Sarkari Naukri 2022: जानिए कहां निकली सरकारी नौकरी? सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट
Sarkari Naukri Job Bharti 2022: सरकारी नौकरी के संबंध में ताजा अपडेट लगातार आ रहे हैं। इस समय कई आयोग, शिक्षा व स्वास्थ्य विभागों, बैंक से नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो रहा है। अभी कई रिजल्ट आने बाकी हैं, गेट परीक्षा रिजल्ट, यूपीटेट 2022 रिजल्ट, यूपी एसआई भर्ती रिजल्ट, एमपी कांस्टेबल, एसएससी जीडी कांस्टेबल आदि। इससे प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी मेन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आबकारी सिपाही भर्ती रिजल्ट जारी हो गया है, यूपीपीएससी ने संयुक्त राज्य ऊपरी अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है, इसके अलावा UPPSC ने हाल ही में आरओ, एआरओ मुख्य परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म भी जारी कर दिया है।
उम्मीदवार यूपीपीएससी आरओ / एआरओ भर्ती 2021 प्रारंभिक परीक्षा में योग्य हैं, वे मेन्स ऑनलाइन फॉर्म 2022 को भरने के लिए पात्र हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Govt Jobs Result, Admit Card, Vacancy Notification here
एजुकेशन सेक्टर की बात करें, तो भले बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी हो गए हों, लेकिन अभी और बड़े अपडेट आने बाकी हैं, इनमें बिहार बोर्ड 10 बोर्ड रिजल्ट, सीबीएसई बोर्ड टर्म1 10 व 12 रिजल्ट व अन्य राज्यों के भी बोर्ड रिजल्ट पेंडिंग में हैं।
SSC GD Constable Result, Cut-Off 2021 | CTET July 2022 Notification
उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक, कटऑफ, एग्जाम डेट, आंसर की व सरकारी नौकरी जॉब वैकेंसी से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
CBSE Class 12 Term 1 Result 2022: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं परिणाम
सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के लिए टर्म 1 परीक्षा के रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है और आखिरकार इसी के साथ टर्म 1 परीक्षा देने वाले सीबीएसई के कक्षा 12वीं छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है।
यहां पढ़ें: CBSE 12th Result: इस डायरेक्ट लिंक पर देखें सीबीएसई 12वीं के परिणाम
हाईकोर्ट भर्ती के लिए जरूरी योग्यता
हाईकोर्ट के पद पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड से SSLC या इसके समकक्ष परीक्षा पास हो। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार आयु भी 18 साल से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।
High Court Recruitment 2022: हाईकोर्ट के इन पद पर होगी भर्ती
हाईकोर्ट प्रक्रिया की मदद से स्टेनोग्राफर के लिए 54 पद पर भर्ती होनी है। इन पद के लिए चयनित उम्मीदवार को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति महीने तक का वेतन मिलने वाला है।
High Court Sarkari Recruitment 2022: हाईकोर्ट भर्ती की अधिसूचना
कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी पद भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदनों की मांग की गई है। इसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in की मदद से 7 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन एप्लिकेशन किया जा सकता है।
यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन का तरीका
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से निकाली भर्ती को लेकर जो उम्मीदवार इसका हिस्सा बनना चाहते हैं, वह अपना एप्लिकेशन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in की मदद से जाकर किया जा सकता है।
UPSC Sarkari Naukri 2022: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की भर्ती
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट एडिटर और फोटोग्राफर अफसर सहित कई पद पर भर्ती योग्य उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित हुई थी।
SBI Sarkari Naukri: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती रिजल्ट
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा SBI PO 2021, एसबीआई पीओ रिक्रूटमेंट विज्ञापन CRPD/ PO/ 2021-22/18 के अनुसार परीक्षा 2021 के अंतिम रिजल्ट घोषित हो गया है। एसबीआई प्रोबेशनरी अफसर यानी परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) फाइनल परिणाम ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी हो सकता है।
Sarkari Job: ऐसे चेक कीजिए UPTET रिजल्ट
यूपीएसएसएससी की ओर से जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा में हिस्सा लिया था। अपना UPSSSC परिणाम की ओर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।
Sarkari Result 2022: यूपी आबकारी भर्ती 2016 परिणाम जारी
UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग आबकारी सिपाही भर्ती 2016 को लेकर आयोजित हुई परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। यूपीएसएसएससी आयोग की ओर से वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी उपलब्ध है।
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में भर्ती
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है। उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2022 तक है।
भारतीय नौसेना में सिविलियन कार्मिक भर्ती
भारतीय नौसेना में सिविलियन कार्मिक की भर्तियां निकली हैं। नौसेना की ओर से सिविलियन कार्मिक के 127 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आरएएस / आरटीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर बनने का मौका
दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर विभिन्न रिक्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट andcollege.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2022 है।
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में 100 पदों पर भर्ती
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की ओर से ग्रेड-ए जनरल स्ट्रीम में भर्ती हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सिडबी सहायक प्रबंधक भर्ती ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 24 मार्च, 2022 है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा।
फॉरेस्ट गार्ड के हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2399 हैं। इनमें फॉरेस्टर के लिए 99 पद और फॉरेस्ट गार्ड के लिए 2300 पद है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। डीयू के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने 30 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट recssc.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पुलिस विभाग में निकली भर्ती
