LIVE

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, जाने कितने हैं टॉपर के नंबर

अंकिता पांडUpdated Mar 26, 2024, 10:52 IST
Follow on Google News
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, जाने कितने हैं टॉपर के नंबर

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, जाने कितने हैं टॉपर के नंबर

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज यानी 23 मार्च 2024 को दोपहर ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर (Bihar Board Class 12th Result) दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, biharboard.ac.in, bsebssresult.com पर रिजल्ट (Bihar Board Result) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2024: Check Roll Number Wise

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा के लिए कुल 13,04,352 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां छात्रों की कुल संख्या 6 लाख 26 हजार 432 और छात्राओं की कुल संख्या 6,7,921 था। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। छात्रों से अनुरोध है कि लगातार हमारे ऑफिशियल साइट से जुड़े रहें।

MAR 23, 2024 20:45 IST

BSEB 10th Result 2024: 10वीं के रिजल्ट का इंतजार

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अब 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी होगा। 10वीं के रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर होगी।
MAR 23, 2024 18:52 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, किसी एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
MAR 23, 2024 18:31 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - ऐसे मिलेगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAR 23, 2024 18:07 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर मौजूद थे। उन्होंने 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी भी साझा की।
MAR 23, 2024 17:07 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - ऐसा रहा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट

इस साल 12वीं आर्ट्स में कुल 634,480 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 5,46,621 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 86.15% दर्ज किया गया है।
MAR 23, 2024 15:57 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - इतने स्टूडेंट्स हुए पास

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 12,91,684 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 11,26,439 स्टूडेंट्स का पास घोषित किया गया है। वहीं, 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 86.15% दर्ज किया गया। जबकि, कॉमर्स का 94.88% और साइंस का 96.2% दर्ज किया गया। इस हिसाब से 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21% दर्ज किया गया।
MAR 23, 2024 15:09 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - कितना होगा पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है।
MAR 23, 2024 14:53 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - ऐसा रहा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 86.15% दर्ज किया गया। जबकि, कॉमर्स का 94.88% और साइंस का 96.2% दर्ज किया गया। इस हिसाब से 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21% दर्ज किया गया।
MAR 23, 2024 14:32 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MAR 23, 2024 14:13 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - 12वीं में इतने स्टूडेंट्स पास

इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 12,91,684 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 11,26,439 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड इंटर का कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAR 23, 2024 13:52 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में इस साल तुषार कुमार ने बाजी मारी है। उन्होंने रआर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 482 अंक हासिल किए। वहीं, साइंस में मृत्युंजय कुमार और कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है।
MAR 23, 2024 13:45 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - ऐसा रहा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट

इस साल 12वीं आर्ट्स में कुल 634,480 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 5,46,621 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 86.15 दर्ज किया गया है।
MAR 23, 2024 13:39 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - कितना रहा पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटर का कुल पास प्रतिशत 87.21 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
MAR 23, 2024 13:33 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - प्रेस कॉन्फेंस शुरू

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। स्टूडेंटस का रिजल्ट बस कुछ ही देर में घोषित कर दिया जाएगा।
MAR 23, 2024 13:26 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - चंद मिनटों में जारी होगा 12वीं रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का इंतजार चंद मिनटों में खत्म होने जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करेंगे। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2024 डाउलनोड कर सकेंगे।
MAR 23, 2024 13:24 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - कितना होगा 12वीं का पास प्रतिशत

बीते साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 13,04,586 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 10,91,948 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। इस हिसाब से साल 2023 में बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.7% दर्ज किया गया। वहीं, इस साल भी लगभग इतना ही पास प्रतिशत होने की संभावना है।
MAR 23, 2024 13:17 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE - सबसे पहले यहां देखें रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा में बस अब कुछ ही मिनट शेष हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
MAR 23, 2024 13:13 IST

Bihar Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE - बोर्ड अध्यक्ष करेंगे रिजल्ट की घोषणा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत सहित अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी।
MAR 23, 2024 13:12 IST

Bihar Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE - 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1304352 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें, छात्रों की संख्या 677921 और छात्राओं की संख्या 626431 रही। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
MAR 23, 2024 13:08 IST

Bihar Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE - एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

Biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए BIHAR 12 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।