एजुकेशन

Bihar Education Budget 2025: नए डिग्री कॉलेज और डबल स्कॉलरशिप! बिहार के छात्रों पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार

Bihar Education Budget: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। इसके लिए शिक्षा विभाग का बजट 60,964 करोड़ रुपए रखा गया है।

Image

Bihar Education Budget 2025

Bihar Education Budget: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। इसके लिए शिक्षा विभाग का बजट 60,964 करोड़ रुपए रखा गया है। नीतीश सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना का भी ऐलान किया है। वहीं, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति भी दोगुनी कर दी गई है, जिससे प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।

इन छात्रों को मिलेगा फायदा

बिहार सरकार ने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति को दोगुना कर दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य के सरकारी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और स्थापना प्रस्वीकृत विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक के पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति दर को दोगुना किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 875 करोड़ रुपये बटज का प्रावधान किया है।

छात्रवृत्ति में दोगुनी वृद्धि

इसी के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी दोगुनी वृद्धि हुई है। इस योजना के तहत छात्रों को अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 260 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एससी-एसटी छात्रावास अनुदान को भी दोगुना कर दिया है। पहले जहां यह अनुदान एक हजार रुपये था, वहीं अब इसे बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है।

खोले जाएंगे नए डिग्री कॉलेज

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश के 534 में से 358 प्रखंडो में अंगीभूत/राजकीय डिग्री महाविद्यालय नहीं है। इन प्रखंडो में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही निजी क्षेत्र के सहयोग से नए निजी मेडिकल कॉलेज संचालिए किए जाएंगे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article