Bihar Diploma in Elementary Education Result 2023 की घोषणा में ज्यादा समय नहीं बचा है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र क्रेडिंशियल तैयार रखें क्योंकि अगले तीन में बिहार डिप्लामा इन एलिमेंट्री एजुकेशन का रिजल्ट जारी होने की जानकारी है। बिहार विद्यालय समिति जैसे परिणाम जारी करेगी उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर देख सकेंगे। हालांकि अभी तारीख फिक्स नहीं है, लेकिन एक संभवत: यह परिणाम 12 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है।
किस दिन आएगा बिहार डीलेड परीक्षा का परिणाम
हाल ही में बिहार बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसके बाद से बिहार डीलेड परीक्षा का परिणाम भी जारी करने की तैयारी चल रही है, बता दें एसटीईटी परीक्षा के दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे (Bihar Diploma in Elementary Education (DElEd) Examination 2023 Date) 12 अक्टूबर 2023 तक जारी किए जाने की योजना है।
कहां से देखें बिहार डीलेड परीक्षा का परिणाम
बिहार डीलेड परीक्षा का परिणाम बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर घोषित किए जाएंगे। डीएलएड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। बिहार बोर्ड की डीएलएड परीक्षा में करीब 2.5 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा 5 से 15 जून 2023 के बीच हुई थी। एक बार रिजल्ट आने के बाद छात्र अपने पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।
Bihar DEIEd result 2023 - Direct Link (To be Active Soon)
30700 सीटों पर ले सकेंगे एडमिशन
गौरतलब है कि बीएड पर सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश आया था, जिसके बाद से डीएलएड परीक्षा (Bihar DEIEd Exam) की मांग बढ़ गई है। अब ज्यादातर छात्र बीएड की बजाए डीएलएड में दाखिला लेना चाहते हैं। बिहार बोर्ड की इस डीएलएड प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्यभर के सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में डीएलएड की 30700 सीटें पर दाखिला दिया जाएगा।
बिहार डीएलएड के लिए पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित छात्रों को न्यूनतम अंक (Bihar DEIEd Qualifying Marks) 35 लाना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 30 अंक लाने होंगे।
