर से जल्द ही रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है की 15 अक्टूबर तक कोई आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट के दौरान संभावित कट ऑफ स्कोर अलग अलग वर्ग के अनुसार 50 से 80 तक जा सकते हैं। आप श्रेणी के अनुसार संभावित कट ऑफ देख सकते हैं, जो इस प्रकार हैं।
अनारक्षित वर्ग 75-80
OBC 65-75
EWS 60-65
SC 55-50
ST 50-55
ऑनलाइन एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स को रिफंड हुई फीस
बोर्ड की ओर से परीक्षा में शामिल हुए उन सभी कैंडिडेट्स की एग्जाम फीस रीफंड कर दी गई है जो ऑनलाइन एग्जाम में शामिल हुए थे। मालूम हो कि जो उम्मीदवार CBT 1 में क्वालिफाई होंगे सिर्फ वे ही CBT 2 में शामिल हों सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
रीजनल वेबसाइट पर अपलोड होगी मेरिट लिस्ट
रेलवे बोर्ड पहले चरण में आयोजित किए गए सभी 7 फेज़ के लिए अपनी रीजनल वेबसाइटों पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपने रीजन की रेलवे वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। लॉगिन के लिए उन्हें अपना रोल नंबर भरना होगा।
RRB NTPC Result: NTPC का कट-ऑफ होगा हाई
RRB जल्द ही NTPC CBT 1 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट और फाइनल आंसर शीट की जारी करने जा रहा है। परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं जिन्हें अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीदवारों के लिए कैटेगरी वाइस कट-ऑफ की जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन कट-ऑफ काफी हाई रहने वाला है। क्योंकि केवल सीमित संख्या में ही उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया जाएगा।
RRB NTPC Result 2021: रिजल्ट चेक करने का तरीका
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट की होमपेज पर सबसे आगे दिख रहे रिजल्ट अथवा स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट pdf फॉर्मेट में होगा जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी जानकारी के साथ लॉगिन करें। ऐसा करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
RRB ग्रुप के लिए जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर प्रतियोगी ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं तो हम आपको यहां जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के अंतर्गत सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाते हैं और आगामी परीक्षा में भी यही प्रश्न आएंगे।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) आवेदन आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता
दक्षिण पूर्व रेलवे को लेकर जो अधिसूचना निकाली गई है उसके अनुसार रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% के साथ पास होना चाहिए। साथ ही कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड से आईटीआई का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा भी होना चाहिए।
दक्षिण पूर्व रेलवे में 400 से अधिक, जानिए विवरण
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 432 अप्रेंटिस पदों के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किए हैं और इस ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, 2021 है।
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 15 पद, स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 15 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 06 पद, आरएसी मैकेनिक के 15 पद, वेल्डर के 20 पद, फिटर के 125 पद, इलेक्ट्रीशियन के 40 पद, वायरमैन के 25 पद, मशीनिस्ट के 05 पद, टर्नर के 05 पद, शीट मेटल वर्कर के 05 पद, प्लम्बर के 04 पद, पेंटर के 10 पद, ड्राफ्टमैन / सिविल के 04 पद, गैस कटर के 20 पद, ड्रेसर के 02 पद, फिजियोथेरेपी तकनीशियन के 02 पद, डेंटल लैब टेक्नीशियन के 02 पद मौजूद हैं। खाली वैकेंसी की पूरी जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन की मदद से पा सकते हैं।
पूर्व रेलवे के रिक्त पदों से जुड़ा विवरण
पूर्व रेलवे में भर्ती को लेकर जो अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसके लिए रिक्त पदों से जुड़ा विवरण कुछ इस प्रकार है। हावड़ा डिवीजन के लिए 659 पद, सियालदह डिवीजन के लिए 1123 पद , आसनसोल डिवीजन के लिए 412 पद, मालदा डिवीजन के लिए 100 पद, कंचनपारा डिवीजन के लिए 190 पद, लिलुआ डिवीजन के लिए 204 पद और जमालपुर डिवीजन के लिए 678 पदों पर भर्ती की जानी है और इसके लिए इच्छुच उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों के लिए रेलवे का वेतनमान
रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक खाली पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम में चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए तक महीने का वेतन मिलेगा और सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स को कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
पूर्वी रेलवे में 8वीं पास के लिए मौका
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Admit Card 2021 Date Live Updates: पूर्वी रेलवे में 8वीं पास आवेदक के लिए नौकरी का मौका है। योग्यता में आईटीआई की परीक्षा देना भी शामिल है। रेलवे में वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, कारपेंटर, पेंटर (जनरल) ट्रेडों के लिए, लाइनमैन, वायरमैन की जरूरत है। पूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यानी अधिसूचना देखें। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 3 नवंबर 2021 तक या इससे भी पहले ऑनलाइन रूप में पदों पर आवेदन करना है। आवेदन का प्रिंटआउट जरूर अपने पास रख लें।

