एजुकेशन

Bhai Dooj Essay in Hindi: भाई दूज पर सबसे आसान हिन्दी निबंध, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

Bhai Dooj Essay in Hindi (भाई दूज पर निबंध): रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज का त्योहार भी भाई बहनों को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करके उन्हें मिठाई खिलाती हैं। साथ ही उनके लंबी उम्र और सफल जीवन की कामना करती हैं।

Image

Bhai Dooj Essay 2024

Bhai Dooj Essay in Hindi (भाई दूज पर निबंध): दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस त्योहार के तीसरे ही दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज (Bhai Dooj 2024) का त्योहार भी भाई बहनों को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करके उन्हें मिठाई खिलाती हैं। इन त्योहारों के बारे में अवगत कराने के लिए कई बार स्कूलों में भी बच्चों को इस अवसर पर निबंध (Bhai Dooj Par Nibandh) लिखने के लिए कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी भाई दूज 2024 पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो यहां दी गई कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

Bhai Dooj Essay in Hindi: कब और कैसे मनाया जाएगा भाई दूज

हर साल भाई दूज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई को रोली–चावल से तिलक करती हैं और उनकी आरती करके मिठाई खिलाती है। भाई बहन आपस में एक दूसरे को उपहार देते हैं। भाई दूज पर हर बहन अपने भाई के प्रति प्यार व्यक्त करती है और उसकी लंबी उम्र व सफल जीवन की कामना करती है। बता दें कि इस त्योहार को ‘भाई टीका’, ‘भाई फोंटा’, ‘भाऊबीज’, ‘यम द्वितीया’, ‘भातृ द्वितीया’ और ‘भैया दूज’ के नाम से भी जाना जाता है।

Bhai Dooj Par Nibandh 2024: क्यों मनाया जाता है भाई दूज

भाई दूज को लेकर ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि पर यम अपनी बहन के घर गए थे। वहां उन्होंने अपनी बहन द्वारा किए गए आदर सत्कार से प्रसन्न होकर वरदान दिया कि जो भाई बहन इस दिन यमुना में स्नान करके यम पूजा करेंगे उसे मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, एक अन्य मान्यता यह भी है कि भगवान कृष्ण जब नरकासुर राक्षस का वध करके द्वारका नगरी लौटे थे तब उनकी बहन सुभद्रा ने फूल, मिठाई और दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। साथ ही उनके मस्तक पर टीका लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की थी। तभी से भाई दूज का पर्व मनाया जाने लगा।

Bhai Dooj Hindi Essay: इन बातों का रखें खास ध्यान

किसी भी विषय पर निबंध लिखते हुए ध्यान रखें कि आपकी भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। कठिन भाषा के साथ व्याकरण संबंधी गलतियां आपके नंबर कटवा सकती हैं। इसके अलावा निबंध लिखते समय शब्द सीमा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही अपनी हैंडराइटिंग पर भी ध्यान दें और ओवरराइटिंग करने से बचें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article