एजुकेशन

Bihar Head Teacher Recruitment: क्या प्राइवेट टीचर बन सकते हैं बिहार में हेड टीचर? आवेदन करने से पहले जान लें ये नियम

BPSC Head Master Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में कुल 46308 हेड टीचर की भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कार्य अनुभव मांगा गया है। बिहार में हेड टीचर भर्ती में आवेदन करने से पहले कार्य अनुभव को लेकर जारी नियम एक बार जरूर जान लें।

Image

बिहार हेड टीचर भर्ती के लिए नियम

Photo : iStock

Bihar BPSC Head Master Recruitment 2024: बिहार में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी के बाद अब हेड टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में कुल 46308 हेड टीचर की भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए 11 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी नियमों के बारे में जरूर जान लें।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में हेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए 2 अप्रैल 2024 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स से कार्य अनुभव मांगा गया है। आइए इसके लिए कुछ जरूरी नियम जानते हैं।

BPSC Head Teacher के लिए क्या चाहिए अनुभव?

  • BPSC हेड मास्टर के चयन में CBSE स्कूलों में 4 से 12 साल तक के काम का अनुभव भी जोड़ा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) के सचिव को पत्र भी लिखा है।
  • एसटी वेलफेयर डिपार्टमेंट के अधीन आने वाले उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपल के कुल 6061 पोस्ट पर चयन होना है। इसके लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक अगर कक्षा 11-12 के स्कूल टीचर के पोस्ट पर चयनित हो गए हैं तो कम से कम 4 साल की लगातार सेवा को भी जोड़ा जा सकेगा।
  • माध्यमिक शिक्षक अगर कक्षा 9-10 के स्कूल टीचर के पद पर चयनित हो गए हैं तो कम से कम 8 साल की लगातार सेवा को भी जोड़ा जा सकेगा।
  • CBSE, ICSE, BCEB द्वारा मान्यता मिले स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक के पोस्ट पर बतौर शिक्षक काम करने का अनुभव प्राप्त हो।
  • माध्यमिक (9-10), उच्च माध्यमिक (11-12) स्कूल टीचर के पोस्ट पर काम किए रहने की स्थिति में मिले अनुभव के समय को एक साथ जोड़कर कम से कम 12 साल की अवधि मानी जाएगी।
  • CBSE, ICSE, मान्यता मिले स्कूलों के अनुभव के समय को एक साथ जोड़कर कम से कम 10 साल की अवधि मानी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article