LIVE

CUET PG Result 2022: कुछ देर में जारी हो जाएगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, यहां से करें चेक

CUET PG Result 2022: एनटीए कल यानी 26 सितंबर को कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षा 1 सितंबर से 11 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद, कॉलेज में एडमिशन के लिए विंडो एक्टिव कर दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 26, 2022, 10:36 IST
Follow on Google News
CUET PG Result 2022: कुछ देर में जारी हो जाएगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, यहां से करें चेक

CUET PG Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, जारी होने जा रहा है सीयूईटी पीजी का रिजल्ट। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने हाल ही में सीयूईटी पीजी की फाइनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद से अभ्यर्थी लगातार गूगल पर अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें सीयूईटी पीजी का परिणाम कल यानी 26 सितंबर 2022 को शाम 4 बजे तक घोषित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो एक्टिव कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी आधिकाकिरक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं 1 सितंबर से 11 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के साथ विदेश के 13 शहरों में भी निर्धारित थी। बता दें एनटीए ने 16 सितंबर को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी किया था, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को दो दिन का समय दिया गया था। सीयूईटी पीजी की परीक्षा में पासिंग मार्क्स की बात करें तो यहां परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे, जबकि  एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 40वां परसेंटाइल निर्धारित किया जाएगा।

बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षा तीन सेक्शन में विभाजित थी, यहां बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स M.A, M.SC व M.COM समेत अन्य कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे। 

SEPT 26, 2022 10:32 IST

CUET PG RESULT LIVE - जाने CUET PG 2022 स्कोरकार्ड सेक्शन 1 के बारे में

सीयूईटी पीजी 2022 में उत्तीर्ण छात्र 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य राज्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं। CUET PG 2022 स्कोरकार्ड सेक्शन 1 सामान्य पेपर (25 प्रश्न) और सेक्शन 2 डोमेन नॉलेज (75 प्रश्न) के लिए अलग-अलग अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

SEPT 26, 2022 10:31 IST

cuet.nta.nic.in से देखें रिजल्ट

CUET PG 2022 स्कोरकार्ड को cuet.nta.nic.in पर एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करके देखा जा सकता है। CUET PG स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आने के बाद इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंट आउट लें। CUET PG 2022 उत्तर कुंजी पहले 24 सितंबर को जारी की गई थी, और परीक्षा 12 सितंबर को संपन्न हुई थी।

SEPT 26, 2022 10:30 IST

Sarkari Naukri Live - CUET PG 2022 के परिणाम की घोषणा आज

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 26 सितंबर यानी आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2022 के परिणाम की घोषणा करेगी। CUET PG 2022 स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

SEPT 26, 2022 09:53 IST

यह है आधिकारिक ट्वीट

SEPT 26, 2022 08:52 IST

CUET PG RESULT LIVE - 3.6 लाख उम्मीदवारों का आएगा रिजल्ट

CUET-PG के लिए लगभग 3.6 लाख उम्मीदवारों ने 1.8 लाख से अधिक पुरुष और 1.7 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई थी विश्वविद्यालयों में, बीएचयू (3.5 लाख) ने सबसे अधिक आवेदन प्राप्त किए, इसके बाद जेएनयू ने 2.3 लाख आवेदन प्राप्त किए।

SEPT 26, 2022 08:03 IST

CUET PG RESULT LIVE - सीयूईटी पीजी रिजल्ट शाम 4 बजे तक

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वेबसाइट और वेब पोर्टल सहित प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारी करें, ताकि Common University Entrance Test स्कोर के आधार पर पीजी प्रवेश प्रक्रिया को समय पर शुरू किया जा सके। बता दें, इन परीक्षा का परिणाम आज शाम 4 बजे तक जारी होना है।

SEPT 26, 2022 07:43 IST

Cuet Pg Results Live - UGC ने कुलपतियों को पत्र लिख कर कही यह बात

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( University Grants Commission) ने रविवार को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए CUET का विकल्प चुनने वाले विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा। जल्द ही इस बारे में अपडेट आ जाएगा, जिसे यहां शेयर कर दिया जाएगा।

SEPT 26, 2022 06:59 IST

CUET-PG results Live - शाम 4 बजे तक सीयूईटी-पीजी परिणाम

यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 26 सितंबर (आज) शाम 4 बजे तक सीयूईटी-पीजी परिणाम ( CUET-PG results) घोषित करेगी, जो भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आवश्यक है। सभी छात्रों को शुभकामनाएं।"

