CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2021: टर्म 1 परीक्षा रिजल्ट जल्द, टर्म 2 परीक्षा में होगा 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2021-22 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने क्लास 10 और 12 के छात्रों के लिए टर्म 1 बोर्ड एग्जाम का आयोजन किया। 10वीं के एग्जाम 11 दिसंबर को खत्म हो गए थे जबकि 12वीं के छात्रों का परिणाम आज खत्म होने जा रहा है। Central Board of Secondary Education, CBSE ने सभी परीक्षाएं सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित की। अब छात्र CBSE Class 10, 12 Term 1 Result के लिए यहां देखें।
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2021-22 Date: CBSE Class 10, 12 Term 1 exam खत्म होने को हैं इसके बाद छात्रों को परिणाम का इंतजार रहेगा, जाहिर है परिणाम तेजी से जारी किए जाएंगे, क्योंकि इसके बाद CBSE Class 10, 12 Term 2 exam की भी तैयारी शुरू होनी हैै। हालांकि अभी कुछ व्यावसायिक विषय की परीक्षाएं लंबित हैं जो कि 29 दिसंबर तक समाप्त होने वाली हैं। इस बीच, बोर्ड ने आंतरिक परीक्षा डेटा एकत्र करना और परिणामों को समेटना शुरू कर दिया है।
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2021 live: check here
Central Board of Secondary Education, CBSE ने Class 10, 12 के छात्रों के लिए पहली बार MCQ based examination कंडक्ट कराया था। छात्रों को मात्र 90 मिनट में पेपर करना था, और परीक्षा से पहले ही सैंपल पेपर भी जारी किए गए थे।
Sarkari Naukri Notification Live: Check All Latest Gvt Jobs Notification here
Cbse Term 1 Exam Update - टर्म1 परीक्षा रिजल्ट जल्द
सीबीएसई ने टर्म 1 की परीक्षा तर्कसंगत पाठ्यक्रम (rationalised syllabus) के 50 प्रतिशत के आधार पर आयोजित की और सीबीएसई टर्म 2 पाठ्यक्रम शेष 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम को कवर करेगा। बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा के सिलेबस को आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर पहले ही साझा कर दिया है।
cbse term 1 exam update - पहले आएंगे कक्षा 10वीं के रिजल्ट
सीबीएसई ओएमआर शीट का मूल्यांकन कर रहा है और छात्रों को अंक दिए जा रहे हैं। ओएमआर शीट सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड की गई थी, लेकिन सीबीएसई के एक नए सर्कुलर के बाद ओएमआर शीट संबंधित सीबीएसई अधिकारियों को भेज दी गई थी। जनवरी के पहले हफ्ते में ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
CBSE term 1 exam - पास या फेल जैसा कुछ नहीं होगा
सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के लिए पास या फेल की स्थिति घोषित नहीं करेगा। बोर्ड अंक देगा जो अंतिम परिणाम प्राप्त करने के लिए सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा में अंक स्कोर में जोड़ा जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की टर्म 1 परीक्षा ओएमआर शीट में आयोजित की गई थी और प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे।
cbse term 1 exam result - मेजर एग्जाम खत्म
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मेजर परीक्षाएं बुधवार, 22 दिसंबर को संपन्न हो गई हैं। CBSE class 10वीं या 12वी result सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि सीबीएसई अधिकारी ने रिलीज की तारीख पर कुछ नहीं कहा।
cbse term 1 result - सीबीएसई रिजल्ट अपडेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा पहले कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम जनवरी के पहले हफ्ते ही आ सकता है, इसके बाद दूसरे हफ्ते में कक्षा12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, सीबीएसई ने परिणाम घोषित करने के लिए अभी तक किसी तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है।
कैसे शुरू हुई थीं 2 टर्म की परीक्षाएं?
