BBOSE Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार विद्यालय समिति ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण व परीक्षा बोर्ड के प्रथम उच्चतर माध्यमिक व प्रथम माध्यमिक परीक्षा जून 2025 व द्वितीय उच्चतर माध्यमिक व द्वितीय माध्यमिक दिसंबर परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 12वीं सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर तक दो शिफ्टों में चलेगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षा 6 से लेकर 9 दिसंबर तक चलेगी पहली पाली की परीक्षा 9:30 से लेकर 12:45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से लेकर शाम के 5:15 बजे तक चलेगी।
कब और किस पाली में होंगी परीक्षाएं? (BBOSE Bihar Board Class 10th-12th Exam timing Schedule Datesheet)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। 9 दिसंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर तक ये परीक्षाएं चलेंगी। 10वीं कक्षा की सैद्धांतिक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और 23 दिसंबर तक चलेगी। प्रायोगिक परीक्षा की बात करें तो ये 6 दिसंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की सैद्धांतिक परीक्षा दो पालियों में होंगी।
बिहार बोर्ड बीबोस 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड (BBOSE Dummy Admit Card Download)
बिहार बोर्ड ने बीबोस 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए स्थायी प्रवेश पत्र को वेबसाइट (Bihar Board Dummy Admit card) पर अपलोड कर दिया है। इस प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी मंगलवार तक सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.com पर जाकर 10वीं और intermediate.biharboardonline.com पर 12वीं परीक्षा का डमी प्रवेश पत्र देख सकते हैं।
इससे पहले बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड को लेकर जानकारी दी थी। Dummy Admit Card समिति की वेबसाईट पर अपलोड रहने एवं दिनांक 18.11.2025 तक की अवधि में ऑनलाईन त्रुटि संशोधन कराने के संबंध में आवश्यक सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की गई थी।
बिहार बोर्ड 2026 डेट शीट: शिफ्ट टाइमिंग ( BBOSE Bihar Board 2026 Date Sheet: Shift Timing )
बीएसईबी आमतौर पर दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करता है - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा खत्म कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जल्द ही बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा तिथि 2026 और बीएसईबी इंटर परीक्षा तिथि 2026 की घोषणा की जाएगी।
