एजुकेशन

Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू, देखें सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल

Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड की डेटशीट जारी हो गई है। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और bsebmatric.org पर देख सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं की डेटशीट

Photo : Times Now Digital

Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड की डेटशीट जारी हो गई है। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और bsebmatric.org पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र कमर कस लें परीक्षा को अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

डेटशीट के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बीएसईबी ने डीएलएड सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा और अन्य परीक्षाओं की तारीखों की भी घोषणा की है।

Bihar Board 10th Subject Wise Time Table: किस सब्जेक्ट की कब होगी परीक्षा?

परीक्षा की तारीखपहली पाली की परीक्षा (सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक) दूसरी पाली की परीक्षा (दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 05.15 बजे तक)
17 फरवरी 2025मातृभाषा (101-हिन्दी, 102-बंगला, 103-उर्दू एवं 104-मैथिली)मातृभाषा (201-हिन्दी, 202-बंगला, 203-उर्दू एवं 204-मैथिली)
18 फरवरी 2025110-गणित210-गणित
19 फरवरी 2025द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी)द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी)
20 फरवरी 2025111-सामाजिक विज्ञान211-सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी 2025112-विज्ञान212-विज्ञान
24 फरवरी 2025ऐच्छिक विषय (114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली)ऐच्छिक विषय (214-उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224-मैथिली)
25 फरवरी 2025व्यावसायिक ऐच्छिक विषय 127-सुरक्षा, 128-ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म, 130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाईल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एंड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं 135-आईटी/आईटी ट्रेड-----
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article