Bihar Board Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा 2025 के लिए डेट शीट जारी करने के लिए तैयार है, माना जा रहा है इस सप्ताह Bihar Board Exam Date Sheet 2025 Pdf जारी किया जा सकता है। राज्य के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र biharboardonline.bihar.gov.in से डेट शीट जारी कर सकेंगे।
Bihar Board 10th 12th Exam 2025
बीएसईबी जैसे ही कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की अंतिम परीक्षा की समय सारिणी जारी करेगा।इसे timesnowhindi.com/education पर से भी देखा जा सकेगा।
BSEB Bihar Board Exam 2025
बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की संभावित तिथि फरवरी 2025 है। पिछले कुछ सालों से बीएसईबी सबसे पहले बोर्ड परीक्षा आयोजित करता आ रहा है, इसके अलावा बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट भी जारी कर रहा है।
आज के दिन जारी हुई थी डेट शीट
4 दिसंबर 2023 को बिहार बोर्ड ने 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, यही कारण है कि इन्हीं दिनों में 2025 के लिए भी Bihar Board Exam Date Sheet 2025 Pdf जारी किया जा सकता है।
Bihar Board Exam 2025 Class 10th 12th
2024 में यानी इस साल बिहार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 से 23 फरवरी तक आयोजित की गईं थी। इसी तरह BSEB कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गईं। कक्षा 12 के पेपर दो पालियों में हुए, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। कक्षा 10 की परीक्षाएं एक पाली में आयोजित की गईं।
Bihar Board Date Sheet 2025
बिहार बोर्ड की कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की गई थीं, और कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन 18 से 20 जनवरी तक आयोजित किए गए थे। बोर्ड ने 23 मार्च को इंटर रिजल्ट 2024 की घोषणा की जिसमें कुल 87.21 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया गया था, जिसमें 82.91 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
