LIVE

CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं के रिजल्‍ट जानिए कब होंगे जारी और कब मिलेगी मार्कशीट, देखें डिटेल

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 11, 2022, 07:34 IST

CBSE 12th Result 2022 Declared Date, सीबीएसई 12th का रिजल्ट कब आएगा 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जो भी छात्र कर रहे हैं उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल रही है। सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द किए जाने की संभावना है और इस संबंध में नोटिफिकेशन में बहुत जल्द जारी किया जाएगा हालांकि छात्रों को किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देने की सलाह दी जाती है।

CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं के रिजल्‍ट जानिए कब होंगे जारी और कब मिलेगी मार्कशीट, देखें डिटेल

CBSE 12th Result 2022 Declared Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर पुष्टि की है कि प्रक्रिया चल रही है और परिणाम जल्द ही ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख, समय, तरीके और लिंक की जांच, पास प्रतिशत, पासिंग मानदंड, परिणाम ऑफ़लाइन और ऑनलाइन कैसे जांचें और अन्य जानकारी पर लेटेस्ट लाइव अपडेट यहां चेक करते रहें। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 के लिए डेट और समय घोषित नहीं किया है।

CBSE Class 10th 12th Result 2022 Declared Date and Time LIVE: Check here

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर ऑनलाइन पब्लिश किए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से परिणाम को लेकर आधिकारिक अपडेट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है हालांकि बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वह किसी भी सोशल मीडिया पर वायरल अफवाह पर ध्यान ना दें और संयम दिखाते हुए परिणाम के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें। बोर्ड की ओर से टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा के अंकों को मिलाकर कंबाइन रिजल्ट को बहुत जल्द घोषित किया जाएगा।

CBSE 10th Result 2022 Date and Time LIVECBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link

JUL 10, 2022 00:08 IST

CBSE Board Result 2022 Live - इन प्‍लेटफॉर्म पर चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

एक बार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, बोर्ड टर्म 1 और टर्म 2 के परिणामों को जोड़कर रिजल्‍ट जारी करेगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी इसे चेक कर सकेंगे। 

JUL 09, 2022 23:33 IST

CBSE Board Result 2022 Live - डिजिलॉकर पर भी उपलब्‍ध होगी मार्कशीट

सीबीएसई 12वीं के परिणाम जुलाई के आखिर तक जारी कर सकता है।  छात्र आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर इसे देख सकेंगे। इसके अलावा सीबीएसई की मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट- digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगी। 

JUL 09, 2022 22:57 IST

CBSE Board Result 2022 Live - यहां देखें पिछले आंकड़े

पिछले आंकड़ो को देखें तो सीबीएसई बोर्ड जून के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर देता है। इस बार भी पूरी उम्मीद है कि बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट जुलाई में जारी कर देगा। अगले सप्‍ताह तक इस पर कोई अपडेट आ सकता है। 

JUL 09, 2022 22:29 IST

CBSE Board Result 2022 Live - जानिए कब मिलेगी ओरजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होन के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट ले सकेंगे। यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकेंगे।

JUL 09, 2022 21:27 IST

CBSE Board Result 2022 Live - जारी किया गया था सर्कुलर

सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को एक महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी कर उन्हें परिणाम के लिए तैयार रहने को कहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मूल्‍यांकन प्रक्रिया लगभग खत्‍म होने को है। बोर्ड किसी भी समय परीक्षा परिणाम को लेकर अपडेट जारी कर सकता है। 

JUL 09, 2022 21:06 IST

CBSE Board Result 2022 Live - यूजीसी से सीबीएसई की अपील

सीबीएसई ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को सीबीएसई के परिणाम घोषित होने की तारीख को ध्यान में रखते हुए अपने प्रवेश कैलेंडर की योजना बनाने का अनुरोध किया है। हायर एजुकेशन में एडमिशन को लेकर परीक्षार्थी परेशान हैं, ऐसे में सीबीएसई का ये कदम उनके लिए सुकून भरा हो सकता है। 

