BHU UG 2023 Result: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित तीसरे राउंड के आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे परिणाम सूची को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- bhuonline.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकेंगे।
इन परिणामों के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करनी होगी। ध्यान रहे फीस जमा करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, आप केवल 16 अगस्त शाम 5:59 बजे तक एडमिशन फीस जमा कर सकत हैं। बता दें, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय सीट आवंटन के आठ राउंड की घोषणा करेगा। काउंसलिंग के नियमित दौर के बाद हो सकता है कुछ सीट्स खाली रह जाएं, ऐसे में आपको उम्मीद बनाए रहने की जरूरत है, क्योंकि खाली सीटों की गणना 16 अगस्त को की जाएगी।
जान लें इस नियम के बारे में
मान लीजिए यदि कोई उम्मीदवार को दूसरी फैकल्टी या प्रोग्राम में 'एडमिशन का ऑफर' मिलता है तो उम्मीदवार के पास दो रास्ते होंगे — पहला अपने मूल आवंटन में बने रहें या फिर नए संकाय में स्थानांतरित होने पर गौर करें।
अब नोटिस करने वाली बात यह है कि अगर उम्मीदवार प्रवेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है, और नए संकाय में चला जाता है तो उसे बाद में वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे चेक करें परिणाम
- बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट - bhuonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "BHU UG merit list 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- बीएचयू यूजी 2023 मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगी।
वेटिंग लिस्ट का क्या होगा
विश्वविद्यालय के अनुसार, यदि छात्र अपग्रेड का विकल्प लेता है या किसी दूसरे संकाय/कार्यक्रम में स्थानांतरित होता है, तो ऐसे में जो भी उम्मीदवार पहले राउंड की वेटिंग लिस्ट में है, उसे अगले राउंड में पक्की सीट मिल सकती है।
