एजुकेशन

Bihar Board Topper: पिता चलाते हैं आटा चक्की और बेटी बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर, 484 नंबर लाकर रचा था इतिहास

Bihar board result 2026 Meet bseb 12th result 2025 topper Priya Jaiswal: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड द्वारा 10 वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इस बीच हम आपको बिहार बोर्ड 2025 इंटर साइंस की टॉपर प्रिया जायसवाल से मिलवा रहे हैं जिन्होंने 484 नंबर लाकर इतिहास रचा था।

Image

BSEB Bihar Board 12th Topper 2025 Priya Jaiswal

Bihar board result 2026 Meet bseb 12th result 2025 topper Priya Jaiswal: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड द्वारा 10 वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। बिहार बोर्ड ने इंटर रिजल्ट के लिए 23 मार्च डेट तय की है जबकि 10वीं रिजल्ट की डेट अभी घोषित नहीं की गई है। इस बीच हम आपको बिहार बोर्ड 2025 इंटर साइंस की टॉपर प्रिया जायसवाल से मिलवा रहे हैं जिन्होंने 484 नंबर लाकर इतिहास रचा था। साल 2025 में 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की थी।

BSEB 12th resultबिहार बोर्ड इंटर टॉपर प्रिया जायसवाल

साल 2025 में पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया था। बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के आदिवासी बहुल इलाके की प्रिया जायसवाल बिहार में साइंस टॉपर बन प्रदेश का नाम रोशन किया था। प्रिया के पिता धूमवाटाड़ में आटा चक्की मिल चलाते हैं। गवर्नमेंट राज्य संपोषित 10+2 विद्यालय हरनाटांड़ में पढ़ने वाली प्रिया जायसवाल के पिता खेती भी करते हैं।

Bihar Board 12thप्रिया जायसवाल टॉपर सक्सेस स्टोरी

प्रिया जायसवाल बहुत ही मेधावी छात्रा है। उसने मैट्रिक परीक्षा में भी सूबे में 8 वां स्थान प्राप्त किया था। प्रिया ने मीडिया से कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत की थी लेकिन रैंक वन आने का नहीं सोचा था। प्रिया ने कहा कि मेरा सपना डॉक्टर बनने का है। मैं इसके लिए और ज्यादा मेहनत करूंगी। दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बारहवीं के लिए प्रिया का नामांकन पास के ही सरकारी विद्यालय ‘राजकीयकृत राज्य संपोषित उच्च माध्यमिक’ में कराया।

Result: किस विषय में आए कितने मार्क्स

प्रिया को बायोलॉजी में उन्हें 98, केमिस्ट्री में 100, फिजिक्स में 95, इंग्लिश में 97 और हिन्दी में 94 अंक मिले थे। कुल 484 अंकों के साथ उन्होंने 96.8 प्रतिशत मार्क्स को अचीव किया। प्रिया की बड़ी बहन प्रीति ने साल 2023 में बिहार बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 469 मार्क्स के साथ साइंस की स्ट्रीम में ही राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article