एजुकेशन

Bihar Police Constable Result 2024 Date: जारी होने जा रहा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ मार्क्स

Bihar Police Constable Result 2024 Expected Date Kab Aayega: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बिहार पुलिस कांस्टेबल की संभावित कट ऑफ भी चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Police Constable Result 2024

Bihar Police Constable Result 2024 Cut Off: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट बहुत (Bihar Police Constable Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Police Constable Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 7 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी फिलहाल यहां बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Expected Cut Off Marks 2024

CategoryMaleFemale
जनरल72 - 7545 - 50
ओबीसी69 - 7037 - 42
ईडब्ल्यूस70 - 7341 - 45
एसटी52 - 5529 - 33
एससी58 - 6031 - 36
ये भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट, यहां देखें कटऑफ लिस्ट

Bihar Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल के कुल 21391 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article