इस साल मई 2021 में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओ की डेटशीट तैयार होते समय तिथियां जारी होती थीं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण बोर्ड परीक्षाओं को शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थगित करना पड़ा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी।
हालात सामान्य होने के बाद जून 2021 के बाद सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नीति तैयार की। इसके बाद पहली बार देश में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में बांटा गया। यहीं से टर्म-1, टर्म-2 परीक्षाएं आईं।
आंतरिक मूल्यांकन की अलग नीति
आंतरिक मूल्यांकन के लिए, सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों को छात्र संवर्धन पोर्टफोलियो, व्यावहारिक कार्य, बोलने और सुनने की गतिविधियों के अलावा 3 पीरियोडिक टेस्ट के लिए उपस्थित होने जैसे नियम तैयार हुए। इसके अलावा 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए हर विषय के अंत में छात्रों के यूनिट टेस्ट, खोजपूर्ण गतिविधियों, व्यावहारिक व परियोजनाओं के लिए उपस्थित होने का नियम तैयार हुआ।
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम हुआ कवर
सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में बताया गया कि प्रत्येक टर्म में 50 फीसदी पाठ्यक्रम कवर हुए हैं। विशेष रूप से, सीबीएसई ने पहले ही कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती की गई। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म-1 परीक्षा में केस-आधारित और कथन-तर्क प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछने की तैयारी की गई। परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट निर्धारित है।
सीबीएसई ने 2 टर्म परीक्षाएं लाकर इसलिए किया पैटर्न में बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं के पैटर्न में वर्ष 2022 में बड़ा बदलाव किया है। जिससे छात्रों के हितों की रक्षा हो और उनके साल की पढ़ाई बिल्कुल भी व्यर्थ ना हो। सेशन 2020-21 के लिए 10वीं और 11वीं कक्षा के अंक और 12वीं कक्षा के यूनिट टेस्ट के तहत 2020 के रिजल्ट की घोषणा की गई।
मई-जून 2021 में हो सकती हैं टर्म-2 परीक्षाएं
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा के बाद पांच से छह माह का गैप रहेगा और इस हिसाब से मई जून तक परीक्षा होने की उम्मीद है। साथ ही यह भी बता दें, कि यदि परीक्षा लिखित हुई तो यह दो घंटे की अवधि के लिए हो सकती है। इसमें कुछ सवाल एमसीक्यू फॉर्मेट के होंगे। सीबीएसई 10वीं टर्म-1 रिजल्ट 2021-22 के बाद ही टर्म 2 परीक्षा के लिए डेट शीट जारी की जाएगी।
टर्म-2 परीक्षा पर फोकस करें छात्र
जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं, कुछ दिन रिलैक्स होने के बाद CBSE Class 10, 12 Term 2 Exam पर फोकस करना शुरू कर दीजिए, क्योंकि टर्म 1 के बाद मार्कशीट जारी नहीं होगी, लेकिन टर्म 2 परीक्षा के बाद मार्कशीट जारी होगी। कुछ समय पहले CBSE ने जानकारी दी थी कि टर्म 2 परीक्षा एमसीक्यू आधारित नहीं है। यह subjective हो सकती है। सीबीएसई ने भी कहा कि अगर माहौल अनुचित रहा तो समय को देखते हुए अंतिम निर्णय होगा।
कब तक आएंगे CBSE टर्म-1 के रिजल्ट?
परिणाम कब तक जारी किया जाएगा, सीबीएसई बोर्ड ने cbse class 10 term 1 result की तारीख साझा नहीं की है। लेकिन इस बीच जिस तरह से परिणामों पर काम किया जा रहा है, इससे कहा जा सकता है कि 29 दिसंबर को व्यावसायिक विषयों की परीक्षा खत्म होने के बाद अगले 15 दिन में CBSE Class 10, 12 Term 1 Result जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आप 10 जनवरी तक परिणाम देख पाएंगे।
कहां तक पहुंची टर्म-1 परीक्षा की बात?
