एजुकेशन

​August School Holidays 2025: अगस्त में स्कूलों की छुट्टियां ही छुट्टियां, छात्रों की रहेगी बल्ले-बल्ले

August 2025 School Holiday News Delhi, Noida, Gurgaon School Holidays List: अगस्त के महीने में स्कूली बच्चों की मौज रहेगी क्योंकि इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। आप चाहें तो लॉन्ग वीकेंड पर बच्चों को साथ लेकर वैकेशन पर निकल सकते हैं।

Image

अगस्त स्कूल होली डे लिस्ट (Photo: AI)

School Holiday News, August 2025 Delhi, Noida, Gurgaon School Holidays List: अगस्त के महीने में स्कूली बच्चों की मौज रहेगी क्योंकि इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस महीने में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan School Holiday) और जन्माष्टमी (Janmashtami School Holiday) का त्यौहार भी मनाया जाएगा है। इन त्यौहारों पर स्कूल बंद रहते हैं। आप चाहें तो लॉन्ग वीकेंड पर बच्चों को साथ लेकर वैकेशन पर निकल सकते हैं। कई स्कूलों ने तो छुट्टी की घोषणा करते हुए कैलेंडर भी जारी कर दिया है। आइये जानते हैं कि अगस्त महीने में किस किस दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट-

अगस्त में स्कूल की छुट्टियां

अगस्त महीने में में 5 रविवार होने वाले हैं, 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त और 31 अगस्त। पांच रविवार को स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व के चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी। रक्षा बंधन हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं, जो भाई-बहन के अटूट बंधन और उनके बीच स्नेह का प्रतीक है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है तो स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। वहीं 16 अगस्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के चलते अवकाश रहने वाला है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बुधवार, 27 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों को सप्ताह के बीच में ही छुट्टी मनाने का मौका मिल रहा है।

अगस्त में कितने दिन स्कूल बंद

  • 3 अगस्त: रविवार
  • 9 अगस्त: रक्षाबंधन
  • 10 अगस्त: रविवार
  • 16 अगस्त: कृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अगस्त: रविवार
  • 24 अगस्त: रविवार
  • 27 अगस्त: गणेश चतुर्थी
  • 31 अगस्त: रविवार

अगस्त में महत्वपूर्ण दिवस

अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण दिवस भी आते हैं। 2 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि, 6 अगस्त को हिरोशिमा डे, 8 अगस्त को क्विट इंडिया मूवमेंट डे, 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे, 26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाएगा कई राज्यों में इन दिवसों पर भी अवकाश रहता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article