एजुकेशन

Basant Panchami Par Nibandh: स्कूल में बसंत पंचमी पर निबंध कैसे लिखें, जानें क्या है बेस्ट तरीका

Basant Panchami Par Essay for school students: बसंत पंचमी आने वाली है, ये कुछ ऐसे दिन होते हैं, जिनमें हम अपना लेखन कौशल दिखाने का मौका पाते हैं, अगर आप भी क्लास में बसंत पंचमी पर निबंध लिखना चाहते हैं, तो जानें इसमें किन बातों को जरूर से शामिल किया जाना चाहिए।

Image

बसंत पंचमी पर निबंध

Basant Panchami Par Nibandh for school students (बसंत पंचमी पर निबंध कैसे लिखें): बसंत पंचमी आने वाली है, अगर आप स्कूली छात्र हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि ये कुछ ऐसे खास दिन होते हैं, जब हम अपने लेखन कौशल को दिखा सकते हैं। बसंत पंचमी 2025 के मौके पर एक दमदार निबंध लिखें, अगर निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, तो जानें इसमें किन बातों को जरूर से शामिल किया जाना चाहिए। यहां बसंत पंचमी पर निबंध 10 लाइन और 100, 150 और 200 शब्दों में बताया गया है।

बसंत पंचमी पर निबंध कैसे लिखें, Basant Panchami Par Nibandh Kaise Likhen

सबसे पहले ये बताएं कि बसंत पंचमी का पर्व क्यों मनाया जाता है?

बसंत पंचमी मनाए जाने के पीछे दो कारण बताए गए हैं, पहला बसंत के स्वागत और सर्दियों को अलविदा कहने के लिए ये दिन मनाया जाता है। जबकि दूसरा कारण है ये दिन ज्ञान और बुद्धि प्राप्त करने के लिए देवी सरस्वती से प्रार्थना करने के लिए मनाया जाता है।

बसंत पंचमी कब मनाया जाता है?, Basant Panchami Kab Manaya Jata Hai

बसंत पंचमी हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है। इस साल यह त्योहार 2 फरवरी, 2025 यानी रविवार को मनाया जाएगा। इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार, हर साल यह जनवरी या फरवरी में पड़ता है। इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इस समय से सर्दी कम होने लगती है और प्रकृति में हरियाली आने लगती है।

स्कूलों में बसंत पंचमी पर क्या होता है?, Basant Panchami Par Kya Hota Hai

स्कूलों में शिक्षक पीले कपड़े पहनकर आते हैं, जबकि विद्यार्थियों को अपनी ड्रेस के अनुसार आना होता है। इस दिन मां सरस्वती की उपासना की जाती है, उन्हें पुष्प अर्पित किए जाते हैं, मां सरस्वती संगीत और विद्या की देवी हैं, इसलिए उनसे हाथ जोड़कर विद्या की मांग की जाती है। विद्या है तो सब कुछ है, सारा विकास विद्या यानी ज्ञान पर टिका है, विद्या से बड़ा कोई धन नहीं होता है।

बसंत पंचमी क्यों खास है, Basant Panchami Par Lines

ये दिन खुशियों का दिन है, प्रकृति में आने वाले दिनों में सुंदर बदलाव देखने को मिलेंगे, जैसे नए पत्ते आना, हरियाली छाना, नए फूल आना,

आम के पेड़ों पर बौर आना, मानो प्रकृति एक नए साल की शुरुआत कर रही हो।

बसंत पंचमी से बच्चों को क्या सीखना चाहिए, Basant Panchami Par Essay

बसंत पंचमी केवल प्रकृति के सौंदर्य का प्रतीक नहीं है, बल्कि ये दिन बहुत गहरी बात सिखाता है। जीवन में नई शुरुआत करने की सीख देता है। जिस तरह पेड़ नए पत्ते व फूल उगाता है, उसी तरह हमें भी नई चीजें सीखने का प्रयास करना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article