SEPT 26, 2022 06:51 IST

CUET-PG Results Live - आज इस समय जारी होगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट

यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार के अनुसार, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test PG Result) के परिणाम सोमवार यानी 26 सितम्बर को घोषित किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा, सबसे तेज रिजल्ट के लिए इस पेज पर बने रहें।

SEPT 26, 2022 00:35 IST

CUET PG 2022: आंसर की का डायरेक्ट लिंक

सीयूपीईटी पीजी 2022 आंसर की cuet.nta.nic.in पर रिलीज कर दी गई है। Check the CUET PG 2022 Answer Key

SEPT 25, 2022 23:11 IST

CUET PG result 2022: कई प्रश्नों के लिए पूरे बोनस अंक

अंतिम आंसर की में, NTA ने CUET PG परीक्षा में पूछे गए कई सवालों को पीछे छोड़ दिया है। अंकन योजना यानी मार्किंग स्कीम के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे, इस संबंध में भले ही उन्होंने इसे करने का प्रयास किया हो या नहीं।

SEPT 25, 2022 22:15 IST

CUET PG result 2022: डेट और टाइम हुई घोषित

CUET PG परिणाम 26 सितंबर को शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा, यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एएनआई से बातचीत करते हुए इस बारे में जानकारी दी।

SEPT 25, 2022 21:36 IST

CUET PG 2022: रिजल्ट की गणना के लिए मार्किंग स्कीम

CUET PG में, प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है। '
प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक।
प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए: -1 अंक।
अनुत्तरित / बिना प्रयास के प्रतिक्रिया: कोई अंक नहीं।
एकाधिक सही विकल्प: अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार सही प्रयास करने वालों को +4 अंक।
प्रश्न हटा दिया गया है: सभी उम्मीदवारों को +4 अंक।

SEPT 25, 2022 19:47 IST

CUET PG result: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

सीयूईटी पीजी परिणाम घोषित होने के बाद, एनटीए भाग लेने वाली यूनिवर्सिटी को योग्य उम्मीदवारों का विवरण भेजेगा। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार करेंगे। सीयूईटी आवेदन पत्र भरते समय दिए गए पाठ्यक्रमों और यूनिवर्सिटी की पसंद के आधार पर उम्मीदवार विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे।

SEPT 25, 2022 19:23 IST

CUET PG result: इन विवरण को रखें तैयार

अपना CUET PG परिणाम देखने के लिए, यहां दिए गए विवरणों को अपने पास तैयार रखें:
रोल नंबर, आवेदन संख्या और पासवर्ड।

SEPT 25, 2022 18:01 IST

CUET PG Result: रिजल्ट का इंतजार हुआ खत्म

यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार के अनुसार, कई यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा सीयूईटी पीजी के परिणाम कल, 24 सितंबर को शाम 6 बजे तक जारी किए जाएंगे।

SEPT 25, 2022 17:05 IST

CUET PG 2022: कल आ रहा रिजल्ट

NTA ने 24 सितंबर को CUET PG फाइनल आंसर की और 16 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। अब रिजल्ट का इंतजार खत्म हो रहा है और 26 सिंतबर को परिणाम जारी किया जा सकता है।

SEPT 25, 2022 15:21 IST

CUET PG Result 2022 - ऐसे देखें तुरंत अपना रिजल्ट

CUET PG का रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

SEPT 25, 2022 14:56 IST

CUET Result 2022 - यहां डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकगें। अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

SEPT 25, 2022 14:31 IST

CUET PG Result 2022 - ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीयूईटी पीजी का रिजल्टल जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक पर करें।

- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।

- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

SEPT 25, 2022 13:58 IST

CUET PG Result - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cuet.ntanic.in

nta.nic.in 

SEPT 25, 2022 13:19 IST

CUET PG Result 2022 - एडमिशन के लिए लिंक एक्टिव

सीयूईटी पीजी की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट के लिए केंद्र सरकाक के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे। यूजीसी के चेयरमैन ने हाल ही में ट्वीट कर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जानकारी दी कि, रिजल्ट जोरा होनेके तुरंत बाद कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला हेतु लिक एक्टिव कर दिया जाएगा।

SEPT 25, 2022 13:17 IST

CUET PG Result - सितंबर में थी परीक्षा

कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 1 सितंबर से 11 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 3 लाख 56 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

SEPT 25, 2022 13:15 IST

CUET PG Result - सूयीईटी पीजी की रिजल्ट

सीयूईटी पीजी के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 26 सितंबर 2022 को सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।