LIVEBSEB Bihar Board 10th Result 2024 OUT: बिहार बोर्ड 10वी में शिवांकर कुमार ने किया टॉप, 82.91 फीसदी स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा

BSEB Bihar Board 10th Result 2024 OUT: बिहार बोर्ड 10वी में शिवांकर कुमार ने किया टॉप, 82.91 फीसदी स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च (Bihar Board 10th Result 2024 Date) को जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर द्वारा दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा SMS और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकते हैं।
BSEB Compartment Exam: कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा का मौका
जो स्टूडेंट्स फरवरी में किसी वजह से बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में नहीं बैठ सके, उन्हें विशेष परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। और जो स्टूडेंट्स एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
BSEB 10th Result 2024: पिछले साल से अच्छा रिजल्ट
साल 2024 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम बेहतर रहा है। इस साल का पास प्रतिशत 82.91% रिकॉर्ड किया गया है, जोकि पिछले साल की तुलना में ज्यादा है. साल 2023 में 81.04% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
Bihar Board 10th Result 2024 LIVE: मिलेगा री-चेकिंग का मौका
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होने वाली है। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट देखने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स को लेकर खुश नहीं हैं, उन्हें अपने नतीजों की री-चेकिंग के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
Bihar Board 10 Toppers List: टॉपर्स को मिलेंगे कई इनाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को कैश प्राइज के साथ ही कई अन्य चीजें भी दी जाती हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में पहली रैंक हासिल करने वाले शिवांकर कुमार को 1 लाख रुपये कैश, 1 लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें 10वीं रिजल्ट
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - 13.79 लाख स्टूडेंट्स हुए पास
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 16,64,252 में से 13,79,842 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। जिसमें, छात्रों की संख्या 6,80,293 और छात्राओं की संख्या 6,99,549 है। बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं में पूर्णिया के शिवांकर ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से कुल 489 अंक प्राप्त किए हैं।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - टॉपर को मिलेगा ये ईनाम
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। बता दें कि मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को एक-एक लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, सेकेंड टॉपर्स को 75 हजार रुपये और थर्ड टॉपर को 50 हजार रुपये दिये जाते हैं।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - इस लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - 13.79 लाख स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल कुल 16,64,252 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें, छात्राओं की संख्या 8,58,785 और छात्रों की संख्या 8,05,467 रही। इसमें से केवल 13,79,842 स्टूडेंट्स को मैट्रिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - पूर्णिया के शिवांकु ने किया टॉप
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं में इस साल 82.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, पूर्णिया के शिवांकु ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Topper List, Check HereBihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को ठीक दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
Bihar 10th Topper List See HereBihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - SMS पर ऐसे चेक करें 10वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को BIHAR10 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - डायरेक्ट लिंक से चेक करें 10वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट चंद मिनटों में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर रोलन नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें 10वीं रिजल्ट
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - चंद मिनटों में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर द्वारा ठीक 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम डेट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के एक यो दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से इस परीक्षा की तारीख आज रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स तय समय के अंदर बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2024 के लिए अप्लाई कर सकेंगे।