पहली बार CBSE एमसीक्यू आधारित पेपर का आयोजन कर रहा है, ऐसे में सूत्रों की मानें की तों साथ ही साथ परीक्षाओं का आकलन भी किया जा रहा है। बोर्ड ने आंतरिक परीक्षा का डेटा एकत्र करना और परिणामों को समेटना शुरू कर दिया है।
किसी छात्र को फेल करने का फैसला नहीं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और 12वीं के 33 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी है, बोर्ड ने अभी तक किसी भी छात्र को फेल नहीं करने का फैसला किया है।
सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर का बयान
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक (CBSE एग्जाम कंट्रोलर) संयम भारद्वाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था, 'असफलता दर कम होगी, और युवाओं के पास खुद को विकसित करने के अधिक अवसर होंगे। वे अपने स्कूल के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।'
पेपर का आकलन शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10, 12वीं कक्षा 1 परीक्षा 2022 का परिणाम जनवरी 2022 में घोषित होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, तैयारी चल रही है, और पेपर का आकलन किया जा रहा है।
अभी बाकी हैं कुछ परीक्षाएं
सीबीएससी परीक्षा संपन्न हो चुकी है। क्लास 10 और 12 के छात्र अब रिजल्ट के इंतजार में होंगे। बता दें, छात्रों की परीक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद छात्रों को अंक दिए जाएंगे। संभावना है कि टर्म-1 परीक्षाओं के नतीजे जनवरी 2022 में जारी किए जाएं, क्योंकि अभी 29 दिसंबर तक व्यावसायिक परीक्षाएं जारी रहेंगी।
CBSE TERM 1 board exam - सीबीएसई बोर्ड परीक्षा अपडेट
चूंकि बोर्ड परीक्षाएं मुख्य विषयों की समाप्त हो गई हैं। बता दें, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10, 12वीं कक्षा 1 परीक्षा 2022 के परिणाम जनवरी के पहले सप्ताह में घोषित कर सकता है। कक्षा 12 की कुछ व्यावसायिक विषय परीक्षाएं अभी चल रही हैं जो 29 दिसंबर 2021 तक समाप्त हो जाएंगी।
सीबीएसई एग्जाम
टर्म 2 की परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी और छात्रों को केस-आधारित, स्थिति-आधारित, ओपन-एंडेड लघु उत्तर टाइप के प्रश्नों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं, परीक्षा भी 2 घंटे के लिए आयोजित की जा सकती है।
रिजल्ट को लेकर फैल रही अफवाह
उम्मीदवार ध्यान दें कि कुछ विशेषज्ञ या मीडिया हाउस बता रहे हैं, कि सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम के परिणाम 10 जनवरी 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं, लेकिन बोर्ड की अपनी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
29 दिसंबर को पूरी तरह से खत्म होगी सीबीएसई परीक्षाएं
29 दिसंबर को परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद छात्रों को अंक दिए जाएंगे। चूंकि परीक्षा 29 दिसंबर को खत्म हो रही है, ऐसे में रिजल्ट अगले माह ही आएगा। ध्यान रहे, इसमें किसी को फेल नहीं किया जाएगा।
टर्म-1 बोर्ड परीक्षा खत्म
सीबीएसई ने पहली बार एमसीक्यू फॉर्मेट में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित की थी। यह परीक्षाएं अब खत्म हो चुकी हैं बता दें, अब टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दें क्योंकि टर्म2 परीक्षा के बाद ही फाइनल रिजल्ट तैयार होगा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 1 परीक्षाएं 11 दिसंबर को और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 1 परीक्षाएं कल यानी 22 दिसंबर को खत्म हो गई है, हालांकि कुछ व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं 29 दिसंबर तक चलनी हैं। अब जल्द ही सीबीएसई परिणाम जारी करने की योजना बना रहा है।
सभी छात्र होंगे पास
CBSE Board जनवरी में 10th and 12th Term 1 Exam Result जारी कर सकता है। बड़ी खबर यह है कि बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कोई भी छात्र फेल नहीं किया जाएगा। हालांकि यह खबर केवल टर्मं1 के लिए है।
नहीं आएगी मार्कशीट
