एजुकेशन

Bihar Board Result: कक्षा 12वीं रिजल्ट के बाद बिहार बोर्ड का नया अपडेट, आगे बढ़ाई गई ये जरूरी डेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 30, 2023, 05:43 PM IST

Bihar Board Result 2023: बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक जरूरी नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के माध्यम से ऑनलाइन स्क्रूटनी को लेकर बिहार बोर्ड ने एक अपडेट जारी किया है।

Image

बिहार बोर्ड रिजल्ट स्क्रूटनी 2023

Bihar Board Result 2023 Scrutiny: बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी ने कक्षा 12वीं की आंसर शीट को लेकर स्क्रूटनी (BSEB, Bihar Board Result Scrutiny 2023) आवेदन जमा करने की समय सीमा 1 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल, 2023 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं या आंसर शीट के पुनर्मूल्यांकन को लेकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक बीएसईबी वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने स्क्रूटनी आवेदन जमा कर सकते हैं।

बीएसईबी ने गुरुवार 30 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्क्रूटनी आवेदन की समय सीमा के विस्तार की घोषणा की है। समय सीमा की घोषणा के साथ बोर्ड ने स्क्रूटनी आवेदन जमा करने के स्टेप्स के बारे में भी जानकारी दी है।

बीएसईबी के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है, 'इंटरमीडिएट आंसर शीट चेक करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की डेट 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई है।' ट्वीट में कहा गया है, 'बिहार बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवार अपना स्क्रूटनी आवेदन biharboardonline.bihar.gov.in पर निर्धारित समय सीमा तक जमा कर सकेंगे।'

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article