BSEB Bihar Board 12th Topper Nishu Kumari : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 23 मार्च, 2026 को दोपहर 1:30 बजे क्लास 12 या इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। रिजल्ट के साथ, बोर्ड ने आर्ट्स समेत तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल कुल पासिंग परसेंटेज 85.19% रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 6,61,610 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 2,46,819 लड़के और 4,14,791 लड़कियां थीं। आर्ट्स की बात करें तो निशु कुमारी की हर तरफ चर्चा हो रही है। एक वजह उनका आर्ट्स स्ट्रीम से टॉप करना है तो दूसरी वजह है वो स्थितियां, जिनसे लड़कर निशु ने टॉप किया।
साधारण परिवार से हैं निशु
निशु बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनका इस उपलब्धि से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। निशु बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनका इस उपलब्धि से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। निशु की पढ़ाई खिजरसराय के यशवंत इंटर स्कूल से हुई है। निशु को हिंदी में 97 और इतिहास में भी 97 नंबर मिले। अंग्रेजी की बात करें तो उन्हें इसमें 90 और राजनीतिक विज्ञान में 95 मार्क्स मिले। हर सब्जेक्ट में उनका संतुलन नजर आया। निशु खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता एक किसान हैं।
पिता ने क्या कहा ?
निशु की माता गृहिणी हैं और घर संभालती हैं। परिवार ने हमेशा से उनकी पढ़ाई को ही प्राथमिकता दी। आज उसी मेहनत का परिणाम निशु ने दिया है। वे अपने घर की सबसे बड़ी हैं और उनके भाई नीरज गया कॉलेज से बीएससी कर रहे हैं। निशु के पिता ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटी टॉप 10 में आएगी। लेकिन निशु ने पूरे बिहार में पहली रैंक लाकर सबको चौंका दिया है। निशु की ये उपलब्धि उम्मीदों से कहीं ज्यादा आगे है।
20 दिन पहले नाना का हुआ निधन
निशु की परीक्षा से 20 दिन पहले उनके नाना का निधन हो गया था। ऐसे में उन्हें पढ़ाई की तैयारी के बीच एक बड़ा झटका लगा। लेकिन निशु ने मुश्किल समय को अपनी ताकत बनाया और हिम्मत नहीं हारी। वे सिर्फ एक दिन अपने नाना के घर रुकीं और फिर पढ़ाई में जुट गईं।