CBSE 10th & 12th Class Term 1 Result के केवल अंक बताए जाएंगे, इसके लिए कोई मार्कशीट नहीं जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च-अप्रैल 2022 में टर्म 2 की परीक्षा पूरी होने के बाद ही छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए अंतिम मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
आंतरिक मूल्यांकन नंबरों का भी होगा यह खास महत्व
सीबीएसई बोर्ड ने टर्म 1 परीक्षा परिणामों के लिए स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन के साथ-साथ बोर्ड के लिए अंक संकलित करने के लिए कहा था। टर्म 1 फाइनल मार्क्स टैली तैयार करने के लिए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को ऑफलाइन एमसीक्यू आधारित टर्म 1 परीक्षा के अंकों के साथ जोड़ा जाएगा।
परीक्षा डेटा हो रहा है इकट्ठा
इस समय, सीबीएसई बोर्ड टर्म 1 के परिणामों को समेटने के लिए इंटरनल परीक्षा डेटा के अंक और अन्य विवरण एकत्र करने में लगा हुआ है। ऐसे में माना जा सकता है कि रिजल्ट की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
व्यावसायिक विषयों की परीक्षा के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट
CBSE Term 1, 10th and 12th Result 2022 जल्द जारी किया जाने वाला है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टर्म 1 के एग्जाम खत्म हो चुके हैं। हालांकि कुछ व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं, जिसके बाद बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है।
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट
उम्मीदवार ध्यान दें कि कुछ विशेषज्ञ सीबीएसई से 10 जनवरी 2022 तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड रिजल्ट
सीबीएसई ने अभी तक परिणाम घोषित करने के लिए कोई विशेष तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, स्कूलों को पहले सूचित किया गया था कि सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं कक्षा 1 के परिणाम और साथ ही अंक परीक्षा पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे।
जनवरी में रिजल्ट आने की है पूरी उम्मीद, देखें कारण
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10, 12वीं कक्षा 1 परीक्षा 2022 का परिणाम जनवरी 2022 में बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद घोषित होने की उम्मीद है। जबकि कक्षा 10 की कक्षा 1 की बोर्ड परीक्षा पहले ही समाप्त हो चुकी है, कक्षा 12 की कुछ व्यावसायिक विषय की परीक्षाएं हैं जो 29 दिसंबर, 2021 तक समाप्त होने वाली हैं। यानी यह साफ है कि 29 दिसंबर के बाद ही रिजल्ट आएगा।
देखिए क्यों जनवरी में आएगा रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10, 12वीं कक्षा 1 परीक्षा 2022 का परिणाम जनवरी 2022 में बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद घोषित होने की उम्मीद है। इस बारे में बोर्ड ने कुछ नहीं कहा है लेकिन हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 29 दिसंबर तक कुछ विषयों की परीक्षा होना बाकी है, इस लिहाज से जनवरी में ही रिजल्ट आने की उम्मीद की जा सकती है।
जनवरी के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं टर्म-1 के अंक!
ऐसा माना जा रहा कि सीबीएसई जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इस समय, सीबीएसई बोर्ड टर्म-1 के परिणामों को समेटने के लिए इंटरनल परीक्षा डेटा के अंक और अन्य विवरण एकत्र करने में लगा हुआ है। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को बेसब्री से टर्म-1 के अंकों का इंतजार है।
CBSE टर्म-1 परीक्षा के लिए आंतरिक मूल्यांकन
सीबीएसई ने टर्म-1 परीक्षा परिणामों के लिए स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन के साथ-साथ बोर्ड के लिए अंक संकलित करने को कहा था। टर्म-1 फाइनल मार्क्स टैली तैयार करने के लिए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन अंकों को ऑफलाइन एमसीक्यू आधारित टर्म-1 परीक्षा के अंकों के साथ जोड़ा जाएगा। सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा का वैकल्पिक प्रश्न प्रत्येक विषय के थ्योरी पार्ट से संबंधित था और आंतरिक मूल्यांकन, परियोजना काम और व्यावहारिक कार्य के आधार पर है।
कब पता चलेंगे CBSE टर्म-1 परीक्षा के अंक?
