एजुकेशन

Bihar Board 12th Admit Card OUT: जारी हुए बिहार बोर्ड के एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 17, 2023, 04:20 PM IST

बिहार बोर्ड ने इंतजार खत्म कर दिया है, 12वीं कक्षा के उम्मीदवार inter23.biharboardonline.com से व यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, जल्द ही 10वीं कक्षा का भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा, डायरेक्ट​ लिंक के लिए खबर देखें

Image

जारी हो गया बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड

The Bihar School Examination Board class 12th admit card inter23.biharboardonline.com पर जारी कर दिया गया है, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने वार्षिक थ्योरी परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। इसी के साथ 12वीं कक्षा के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है, एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ यहां लिंक से भी चेक किया जा सकता है। छात्र यह सुनिश्चित कर लें कि उनके प्रवेश पत्र पर स्कूल के प्रमुख द्वारा विधिवत हस्ताक्षर किए गए हैं और उस पर आधिकारिक मुहर है।

बता दें कि 9 दिसंबर 2022 को बिहार बोर्ड का 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। 2023 का वार्षिक कैलेंडर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया। बिहार बोर्ड के छात्र विस्तृत डेटशीट और टाइम-टेबल को biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

Bihar board 12th Admit Card 2023 Download Steps

  • बिहार बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरना होगा।
  • जब आप ये दोनों चीजें भरने के बाद क्लिक करेंगे तो आप अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
  • एडमिट कार्ड को अब डाउनलोड करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट निकाल लीजिए।
Direct Link for Bihar Board 12th Admit Card

कब होनी हैं बिहार बोर्ड की परीक्षाएं

बता दें कि बिहार बोर्ड बीएसईबी 12 वीं की परीक्षा 1 फरवरी से आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 तक निर्धारित हैं। बिहार बोर्ड बीते कुछ सालों से समय पर परीक्षा कराने और सबसे पहले रिजल्ट जारी करने को लेकर चर्चा में है।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article