CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा के रिजल्ट जल्द, जानें कैसे करें चेक
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2022: सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं टर्म 1 परिणाम जल्द ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in, cbse.gov.in व cbseresults.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम अगले सप्ताह (फरवरी 2022 के पहले सप्ताह) तक जारी करने की उम्मीद है। छात्र सीबीएसई टर्म 1 परिणाम जल्द ही देख पाएंगे, सीबीएसई आधिकारिक अपडेट के अनुसार, दोनों क्लासेज के परिणाम अलग अलग दिनों पर जारी किए जाएंगे
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2021-2022: सीबीएसई टर्म 1 2021 की मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट-digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगी। सीबीएसई टर्म 1 परिणाम 2021-22 के बाद, बोर्ड मार्च / अप्रैल में सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। पिछली बार आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, सीबीएसई परिणाम उमंग वेबसाइट, डिजिलॉकर ऐप और आईवीआरएस और एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध थे।
CBSE official website cbse.gov.in cbseresults.nic.in पर परिणाम जारी होते ही आपको इस ब्लॉग पर डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड करा दिया जाएगा। बता दें, CBSE 10th term 1 result' or 'CBSE 12th term 1 result दोनों अलग अलग जारी होने की संभावना है।
sarkari Resuts live - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश में नौकरी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश ने लैब टेक्निशियन, सीनियर लैब टेक्निशियन, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) और सीनियर सीनियर ट्यूबरक्लोसिस सुपरवाइजर (एसटीएलएस) के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 04 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कई दिनों से चल रही है, मौका हाथ से न जानें दें।
सीबीएससी टर्म 1 रिजल्ट अपडेट
कक्षा 12वीं परीक्षा 1 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीबीएसई टर्म 1 परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवालों पर आधारित थी। इस परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं।
कक्षा 10वीं के रिजल्ट जल्द
सीबीएसई कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन केवल डेढ़ घंटे के लिए किया गया था। इस दौरान सिर्फ आधे पाठ्यक्रम को कवर किया गया था। सोर्स के मुताबिक पहले कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
सीबीएससी परीक्षा न्यूज
बोर्ड द्वारा टर्म 2 परीक्षा के आयोजन के बाद मार्कशीट जारी की जाएगी। सीबीएसई 12वीं टर्म 2 रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद ही बोर्ड सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।
देखें आधिकारिक नोटिस
14 अक्टूबर को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने खुलासा किया है कि वह प्राप्त अंकों के रूप में परिणाम घोषित करेगा। टर्म I परीक्षा के बाद किसी भी छात्र को पास, कम्पार्टमेंट या रिपीट कैटेगरी की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। कक्षा 10, 12 का अंतिम परिणाम टर्म 2 परीक्षाओं के बाद घोषित किया जाएगा।
डिजिलॉकर से भी देख सकेंगे परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही डिजिलॉकर पर सीबीएसई टर्म 1 परिणाम 2022 जारी करेगा। कक्षा 10, 12 का परिणाम डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगा। जारी होने पर परिणाम सीबीएसई और सीबीएसई परिणामों की आधिकारिक साइट पर भी चेक किया जा सकता है।
स्कूल से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट
परिणाम घोषित होने के कुछ सप्ताह बाद सभी छात्रों को अपने स्कूलों से मार्कशीट एकत्र करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि ऑनलाइन प्रदान किया गया परिणाम अनंतिम (provisional) होगा।
पिछली बार इस दिन आए थे परिणम
पिछले साल, बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 29 सितंबर, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के लिए जारी किया था। बोर्ड ने 25 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 के बीच मूल्यांकन मानदंड के आधार पर गणना किए गए 12वीं के छात्रों के लिए वैकल्पिक परीक्षा आयोजित की थी। ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए परिणाम के रूप में परिणाम की घोषणा अनंतिम होगी।
सीबीएससी टर्म 1 रिजल्ट अपडेट
टर्म 1 परीक्षा के लिए, बोर्ड केवल अंक जारी करेगा और छात्रों के साथ शेयर करेगा। टर्म 1 परिणाम 2021 के बाद किसी भी छात्र को कंपार्टमेंट, रिपीट कैटेगरी में नहीं रखा जाएगा।
सीबीएसई टर्म1 परिणाम में होंगी यह जानकारी
सीबीएसई टर्म1 परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, सभी विषयों में प्राप्त अंक, ग्रेड आदि शामिल हैं। यह परिणाम किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें।
