Bihar Deled Admit Card 2025 On secondary.biharboardonline.com: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Deled Admit Card 2025 ) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड (Bihar Deled Admit Card 2025 Download) कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Bihar Deled Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें बिहार डीएलएड सत्र 2025-2027 में एडमिशन के लिए परीक्षा 26 अगस्त से आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के तय परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी मोड पर निर्धारित होगी। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Deled Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar DELED Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Deled Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- माता का नाम (Mothers Name)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
Bihar Deled Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे बिहार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