टीपीएससी यानी त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) की ओर से त्रिपुरा पुलिस सर्विस ग्रेड 2 के द्वारा 10 खाली पद पर सरकारी भर्तियों को लेकर घोषणा की गई है। पुलिस विभाग के इन पदों के लिए 29 मार्च 2022 से आवेदन को लेकर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
छत्तीसगढ़: पटवारी पद के लिए भर्ती
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने अपनी वेबसाइट पर पटवारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन vyapam.cg.state.gov.in पर 22 मार्च 2022 तक 11.59 बजे तक जमा कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र में सुधार की तिथि 23 से 25 मार्च 2022 है।
केंद्रीय विद्यालयों में वैकेंसी
केंद्रीय विद्यालयों में टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, काउंसलर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालयों में हो रही यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।
बैंक में नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
सिडबी बैंक ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बैंक में सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए -सामान्य स्ट्रीम के 100 पदों पर रिक्तियां हैं।बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च है।
SBI ने निकालीं वैकेंसी
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है।
AIIMS में निकलीं नौकरियां
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। एम्स की यह नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए निकली हैं। एम्स, गोरखपुर ने 23 फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च, 2022 है।
लद्दाख पुलिस में निकलीं नौकरियां
लद्दाख पुलिस में निकलीं भर्तियों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ladakhpolicerecruitment.in पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मल्टी टास्किंग के लिए फाइनल आसंर की जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 14 मार्च को मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिए। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। इस डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक की जा सकती है। इस डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक की जा सकती है SSC MTS 2021 Final Answer Key
UPPCL में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 25 मार्च 2022 से आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 18 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध रहेगी बताते हैं कि भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCFL) में ऑपरेटर ट्रेनी और जूनियर फायरमैन पोस्ट के लिए ऐसे करें आवेदन
इस प्रक्रिया के माध्यम से ऑपरेटर केमिकल ट्रेनी के 133 पद और जूनियर फायरमैन ग्रेड III के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गोरखा राइफल्स में स्टेनो पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार चाहिए
गोरखा राइफल्स में स्टेनो पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, नाई पदों के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए, योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं। योग्य उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने के 28 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड में साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
उत्तराखंड में साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, बताते हैं कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए, इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर 4 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जेईई परीक्षा शिड्यूल में बदलाव
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड, WBJEE 2022 परीक्षा तिथि को संशोधित कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा WBJEE की नई तारीख की घोषणा की गई है। परीक्षा अब 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। अधिक विवरण और आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर जारी की जाएगी।
Sarkari Result Live - IIT JAM 2022 परिणाम घोषित
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, परास्नातक के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, IIT JAM 2022 का परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किया गया है। IIT रुड़की ने निर्धारित तिथि से बहुत पहले, JAM 2022 परिणाम जारी किए हैं। छात्र जेएएम परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitr.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
हाईकोर्ट के कितने पदों पर निकली है भर्ती
नीचे बताई हाईकोर्ट की भर्ती के लिए प्रक्रिया की मदद से स्टेनोग्राफर के लिए 54 पद पर भर्ती होनी है। इसके लिए पदों पर चयनित उम्मीदवार 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति महीने तक का वेतन पाएंगे।
UPSC Mains परीक्षा रिजल्ट अपडेट
इससे पहले इस तरह की जानकारी भी सामने आ रही थी कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी परीक्षा मेन्स 2021 का रिजल्ट मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है लेकिन इन कयासों के उलट यूपीएससी की ओर से परिणाम आज ही जारी कर दिए गए हैं।
UPSC Mains Sarkari Result: यूपीएससी मेन्स परीक्षा के नतीजे घोषित
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा भर्ती के लिए 2021 में हुई मेन्स की परीक्षा के लिए नतीजों की घोषणा कर दी गई है। आईएएस और अन्य प्रशासनिक सेवाओं का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार यहां दिए लिंक की मदद से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार सूची पर जा सकते हैं।
हाईकोर्ट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in पर 7 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी पद भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
एनटीपीसी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट
एनटीपीसी में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर 16 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 300 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
NTPC भर्ती के लिए जरूरी योग्यता
मेडिकल अफसर समेत अन्य पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 37 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में MBBS या MD / DNB की डिग्री होना चाहिए।
NTPC 2022 के इन पदों पर निकली भर्ती
एनटीपीसी की भर्ती प्रक्रिया की मदद से जनरल ड्यूटी मेडिकल अफसर के 60 पद, ऑर्थोपेडिक्स के 5 पद, पेडियाट्रिशियन के 9 पद, पैथोलॉजिस्ट के 8 पद, रेडियोलॉजिस्ट के 8 पद और ईएनटी के 2 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती होनी है।
