एजुकेशन

Bihar Civil Court Clerk Answer Key: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar Civil Court Clerk Answer Key 2024: बिहार के सिविल कोर्ट में क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3325 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जो भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार सिविल कोर्ट आंसर की

Photo : iStock

Bihar Civil Court Clerk Answer Key 2024: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3325 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जो भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का विकल्प भी दिया गया है।

बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं, क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को हुई थी। इस परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Bihar Civil Court Clerk Answer Key ऐसे करें चेक

  • बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क आंसर-की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होमपेज पर या 'भर्ती' सेक्शन पर जाएं।
  • यहां, विशेष रूप से "Bihar Civil Court Clerk Answer Key" का उल्लेख करने वाले लिंक या अधिसूचना को देखें।
  • अब आंसर की पेज तक पहुंचने के लिए निर्धारित लिंक पर क्लिक करें। यहां अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, जन्म तिथि, आदि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • आपको पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर की डाउनलोड करने के विकल्प मिलेंगे।
  • यहां डाउनलोड बटन या लिंक पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल को भविष्य के संदर्भ के लिए अपने कंप्यूटर या डिवाइस में सेव करें।

ऐसे फाइल करें ऑब्जेक्शन

जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर में विसंगतियां मिलती हैं या किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, वे आंसर जारी होने की तारीख से 7 दिनों के भीतर ऑब्जेक्शन फाइल करें। इसके लिए प्रति सवाल 50 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती परीक्षा 22 दिसंबर को बिहार के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article