Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card Link: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज 21 नवंबर को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अगर आप भी बिहार बोर्ड की आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आधिकारिक सूचना देखें, जिसमें बताया गया है कि BSEB 10वीं और 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, छात्र 27 नवंबर तक ही इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, BSEB डमी एडमिट कार्ड 27 नवंबर, 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे
देखें आधिकारिक सूचना:-

BSEB 2026 Dummy Admit Card Website
एडमिट कार्ड पर गलती होने पर क्या करें?
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे BSEB 2026 Dummy Admit Card पर दी गई सभी डिटेल्स चेक कर लें। अगर कोई गलती है, तो उसे स्कूल अथॉरिटीज के जरिए ठीक किया जा सकता है।
10वीं व 12वीं का एडमिट कार्ड अलग अलग वेबसाइट पर
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, BSEB 10वीं Dummy Admit Card 2026 exam.biharboardonline.org पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जबकि BSEB 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 intermediate.biharboard.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
स्कूल अथॉरिटीज को यह पक्का करना होगा कि वे डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और जरूरी कैंडिडेट्स के लिए डिटेल्स में जरूरी बदलाव करें। यह पक्का करना होगा कि सभी सुधार डेडलाइन से पहले कर दिए जाएं।
BSEB 10th 12th Dummy Admit Card 2026 Download करने का तरीका
स्कूल अथॉरिटीज के लिए BSEB Dummy Admit Card Download Link ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: ऊपर बताए गए वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: दिए गए डमी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें
स्टेप 4: बिहार बोर्ड 10th व 12th Dummy Admit Card 2026 दिखेगा
स्टेप 5: आगे के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
BSEB डमी एडमिट कार्ड 2026 में इन जानकारी को जरूर से चेक करें: कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आधार नंबर, जेंडर, विषय, मैरिटल स्टेटस, फोटो, जन्म तिथि और सिग्नेचर
