Bihar Board Exam Datesheet 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का पूरा टाइम टेबल जारी कर देगी। छात्र और अभिभावक इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। एक बार डेटशीट जारी होने के बाद ये आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगी। छात्र यहां से टाइमटेबल (Bihar Board 2026 Time Table)चेक कर सकते हैं। इस लेख में जानिये समय सारणी डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप गाइड...
दो पालियों में होती है बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Exam 2026 Timing and Shifts)
बतातें चलें कि बोर्ड आमतौर पर दो शिफ्टों में एग्जाम करवाता है। पहली (Bihar Board Exam morning shift timing) शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 12:45 तक चलती है। वहीं दूसरी शिफ्ट (Bihar Board Exam shift timing) 1:45 से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलती है। पुराने एग्जाम पैटर्न (Bihar Board 2024 Exam pattern) पर नजर डालें तो 12वीं कक्षा के एग्जाम फरवरी महीने के पहले 15 दिन में कराए जाने की संभावना है। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते से हो सकती हैं।
अब जानते हैं कि कैसे BSEB की डेटशीट को डाउनलोड किया जा सकता है... (How to Download Bihar Board exam datesheet) Download BSEB Datesheet
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइटों biharBoardOnline या फिर BiharBoradonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर Class 10 Date Sheet 2026 या फिर Class 12 Date Sheet 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको टाइमटेबल का पीडीएफ स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- इस टाइमटेबल में सब्जेक्ट्स और परीक्षा की डेट्स को अच्छी तरह से देखें।
- पीडीएफ को भविष्य के लिए सुरक्षित करके रख लें। इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
तैयारियों पर खास ध्यान दें विद्यार्थी (Bihar Board Exam Preparation Tips)
एक बार टाइमटेबल जारी होने के बाद छात्र अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। (Study Plan for board Exams) परीक्षा की सटीक तारीखें और शिफ्ट टाइमिंग जानने के बाद छात्र रिवीजन, प्रैक्टिस टेस्ट और स्टडी सेशन को अच्छी तरह से प्लान कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एक बार टाइमटेबल जारी होने के बाद वे अपने तैयारियों में तेजी लाएं और टाइम टेबल के अनुसार ही स्टडी प्लान करें।