विशेषज्ञ उम्मीद कर रहे हैं कि सीबीएसई 10 दिनों के भीतर 10 जनवरी, 2022 तक परिणाम घोषित कर देगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
कब आएगी सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा डेट शीट?
टर्म-1 परीक्षा खत्म होने के बाद अब सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों को टर्म-2 परीक्षा का इंतजार है जोकि अप्रैल-मई 2022 में होने वाली है। इस परीक्षा में ऑप्शनल के साथ लिखित उत्तर भी देने होंगे, जिसकी डेट शीट जनवरी 2021 के आखिर तक जारी होने की संभावना है।
CBSE Term 2 परीक्षा कब होगी?
सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा के लिए बोर्ड के सब्जेक्टिव एग्जाम आयोजित करने की उम्मीद है जोकि अप्रैल और मई के महीने में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी और प्रश्न ऑप्शनल के साथ लिखित भी होंगे। जिसमें केस स्टडी भी शामिल होंगी।
CBSE टर्म-1 परीक्षा की नहीं आएगी मार्कशीट
सीबीएसई बोर्ड की ओर से अभी तक टर्म 1 परीक्षा के लिए सीबीएसई मार्कशीट साझा किए जाने की संभावना नहीं है। यह उम्मीद की जाती है कि बोर्ड केवल छात्रों के लिए परिणाम जारी करेगा और टर्म 2 परीक्षा के बाद अंतिम मार्कशीट साझा करेगा।
टर्म-1 परीक्षा से चूकने वाले छात्रों का क्या?
जो छात्र परीक्षा में चूक गए उन्हें उस समय कोई औसत अंक नहीं दिए गए। इसके बजाय, टर्म 1 के लिए अनुपस्थित के रूप में मार्क किया जाएगा, हालांकि अंतिम परिणाम में छात्रों को अंक कैसे दिए जाएंगे, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि सीबीएसई छात्रों को टर्म 2 में उनके प्रदर्शन और उन्हें दिए गए आंतरिक (इंटरनल्स) अंकों के आधार पर अंक देने की संभावना है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है और बोर्ड द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
थ्योरी के लिए थीं MCQ परीक्षा
ऑफलाइन एमसीक्यू आधारित टर्म-1 परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड की ओर से संयुक्त और साझा किए जाएंगे। छात्रों को याद रखना चाहिए कि एमसीक्यू केवल सैद्धांतिक (थ्योरी) भाग के लिए था। छात्र को टर्म 1 के लिए 50 में से अंक मिलेगें, जिसमें विभिन्न विषयों में छात्रों को स्कूलों की ओर से दिए गए आंतरिक मूल्यांकन अंक भी शामिल होंगे।
फाइनल रिजल्ट में CBSE टर्म-1 परीक्षा का वेटेज
सीबीएसई अंतिम कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2022 में टर्म 1 का कम से कम 50% वेटेज होगा - हालांकि, जिस अनुपात में इसका उपयोग किया जाएगा, वह टर्म 2 परीक्षा के मोड पर निर्भर करता है। परिणाम गणना फॉर्मूला बोर्ड द्वारा नियत समय में साझा होगी।
कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस पेपर
कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस पेपर दोनों के प्रश्न पत्र को तीन खंडों - ए, बी और सी में विभाजित किया गया था। सीबीएसई कक्षा 12 वीं कंप्यूटर विज्ञान और सूचना विज्ञान अभ्यास के लिए परीक्षा प्रत्येक 35 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।
CBSE ने रोका OMR आंसर शीट का मूल्यांकन
सीबीएसई के छात्रों के लिए परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं का भौतिक मूल्यांकन सीबीएसई द्वारा रोक दिया गया, इसलिए आधिकारिक कक्षा 12 कंप्यूटर विज्ञान और सूचना विज्ञान अभ्यास आंसर की बीते दिन जारी नहीं हुई।
किसी भी छात्र को नहीं किया जाएगा पास या फेल, देखें पूरी जानकारी
