एजुकेशन

Bihar School Winter Vacation: बिहार में सर्दी की मार, इस डेट तक छात्रों की विंटर वेकेशन का ऐलान

Bihar School Winter Vacation Patna Bihar school will remain closed due to cold weather: बिहार में सर्दी की मार जारी है। ठंड की हालत ऐसी है कि कई जिलों में कई दिनों से धूप नहीं निकल रही। बिहार में ठंड के कारण स्कूल बंद करने का आदेश बढ़ने लगा है। जानें पटना सहित बाकी जिलों में कब तक रहेगी विंटर वेकेशन।

Image

Bihar School Winter Vacation

Winter Vacation in Bihar schools 2025: उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, वहीं बिहार में सर्दी की मार जारी है। ठंड की हालत ऐसी है कि कई जिलों में कई दिनों से धूप नहीं निकल रही। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित है और लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। बिहार में ठंड के कारण स्कूल बंद करने का आदेश बढ़ने लगा है। कई जिलों से ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी बढ़ाए जाने का आदेश आने लगा है। जानें पटना सहित बाकी जिलों में कब तक रहेगी विंटर वेकेशन। पटना में 11 जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाएं बंद हैं। आइये जानते हैं कि बिहार के बाकी जिलों का क्या है हाल।

Bihar School winter Vacation: बिहार विंटर वेकेशन

बता दें कि समस्तीपुर जिले मे अधिक ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक वर्ग 1 से 8 वीं तक के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत सभीआंगनबाड़ी विद्यालय, प्राइवेट, प्ले स्कूल और सरकारी मध्य विद्यालयों में आठवीं तक की कक्षाएं नहीं चलाई जाएंगी।

School Holiday news: अररिया जिले में स्कूलों की छुट्टी

बिहार के अररिया जिले में भीषण शीतलहर के बीच 12 जनवरी तक स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में 8वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया। विवरण यहाँ देखें।

Winter Vacation in Bihar: गोपालगंज में स्कूल बंद

गोपालगंज जिले में सभी निजी, सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित वर्ग-8 तक सभी स्कूल11 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। वहीं पटना में 11 जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाएं बंद हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article