एजुकेशन

Bihar Board 10th Result by SMS: SMS से देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, मोबाइल App से ऐसे चेक करें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 31, 2024, 11:15 AM IST

Bihar Board BSEB 10th Result 2024 From SMS and App: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 (bihar board result 2022) अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है। जानें SMS से बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका।

Image

Bihar Board 10th Result by SMS: SMS से देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, मोबाइल App से ऐसे चेक करें

Bihar Board BSEB 10th Result 2023 From SMS and App: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है । बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 (bihar board result 2024) अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है। इसके लिए छात्रों को 'बिहार 10 <स्पेस> रोल नंबर' टाइप करना होगा और इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा। ऐसा करने से आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा, जिससे आप परिणाम देख सकेंगे। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.in और bsebinteredu.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट अगर स्‍लो है तो छात्रों को परेशानी हो सकती है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे SMS या Microsoft Apps से रिजल्ट चेक करें।

How To check Bihar Board Result From SMS: SMS से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट

  • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें
  • एक एसएमएस टाइप करें: BIHAR10 <space> ROLL-NUMBER
  • अब, इस एसएमसएस को 56263 पर भेज दें
  • अधिक स्पष्टीकरण के लिए एक उदाहरण दिया जा रहा है
  • यदि किसी छात्र का रोल नंबर 12345678 है, तो BIHAR10 12345678 टाइप करें
  • अब इसे 56263 पर भेज दें

Bihar Board 10th Result from Microsoft Apps

  • ऑर्गेनाइजर एप डाउनलोड करें।
  • आपके फोन पर जो नोटिफिकेशन आया है उसे देखें।
  • यहांं CBSE रिजल्ट के लिए रजिस्टर करें।
  • अपना रोल नंबर, स्‍कूल कोड, जन्म तिथि भरें।
  • अब आपका रिजल्‍ट आ जाएगा।

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते है रिजल्ट

बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में इस बार 16.37 लाख परीक्षा शामिल हुए थे। इसमें 8 लाख 31 हजार 213 छात्रा और 8 लाख 3 हजार 201 छात्र शामिल हुए थे। 16.37 लाख परीक्षार्थियों के लिए 1500 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article