एजुकेशन

Bihar Model Schools: हर प्रखंड में खुलेगा एक 'मॉडल स्कूल', 9वीं से होगी नीट और जेईई की तैयारी

Bihar Model Schools: बिहार सरकार द्वारा राज्य के हर प्रखंड में मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें प्रवेश के लिए छात्रों को 11 मार्च को होने वाली परीक्षा में शामिल होना होगा। बता दें कि इस मॉडल स्कूल में 9वीं से ही छात्रों को जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सहायता की जाएगी।

Image

बिहार के हर प्रखंड में खुलेगा एक 'मॉडल स्कूल' (Photo - Canva)

Bihar Model Schools: बिहार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के हर प्रखंड में एक-एक आदर्श माध्यमिक विद्यालय यानी मॉडल स्कूल बनाने शुरू करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि इन मॉडल स्कूलों में शामिल होने के लिए छात्रों को सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होने होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा को पास करने में सफल होंगे वो जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, मॉडल स्कूल में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे।

कब होगी प्रवेश परीक्षा

बिहार में शुरू होने वाले मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी, जिसका आयोजन 11 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस स्कूल में शैक्षणिक सक्ष 2026-27 से पढ़ाई शुरू होगी और वो भी कक्षा 9वीं के साथ।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार बात करें को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने मॉडल स्कूलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को हाल ही में बढ़ाया है। अब छात्र 20 फरवरी 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी थी। इस दौरान आवेदन करने में पीछे छूटे उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे। यह उनके लिए अंतिम अवसर है।

कितने प्रखंडों में खुलेंगे मॉडल स्कूल

जारी जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

क्या है मॉडल स्कूल का उद्देश्य

बता दें कि इन मॉडल स्कूलों का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से भी छात्रों को JEE, NEET और ओलंपियाड सहित देशभर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। ताकि हर छात्र आगे बढ़ सके और एक बेहतरीन करियर प्राप्त कर सके। जो उम्मीदवार आर्थिक तंगी के कारण नीट और जेईई परीक्षा के लिए कोचिंग नहीं ले पाते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। वह अपने गांव और प्रखंड में ही नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।

इन मॉडल स्कूलों में क्या होगा खास?

जानकारी के अनुसार, मॉडल स्कूलों में अनुभवी शिक्षकों और सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। स्मार्ट क्लासरूम होंगे। आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक प्रयोगशाला यानी लैब होंगी। इतना ही नहीं, छात्रों को उनके इंटरस्टे के अनुसार, करियर काउंसलिंग भी दी जाएगी। ताकि वह अपने करियर को लेकर किसी दुविधा में न रहें और सही फैसले ले सकें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article