बता दें इस बार बिहार बीएड सीईटी की परीक्षा 25 जून 2024 को निर्धारित थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां आप जान सकते हैं कि बिहार सीईटी आंसर की पर कैसे आपत्ति करें।
Bihar B.Ed CET Answer Key 2024: कैसे करें ऑब्जेक्शन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar B.Ed CET Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- अब आंसर की ऑब्जेक्शन के लिंक पर जाएं।
- यहां प्रश्नों का चयन कर सबमिट करें।
