CSBC Bihar Police PET Admit Card 2026 : बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार यानी CSBC ने कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर होने जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। (Bihar Police constable pet admit card) जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, वे अपने एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने जारी किया डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक (Bihar Police driver PET admit card direct link) भी जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
अब उम्मीदवारों को देना होगा फिजिकल टेस्ट
बताते चलें कि अब उम्मीदवारों को एग्जाम के अगले चरण यानी कि फिजिकल टेस्ट से होकर गुजरना पड़ेगा। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा चालक पद की वजह से उम्मीदवारो को ड्राइविंग स्किल टेस्ट का भी टेस्ट देना होगा।
उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट cbsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर Bihar Police टैब पर क्लिक करें।
- अब यहां पर download Admit Card for PET of Driver Constable वाले लिंक को खोजें और उसपर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और फिर भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह के फर्जी फोन कॉल या फिर नौकरी दिलाने वाले दलालों से सावधान रहें। भर्ती पूरी तरह से योग्यता और शारीरिक दक्षता पर आधारित है। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत बोर्ड के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