सबसे तेजी से जारी होगा सीबीएसई परिणाम
यह पहली बार होगा जब बोर्ड सीबीएसई परिणाम सबसे तेजी से जारी करेगा क्योंकि परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। छात्र स्कूल नंबर के साथ अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपने सीबीएसई 12 वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे, यह रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं।
सीबीएसई टर्म 1 परिणाम तिथि जल्द
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीबीएसई 12वीं टर्म 1 परिणाम 2021-22 को जनवरी, 2022 के अंतिम दिनों तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की उम्मीद है। छात्र इस ब्लॉग से रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।
10वीं और 12वीं के पहले टर्म के नतीजे जल्द
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के पहले टर्म के नतीजे जल्द ही घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.cbseresults.nic.in 2022, cbse.gov.in 2022 कक्षा 10 परिणाम अपडेट के लिए देखें।
डिजिलॉकर पर ऐसे करें रजिस्टर
1. Digilocker.gov.in पर जाएं।
2. साइन अप/रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक जानकारी दर्ज करें और अपना डिजिलॉकर खाता बनाएं।
4. रिजल्ट के दिन अपने अकाउंट में लॉग इन करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
अभी जारी नहीं हुई परीक्षाओं की डेट
जबकि सीबीएसई ने कहा है कि टर्म 2 बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च, 2022 में आयोजित की जाएगी, इन परीक्षाओं की डेट शीट अभी जारी नहीं की गई है।
क्या रद्द सीबीएसई होगी टर्म-2 परीक्षा?
क्या सीबीएसई टर्म 2 रद्द कर दिया गया है? सीबीएसई ने सीबीएसई की वेबसाइट पर कक्षा 2 के 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि बोर्ड मार्च-अप्रैल, 2022 में टर्म 2 की परीक्षा आयोजित कर सकता है। इसलिए परीक्षा रद्द होने की संभावना कम ही लगती है।
cbseresults.nic.in पर कब आएगा टर्म 1 रिजल्ट?
कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए cbseresults.nic.in टर्म 1 का परिणाम कब घोषित किया जाएगा, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। ताजा अपडेट के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करें।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स
सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख और समय अभी घोषित नहीं किया गया है। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपना cbseresults.nic.in 2021 चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर आएगी टर्म-2 डेटशीट
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं, 12वीं दूसरे सेशन मार्च-अप्रैल 2022 के लिए निर्धारित किया गया है। सीबीएसई की टर्म 2 परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने के बाद, छात्र उन्हें आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकेंगे।
CBSE रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
1. रिजल्ट वाले दिन सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं।
2. सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी टर्म 1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉग इन विंडो पर रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें।
4. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया पर देखें अपडेट
सीबीएसई टर्म-1 के रिजल्ट और टर्म 2 परीक्षा तिथियों से संबंधित जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट्स पर जा सकते हैं और आधिकारिक सोशल मीडिया पेज देख सकते हैं।
CBSE टर्म-2 परीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट
सीबीएसई टर्म-1 की मार्कशीट में छात्रों के पास या फेल की स्थिति जैसे विवरण नहीं होंगे। अंतिम परिणाम टर्म-2 परीक्षा के बाद प्रकाशित किया जाएगा। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाओं की डेट शीट भी जल्द cbse.gov.in पर आने की उम्मीद जताई गई है।
CBSE Result 2021 ऐसे देख सकेंगे परिणाम
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाएं।
परिणाम नाम के टैब पर क्लिक करें।
अब, - 'सीबीएसई 10वीं टर्म 1 रिजल्ट' या 'सीबीएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट टैब पर क्लिक करें।
CBSE Result 2021 यह है आधिकारिक अपडेट
सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। साथ ही, डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया है कि सीबीएसई के टर्म 1 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। डिजिलॉकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का एक वैकल्पिक तरीका होगा।
CBSE Result 2021 रिजल्ट देखने के यह भी हैं विकल्प
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2021-22 टर्म 1 की घोषणा करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई टर्म 1 की मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगी।