सीबीएसई अधिकारियों द्वारा अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है। सभी छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणामों के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। जैसा कि इस बार हर छात्र ने सीबीएसई के नए पैटर्न का अनुभव किया है, हो सकता है रिजल्ट में भी तेजी दिखाई दे। फिलहाल बता दें, इस बार, सीबीएसई बोर्ड टर्म 1 के परिणाम के अनुसार कक्षा 10 के किसी भी छात्र को पास या फेल घोषित नहीं किया जाएगा।
इस समय आ सकते हैं सीबीएसई बोर्ड टर्म 1 के परिणाम
जाहिर है, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम देने वाले अधिकांश छात्र सीबीएसई कक्षा 10 वीं कक्षा 1 के परिणाम और सीबीएसई कक्षा 12वीं कक्षा 1 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सीबीएसई टर्म 1 कक्षा 10 और 12 के परिणाम जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे।
अंकों को लेकर हो सकता है यह फैसला
कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि सीबीएसई छात्रों को टर्म 2 में उनके प्रदर्शन और उन्हें दिए गए आंतरिक अंकों के आधार पर अंक देने की संभावना है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है और बोर्ड द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
कुछ परीक्षाएं 29 दिसंबर तक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की। कक्षा 12 के लिए, कुछ व्यावसायिक विषय की परीक्षाएँ अभी भी लंबित हैं और 29 दिसंबर तक समाप्त होने वाली हैं।
CBSE Term 1 Board Exam सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम
बोर्ड द्वारा अभी तक टर्म 1 परीक्षा के लिए सीबीएसई मार्कशीट साझा किए जाने की संभावना नहीं है। यह उम्मीद की जाती है कि बोर्ड केवल छात्रों के लिए परिणाम जारी करेगा और टर्म 2 परीक्षा के बाद अंतिम मार्कशीट साझा करेगा।
सीबीएसई क्लास 10 व 12 छात्रों को ऐसे दिए जाएंगे अंक
ऐसे दिए जाएंगे अंक
ऑफलाइन एमसीक्यू आधारित टर्म 1 परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड द्वारा साझा किए जाएंगे। छात्रों को टर्म 1 के लिए 50 में से अंक दिए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विषयों में छात्रों को स्कूलों द्वारा दिए गए आंतरिक मूल्यांकन अंक भी शामिल होंगे।
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result - सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जल्द, कोई भी नहीं होगा फेल
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम आज खत्म होने जा रहे हैं, हालांकि कुछ व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं 29 दिसंबर तक चलेंगी। फिलहाल सीबीएसई की तरफ से जारी इन बातों को जानना बहुत जरूरी है। सीबीएसई ने कहा, कि वह किसी भी छात्र को फेल नहीं करेगा।
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result - केवल वही अंक दिए जाएंगे जो छात्रों ने पाएं हैं
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ध्यान दें, सभी छात्रों को केवल वही अंक दिए जाएंगे जो उन्होंने टर्म 1 की परीक्षा में प्राप्त किए हैं।
CBSE Class 10, 12 Term 1 Result - 10 व 12वीं के छात्रों के लिए अलग अलग दिन जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम आज खत्म हो जाएंगे, बता दें Central Board of Secondary Education, CBSE क्लास 10 व 12वीं के छात्रों के लिए अलग अलग दिन जारी कर सकता है रिजल्ट, लेटेस्ट जानकारी आते ही आपको यहां दी जाएगी।