BPSC Sarkari Result: बीपीएससी सहायक प्रोफेसर सहित इन पदों पर भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पद पर भर्ती के लिए परीक्षा को देने वाले उम्मीदवार का इंतजार खत्म हो रहा है। बीपीएससी की ओर से इन पद के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं का अंतिम रिजल्ट जारी हो गया है।
UPPSC की ओर से इन डेट्स पर होगी परीक्षा
UPPSC की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 मार्च से 27 मार्च 2022 को राज्य के कई जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगा। दो पाली में सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कोरोना गाइडलाइन के साथ आयोजित होगी।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी के कुल 36 पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से जारी भर्ती की मदद से कुल 36 पद पर योग्य उम्मीदवार चयन होगी। यूपीएससी भर्ती की मदद से चयन हुए उम्मीदवार फोटोग्राफिक अधिकारी, सहायक संपादक (तेलुगु), वैज्ञानिक 'बी' (टॉक्सिकोलॉजी), ड्रिलर-इन-चार्ज, तकनीकी अधिकारी, खान सुरक्षा उप निदेशक (मैकेनिकल) जैसे पद की नियुक्ति होगी।
Sarkari Naukri Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें यूपीपीसीएस प्रवेश पत्र
यूपीपीसीएस के जो उम्मीदवार भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता करने वाले थे और मुख्य परीक्षा में शामिल हुए वह अपना एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
Sarkari Naukri: ऐसे करें अप्लाई
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in की मदद से जाकर कर सकते हैं।
UPPSC Sarkari Naukri Admit Card: यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड
यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य या अपर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (पीसीएस) परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।
सीएचएसई बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीखों की घोषणा
Council of Higher Secondary Education, Odisha, CHSE Board Exams 2022 dates की घोषणा आज 17 मार्च, 2022 को की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए Odisha Plus 2 Exams 28 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - chseodisha.nic.in से पूरी डेट शीट देख सकते हैं।
sarkari Result Live - हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने लैब असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पदों के लिए RSMSSB की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल, 2022 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 1012 पदों को भरेगा।
Sarkari Result Live - IIT JAM Result 2022 फाइनल आंसर-की जारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, परास्नातक के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा या IIT JAM परिणाम 2022 IIT रुड़की द्वारा 22 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। कल यानी 16 मार्च, 2022 को, संस्थान ने JAM 2022 की फाइनल आंसर की और प्रश्न पत्र जारी किए हैं। इसमें रुचि रखने वाले उम्मीदवार उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitr.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - फाइनल आंसर की जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पेपर -1 और पेपर -2 के लिए पीडीएफ प्रारूप में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2021 की फाइनल आंसर की जारी की है।
यूपी बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने प्रवेश पत्र पा सकते हैं। छात्र इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड UP Board Admit Card 2022
Sarkari Result Live - एपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया है।
जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है, उन्हें 22 मार्च 2022 से निर्धारित दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होना होगा।
आप असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट - apsc.nic.in पर उपलब्ध एपीएससी जूनियर इंजीनियर डीवी अनुसूची 2022 की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर / सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। WB पुलिस SI प्रीलिम्स 2021-22 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार होंगे डब्ल्यूबीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in से जल्द ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में सक्षम हैं।
Sarkari Naukri 2022 - कर्नाटक उच्च न्यायालय
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सहायक न्यायालय सचिव (आशुलिपिक) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 54 रिक्तियां भरी जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कर्नाटक एचसी की आधिकारिक वेबसाइट - karnatakajudiciary.kar.nic.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2022 है।
Sarkari Result Live - इग्नू में प्रवेश की समय सीमा बढ़ाई गई
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2022 सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश की समय सीमा 25 मार्च तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आर्मी पब्लिक स्कूल में मौका
आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा में PRT, TGT और PGT की भर्ती होने वाली है। सीबीएसई पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले और सीएसबी और सीटीईटी / टीईटी योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग जरूरी अपडेट देखें
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA), अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) (पुरुष और महिला दोनों) में 341 रिक्तियों के प्रवेश के लिए 10 अप्रैल 2022 को संयुक्त रक्षा सेवा (1), 2022 लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड 2022 14 मार्च 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - एमपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) एमपीपी और पावर विभाग के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), क्लास- I (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर) के 76 पदों पर भर्ती कर रहा है। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के पास इस अवसर का लाभ उठाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2 अप्रेल से
पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन, WBCHSE परीक्षा 2022 कक्षा 12 या उच्च माध्यमिक के लिए 2 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाली है। पहले से विलंबित परीक्षाओं को फिर से पुनर्निर्धारित किए जाने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को WBCHSE परीक्षा तिथियों में संभावित बदलाव के संकेत दिए।

