एजुकेशन

Bihar ITI Result 2024: जारी हुए बिहार आईटीआई परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Bihar ITI Result 2024 Released: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (आईटीआईसीएटी) 2024 के परिणाम bceceboard.bihar.gov.in पर घोषित कर दिए हैं।

Image

बिहार आईटीआई परीक्षा का रिजल्ट 2024

Bihar ITI Result 2024 Link: Bihar Industrial Training Institute परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने आईटीआई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट्स को आधिकारिक वेबसाइट (Bihar ITI Result 2024 Official Website) bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन परिणामों को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

ITICAT परीक्षा 9 जून, 2024 को हुई थी, जबकि एडमिट कार्ड 28 मई, 2024 से डाउनलोड किए जा सकते थे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका देखें।

Bihar ITI Result 2024 How to Check, कैसे देखें रिजल्ट

बिहार ITICAT 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए तरीका देखें:-

  • BCECEB की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'दाएं हिस्से पर देखें और इस लिंक पर क्लिक करें - Important Notice regarding Result of ITICAT-2024 (Adv. No. BCECEB(ITICAT)-2024/06 Dated 24.06.2024)
  • Bihar ITICAT 2024 Result 'रैंक कार्ड' डाउनलोड पेज पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • "रैंक दिखाएं" बटन पर क्लिक करें, और Bihar ITI Result 2024 Online देखें।
Direct Link for PDF ! Direct Link for Rank Card

जो छात्र कक्षा 10 की परीक्षा पास कर चुके हैं या दे रहे हैं, वे ITI प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होते हैं। ITI कार्यक्रमों के लिए चयन बिहार ITICAT 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।

गौरतलब है कि बिहार आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए हर वर्ष बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article