JUL 09, 2022 20:37 IST

CBSE Board Result 2022 Live - बोर्ड देता है ग्रेस मार्क्‍स

सीबीएसई की ग्रेस मार्क्‍स  पॉलिसी है। यदि कोई छात्र कुछ अंकों के कारण उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो बोर्ड स्थिति पर विचार करता है। सटीक ग्रेस मार्क्‍स 2 से 6 अंक तक हो सकते हैं। यह अंतिम परिणाम की गणना के बाद तय किया जाता है। साथ ही, ग्रेस मार्क्स आमतौर पर तब दिए जाते हैं, जब कोई बच्चा किसी एक विषय में कुछ अंकों से फेल हो। 

JUL 09, 2022 19:53 IST

CBSE Board Result 2022 Live - इन वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे नतीजे

cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in

JUL 09, 2022 19:13 IST

CBSE Board Result 2022 Live - तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही मूल्‍यांकन प्रक्रिया

सीबीएसई अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है, और सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम की तारीख और समय जल्द ही जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक रिजल्‍ट जुलाई के आखिरी सप्‍ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। 

JUL 09, 2022 18:36 IST

CBSE Board Result 2022 Live - दूसरे टर्म के रिजल्‍ट का है इंतजार

सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा पिछले साल दिसंबर के महीने में आयोजित की गई थी, जबकि सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा अप्रैल और मई के महीने में आयोजित की गई थी। सीबीएसई पहले ही कक्षा 12वीं के टर्म 1 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर चुका है। अब परीक्षार्थियों को दूसरे टर्म 1 के रिजल्‍ट का इंतजार है। 

JUL 09, 2022 18:02 IST

CBSE BOard 12th Result 2022 - कोरोना गाइडलाइंस का खासा ध्यान

सीबीएसई बोर्ड ने इस बार कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 5 हजार से अधिक सेंटर्स पर 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र पर बिना मास्क के किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी गई थी। साथ ही यहां सोशल डिस्टेंस का खासा ध्यान रखा गया था।

JUL 09, 2022 18:00 IST

CBSE Board Result 2022 Live - पहले 10वीं का रिजल्ट

पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करता है, इसके बाद 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाती है। ऐसे में बोर्ड इस बार भी इसी क्रम में 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई तक 12वीं का रजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

JUL 09, 2022 17:47 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - यहां देंखें सबसे पहले रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन कल यानी 09 जुलाई 2022 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 09, 2022 17:33 IST

CBSE Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUL 09, 2022 17:08 IST

CBSE Board 12th Result 2022 Live - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित व पुरस्कृत

बता दें सीबीएसई बोर्ड इस बार कक्षा 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि टॉपर्स को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि किसी अधिकारी या बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUL 09, 2022 17:00 IST

CBSE Board Result 2022 Live - ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी परीक्षा

पिछली बार कोरोना वायरस के चलते सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की थी। इसलिए इस बार पासिंग परसेंटेज कम देखा जा सकता है। 

JUL 09, 2022 16:45 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - अप्रैल से जून तक आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 14 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट घोषित कर सकता है, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 09, 2022 16:38 IST

CBSE Board Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर CBSE 12th Results 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज कर सकते हैं।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं। 

JUL 09, 2022 16:35 IST

CBSE Board Result 2022 Live - इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आधिकारिक लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

indiaresults.com

parikshasangam.cbse.gov.in

JUL 09, 2022 16:19 IST

CBSE Board Results 2022 - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

parikshasangam.cbse.gov.in

indiaresults.com

JUL 09, 2022 16:16 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट जारी होने 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकें। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकते हैं।

JUL 09, 2022 16:14 IST

CBSE Board Result 2022 Live - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि यदि आपके एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आ जाते हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन यदि आपके द से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। 

JUL 09, 2022 16:12 IST

CBSE Board Result 2022 - शाम तक आ सकता है नोटिफिकेशन

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज शाम तक कक्षा 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUL 09, 2022 16:02 IST

CBSE 12th Results 2022 LIVE: उमंग ऐप पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

