एजुकेशन

Bihar Board 10th Compartmental Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं में फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा पास होने का मौका, इन तरीकों से बढ़ेगा नंबर

Bihar Board 10th Compartmental Exam 2025: ​बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Image

Bihar Board 10th Compartment Exam 2025

Bihar Board 10th Compartmental Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के एक यो दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स को निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का मौका मिलेगा, जिससे उनका यह साल बर्बाद नहीं जाएगा।

Bihar Board 10th Compartmental Exam 2025: इस डेट से करें अप्लाई

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। वहीं, अगर आपको अपनी कॉपी पर भरोसा है और नंबर उम्मीद से कम आए हैं तो आप कॉपी रीचेकिंग के लिए दे सकते हैं।

BSEB Class 10th Compartment Exam 2025: ऑनलाइन करें अप्लाई

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल या मई में किया जाएगा। जबकि, इस परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक जारी किए जाने की संभावना है। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा पास कर अगली क्लास में एडमिशन ले सकते हैं, जिससे उनका यह साल बर्बाद नहीं जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article