
बिहार बोर्ड कक्षा 10 मेट्रिक परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 82.91% हुए पास, 16,64,252 छात्रों ने दी थी परीक्षा
पल पल की लाइव अपडेट, शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ! बीएसईबी आज 31 मार्च को कुछ देर में बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 घोषित करने वाला है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा इन वेबसाइट पर भी नजर रखें। results.biharboardonline.com, theboardresults.in, biharboard.ac.in, bsebssresult.com, onlinebseb.in आधिकारिक तौर पर आप bsebmatric.org से अपना स्कोर देख सकेंगे।बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक संवाददाता सम्मेलन में परिणामों की घोषणा करेंगे, जहां वह बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम, वे किस स्कूल से हैं, पासिंग पर्सेंटेज कितना रहा? लिंग के आधार पर पर्सेंटेज, टॉप 5 टॉपर और बहुत कुछ के बारे में भी घोषणा करेंगे।