छात्र सीबीएसई 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप भी देख सकेंगे। नतीजे के एक बार घोषित होने के बाद इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को मोबाइल पर इस ऐप को इंस्‍टॉल करना होगा। इसे वे गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

JUL 09, 2022 15:30 IST

CBSE 12th Results 2022 LIVE: 15 जुलाई तक आ सकता है 12वीं का रिजल्‍ट

सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 की तारीख की आधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई टर्म 2 का परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित किया जा सकता है। 12वीं का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किए जाने की संभावना है। 

JUL 09, 2022 14:59 IST

CBSE 10th 12th Results 2022 LIVE: छात्रों की सीबीएसई से अपील

छात्रों ने सीबीएसई से दोनों टर्म में से किसी एक का जिसमें छात्र का स्कोर सर्वश्रेष्ठ हो, उसके आधार पर परिणाम घोषित करने का आग्रह किया है | छात्रों ने एक ऑनलाइन अभियान के माध्यम से सीबीएसई से सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 2022 घोषित करने की अपील करते हुए दोनों टर्म -1 और टर्म -2 में से किसी एक से विषय के सर्वश्रेष्ठ अंक लेकर 10वीं और 12वीं के परिणाम तैयार करने के लिए कहा है।

JUL 09, 2022 14:46 IST

CBSE 12th term 2 result 2022: SMS पर कैसे देखें रिजल्ट

मोबाइल फोन पर एसएमएस ऐप खोलें।
एक एसएमएस टाइप करें: cbse12<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>जन्मतिथि<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर।
अब इसे 7738299899 पर भेज दें।
छात्रों को कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 12 का 2022 टर्म 2 परिणाम प्राप्त होगा।

JUL 09, 2022 14:27 IST

CBSE 12th term 2 result 2022: कैसे करें IVRS प्रक्रिया का इस्तेमाल

  • इसके लिए छात्रों को नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करनी होगी।

  • अब ऑपरेटर द्वारा दिए गए निर्देशों का सही ढंग से पालन करें।

  • टर्म 2 सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 विषयवार अंकों वाले कॉल पर बताया जाएगा।

JUL 09, 2022 13:51 IST

CBSE 12th result 2022 via IVRS: नंबर डायल करके भी पता चल सकता है रिजल्ट

फोन वॉयस रिस्पॉन्स पर आधारित आईवीआरएस तकनीक की मदद से परिणाम नीचे दिए नंबर डायल करके पता किया जा सकता है।

दिल्ली के सब्सक्राइबर्स के लिए - 24300699
​देश के दूसरे सब्सक्राइबर्स के लिए - 011–24300699

JUL 09, 2022 13:11 IST

CBSE Board Result 2022: कक्षा 10वीं डेट और टाइम का इंतजार

21 लाख से ज्यादा छात्र सांस रोककर सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम जारी करने में देरी की वजह से कक्षा 11 के शैक्षणिक सत्र 2022-23 को भी रोक दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

JUL 09, 2022 12:47 IST

CBSE Board Results 2022: बीते साल की टॉपर लिस्ट

सीबीएसई रिजल्ट 2022 के जारी होने का इंतजार है लेकिन साल 2021 के परिणाम की जानकारी चाहते हैं तो यहां पर पिछले साल के टॉपर छात्रों की लिस्ट को देख सकते हैं।

  • अमृतांशी मोहंती
  • ध्रुवी सिंह
  • कुशाग्र मिश्रा
  • श्रीराम पटनायक
JUL 09, 2022 12:18 IST

CBSE Board Results 2022: कैसे चेक करें सीबीएसई रिजल्ट

एक बार जारी हो जाने के बाद, कक्षा 12वीं के परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.gov.in पर उपलब्ध होंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 12वीं के रिजल्ट लिंक को क्लिक करें। सीबीएसई कक्षा  12 के परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा, अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। भविष्य के लिए इस पेज को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

JUL 09, 2022 11:50 IST

CBSE 12th Result 2022: क्या है ताजा अपडेट?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है और कक्षा 12 वीं के परिणाम इस महीने यानी जुलाई के अंत तक घोषित किए जाएंगे।

JUL 09, 2022 11:24 IST

CBSE Board Result 2022: परीक्षा संगम पोर्टल

सीबीएसई ने हाल ही में परीक्षा संगम पोर्टल को लॉन्च किया था। कई लोग परीक्षा संगम पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट रिलीज होने की आशंका जता रहे हैं। दूसरी तरफ, पोर्टल को देखकर इस बात की पुष्टि होती है कि इसे स्कूलों और ऑफिस के बीच बातचीत के लिए कॉन्फिगर किया गया है।

JUL 09, 2022 10:39 IST

CBSE Class 12 result 2022 update: परीक्षा संगम पोर्टल पर भी रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड नए लॉन्च किए गए पोर्टल परीक्षा संगम http://parikshasanga.cbse.gov.in/ पर सीबीएसई परिणाम टर्म 2 कक्षा 12 की घोषणा करेगा। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी रिजल्ट को उपलब्ध कराया जाएगा।

JUL 09, 2022 10:21 IST

CBSE Class 12 result date 2022: रिजल्ट 15 तक हो सकता है जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से अगले सप्ताह 15 जुलाई, 2022 तक सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 जारी किए जाने की उम्मीद है। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

JUL 09, 2022 09:41 IST

CBSE Digilocker result 2022: डिजिलॉकर ऐप पर कब जारी होगा रिजल्ट

छात्र आधिकारिक डिजी लॉकर वेबसाइट, digilocker.gov.in परिणाम या ऐप स्टोर और प्ले स्टोर की मदद से डिजिलॉकर मोबाइल ऐप के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं। सभी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 के नए अपडेट हासिल करने के लिए इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करते रहें।

JUL 09, 2022 09:20 IST

CBSE Class 12 result 2022: पास या फेल स्टेटस

सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम में पास / फेल की स्थिति शामिल नहीं थी। सीबीएसई टर्म 2 के परिणाम समेकित रूप में जारी किए जाएंगे और इसमें पास और फेल की स्थिति को भी शामिल किया जाएगा।

JUL 09, 2022 08:47 IST

CBSE 12th result 2022: इतनी तरह से चेक कर सकते हैं 12वीं रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक करें।
एसएमएस के माध्यम से चेक करें।
आईवीआरएस प्रोसेस की मदद से देखें।
डिजिलॉकर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मदद से चेक करें।
गूगल सर्च इंजन की मदद से चेक करें।
एसएमएस ऐप का उपयोग करते हुए चेक करें।

JUL 09, 2022 08:08 IST

CBSE Class 12 result 2022: इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआरएस) सिस्टम

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं रिजल्ट के संबंध में जानकारी के लिए इन नंबर को डायल करके इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम की मदद ली जा सकती है।

दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए - 24300699
​दूसरे देश के उम्मीदवारों के लिए - 011–24300699

JUL 09, 2022 07:38 IST

CBSE 12th Result 2022: कैसे मिलेगा सीबीएसई पास सर्टिफिकेट

सीबीएसई के पास छात्रों को सीबीएसई का पास प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी और ऑनलाइन परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों के बाद, छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से एक मूल मार्कशीट और पास प्रमाण पत्र मिलेगा।

JUL 09, 2022 07:11 IST

CBSE Board Results 2022: बीते साल की टॉपर लिस्ट

पिछले साल 2021 के टॉपर्स
अमृतांशी मोहंती
ध्रुवी सिंह
श्रीराम पटनायक
कुशाग्र मिश्रा

JUL 09, 2022 06:36 IST

CBSE Board Result 2022: टर्म 1 मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से टर्म 1 के परिणाम के दौरान स्कूलों को परिणाम मार्कशीट भेजी जाती है, छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट को इकट्ठा कर करते हैं।

JUL 09, 2022 00:23 IST

CBSE result 2022 term 2: जानिए कैसे देख सकते हैं रिजल्‍ट

आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
'सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
दिए गए स्थान में बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
सीबीएसई बोर्ड 12 परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
इसे डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

JUL 08, 2022 23:53 IST

CBSE result 2022 term 2: इस पोर्टल पर भी उपलब्‍ध होगा रिजल्‍ट

सीबीएसई बोर्ड नए लॉन्च किए गए पोर्टल परीक्षा संगम parikshasanga.cbse.gov.in पर भी सीबीएसई टर्म 2 परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। परिणाम की घोषणा के बाद परीक्षार्थी यहां भी अपनी 10, 12वीं कक्षा के रिजल्‍ट देख सकेंगे।  
 

JUL 08, 2022 23:17 IST

CBSE result 2022 term 2: जानिए पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

सीबीएसई 12वीं टर्म 2 की परीक्षा अप्रैल से मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे और परिणाम आने के बाद उनकी मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से उपलब्ध हो जाएगी। घोषणा की।

JUL 08, 2022 22:25 IST

CBSE result 2022 term 2: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 शुरू में 4 जुलाई, 2022 को घोषित होने की उम्मीद थी। हालांकि, प्रयासों के बावजूद सीबीएसई से कोई पुष्टि नहीं होने के कारण, परिणाम घोषित नहीं किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि परिणाम जुलाई के अंत में घोषित किया जाएगा। छात्र अपने सीबीएसई परिणाम cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

JUL 08, 2022 21:23 IST

CBSE result 2022 term 2: जानिए कैसे मिलेंगे मार्क्‍स

सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। छात्र सभी विषयों के ग्रेड अंक जोड़कर और परिणाम को कुल विषयों से विभाजित करके अपने सीजीपीए की गणना कर सकते हैं। सीबीएसई टर्म 2 का परिणाम अंतिम परिणाम स्कोरकार्ड के साथ आधिकारिक सीबीएसडब्ल्यू वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा।

JUL 08, 2022 20:25 IST

CBSE result 2022 term 2: दो टर्मों में हुई थी परीक्षा

सीबीएसई ने इस साल परीक्षा नए फॉर्मेट में आयोजित की थी। वार्षिक परीक्षा प्रणाली के बजाय, इस बार प्रत्येक कक्षा के लिए दो टर्म में बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। टर्म 1 में, छात्रों को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना था, टर्म 2 की परीक्षा व्यक्तिपरक थी।

JUL 08, 2022 19:45 IST

CBSE result 2022 term 2: मार्कशीट में गलतियां सुधारने का मिलेगा मौका

सीबीएसई छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई डिटेल्‍स जैसे- नाम, माता-पिता के नाम या अन्‍य गलती पाते हैं तो इसमें सुधार करा सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें बोर्ड या अपने स्‍कूल से संपर्क करना होगा। 

JUL 08, 2022 19:15 IST

CBSE result 2022 term 2: नया पोर्टल किया गया है लॉन्‍च

सीबीएसई ने 'परीक्षा संगम' नामक एक नया डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किया है, जो सभी बोर्ड परीक्षाओं और परिणाम संबंधी गतिविधियों को सुव्यवस्थित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर कड़ी नजर रखें।

JUL 08, 2022 18:41 IST

CBSE result 2022 term 2: परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार

इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से  सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए कुल 14 लाख छात्र शामिल हुए थे। सभी को अपने रिजल्‍ट का इंतजार है। 

JUL 08, 2022 18:10 IST

CBSE result 2022 term 2: सीबीएसई रिजल्ट देखने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
'कक्षा 10वीं परिणाम 2022' या 'सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
दिए गए स्थान में बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 10वीं, 12वीं स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
सीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10, 12 डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

JUL 08, 2022 17:34 IST

CBSE board result 2022: कितनी तरह से देख सकते हैं सीबीएसई रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट की मदद से।
एसएमएस की मदद से
आईवीआरएस।
डिजिलॉकर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मदद से।
गूगल सर्च इंजन की मदद से।
एसएमएस ऐप का उपयोग करके।

JUL 08, 2022 17:04 IST

CBSE board exam result 2022 term 2: सीबीएसई रिजल्ट डेट और समय

सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 डेट टर्म 2: 15 जुलाई, 2022 संभावित।
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 समय टर्म 2: घोषित किया जाना है।
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022 दिनांक टर्म 2: 15 जुलाई, 2022 संभावित।
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022 समय टर्म  2: घोषित किया जाना है।

JUL 08, 2022 16:46 IST

CBSE result 2022 term 2: कक्षा 12वीं रिजल्ट के साथ होगा ये विवरण

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2022 मार्कशीट पर उल्लिखित सामान्य विवरण:
छात्र का नाम
रोल नंबर
माता का नाम
पिता का नाम
स्कूल का नाम
विषय कोड
प्राप्तांक
श्रेणी
परिणाम (पास/फेल)

JUL 08, 2022 16:14 IST

Digilocker CBSE result 2022: डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे परिणाम

छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in 2022 Result या मोबाइल ऐप का उपयोग करते हुए भी परिणाम देख सकते हैं। सभी सीबीएसई परिणाम 2022 के कक्षा 12वीं के नए अपडेट प्राप्त करने के लिए इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करते रहें।

JUL 08, 2022 15:38 IST

CBSE Class 12 result 2022: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी विवरण

सीबीएसई बोर्ड की ओर से परिणाम जारी किए जाने के बाद यहां बताए गए विवरण की मदद से रिजल्ट को देखा जा सकता है।

रोल नंबर
एडमिट कार्ड आईडी
स्कूल
केंद्र संख्या

JUL 08, 2022 15:12 IST

CBSE 10th result 2022: एसएमएस से ऐसे करें चेक

मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
एक एसएमएस टाइप करें: cbse10<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>जन्मतिथि<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर।
अब इसे 7738299899 पर भेज दें।
छात्र कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस की मदद से सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 टर्म 2 परिणाम हासिल कर सकेंगे।

JUL 08, 2022 14:45 IST

CBSE board exam result 2022: कैलकुलेट करें 12वीं CGPA

सीजीपीए को कैलकुलेट करने के स्टेप्स
सभी विषयों के ग्रेड अंक जोड़ें।
अब इसे विषय की कुल संख्या से विभाजित करें।
उदाहरण के लिए, अगर आपके ग्रेड अंक = 7, 8, 9, 7, 10 हैं, तो आपका कुल सीजीपीए = (7+8+9+7+10)/5 = 8.2 होगा।
सीजीपीए को प्रतिशत में बदलें।
कुल प्रतिशत कैलकुलेशन = सीजीपीए X 9.5
उदाहरण के लिए, अगर सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022 में आपका सीजीपीए 8.2 है, तो कुल प्रतिशत 8.2*9.5 = 77.9% है।

JUL 08, 2022 14:14 IST

CBSE 12th result 2022: बीते सालों की रिजल्ट डेट

साल

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट डेट 2022

2021

30 जुलाई

2020

13 जुलाई

2019

2 मई

2018

26 मई

2017

28 मई

2016

21 मई

2015

25 मई

   
JUL 08, 2022 13:39 IST

CBSE exam result 2022: कैसे हासिल करें सीबीएसई सर्टिफिकेट

सीबीएसई पास प्रमाण पत्र यानी सर्टिफिकेट पास छात्रों को दिया जाएगा। डीडी सीबीएसई की ऑनलाइन मार्कशीट प्रकृति में प्रोविजनल यानी अनंतिम होगी। ऑनलाइन परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों के बाद, छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से एक मूल मार्कशीट और पास प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

JUL 08, 2022 13:15 IST

CBSE 12th result 2022 Result Live: आधिकारिक वेबसाइट करते रहें चेक

सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने के लिए सीबीएसई 2022 रिजल्ट की डेट जल्द ही जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in को नियमित रूप से देखते रहें। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विवरण प्रदान करेगा। इस पेज पर भी परिणाम के लाइव अपडेट चेक करते रहें।

JUL 08, 2022 12:39 IST

CBSE 12th Result 2022 Date: जुलाई में कब आएगा रिजल्ट?

सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 की डेट अभी बोर्ड की ओर से घोषित नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 12वीं टर्म 2 का रिजल्ट जुलाई के अंत में जारी होने की संभावना है। सीबीएसई परिणाम 2022 डेट के साथ एक आधिकारिक सूचना, सीबीएसई की ओर से cbse.gov.in पर साझा किए जाने की उम्मीद है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, उन्हें cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

JUL 08, 2022 12:06 IST

CBSE Results 2022: डिजिलॉकर पर भी करें चेक

सीबीएसई रिजल्ट 2022 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में सीबीएसई 12 वीं के परिणाम 2022 टर्म 2 परीक्षा के लिए जारी होने की उम्मीद है। छात्र सीबीएसई सेक्शन के तहत digilocker.gov.in या आधिकारिक डिजिलॉकर मोबाइल एप्लिकेशन पर भी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

JUL 08, 2022 11:32 IST

CBSE Result Via SMS: ऑफलाइन कैसे चेक करें सीबीएसई रिजल्ट

कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई रिजल्ट 2022 जारी होने का इंतजार है और अब तक मिली जानकारी के अनुसार परिणाम जुलाई के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र अपना सीबीएसई परिणाम 2022 मैसेज ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके जरूरी विवरण के साथ एसएमएस को 7738299899 पर भेजना होगा। सीबीएसई परिणाम 2022 उसी नंबर पर भेजा जाएगा।

JUL 08, 2022 11:07 IST

CBSE Results 2022: जोड़कर जारी किया जाएगा सीबीएसई रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट 2022 टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी, और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक पूरे देश में आयोजित की गई थी। सीबीएसई टर्म 1 अंक पहले ही घोषित किए गए थे और टर्म 2 अंक और अंतिम रिजल्ट का अब इंतजार है।

JUL 08, 2022 10:50 IST

CBSE 12th Result 2022: 15 लाख छात्रों का जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 15 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए जारी किया जाएगा, जो कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे। सीबीएसई के बीते सप्ताह जुलाई में परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छात्र अपने सीबीएसई 12वीं रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

JUL 08, 2022 10:21 IST

CBSE Result 2022: मूल्यांकन प्रक्रिया

सीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी- टर्म 1 और टर्म 2। दोनों टर्म में सिलेबस का 50 फीसदी शामिल था। टर्म 1 की परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ था और अब अंतिम परिणाम इंटरनल मूल्यांकन के साथ टर्म 1 और टर्म 2 के औसत अंकों की गणना करके घोषित किया जाएगा।

JUL 08, 2022 10:06 IST

CBSE Board Result 2022: कैसे कैलकुलेट करें अपना CGPA?

सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 2022 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र सभी विषयों के ग्रेड अंक जोड़कर और परिणाम को कुल विषयों से विभाजित करके अपने सीजीपीए की गणना की जा सकती है। सीबीएसई टर्म 2 के रिजल्ट का अंतिम परिणाम स्कोरकार्ड के साथ आधिकारिक सीबीएसडब्ल्यू वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

JUL 08, 2022 10:05 IST

CBSE Board 12th Class Result: कक्षा 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022 बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in की मदद से घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र कृपया ध्यान दें कि सीबीएसई कक्षा 10 वीं का परिणाम अब 10 जुलाई, 2022 के बाद रिपोर्ट के अनुसार जारी होने की उम्मीद है। चूंकि बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख पर कोई पुष्टि नहीं की है इसलिए सीबीएसई 12वीं का परिणाम भी जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

JUL 08, 2022 10:02 IST

CBSE Results 2022: जल्द किया जाएगा जारी

सीबीएसई रिजल्ट 2022 कक्षा 12 के लिए जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट नोटिफिकेशन इस महीने के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है। सीबीएसई 12वीं के टर्म 2 के परिणाम जुलाई के आखिरी सप्ताह में छात्रों के लिए जारी किए जाएंगे।