UP Police SI Result 2021: रिजल्ट हुआ जारी, यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के परिणाम इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 07:20 AM IST

UP Police SI Result 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, UPPRPB की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्‍मीदवार बिना लॉगिन किए भी एसआई भर्ती परीक्षा रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं...

UP Police SI Result 2021: रिजल्ट हुआ जारी, यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के परिणाम इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP Police SI Result 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, UPPRPB की ओर से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा यानि SI Result 2021 जारी कर दिया गया है। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbp.gov.in पर रिलीज किया गया है। उम्‍मीदवार लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले यूपीपीआरपीबी ने 14 अप्रैल 2022 को परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी। जिसके तहत 59 सवालों को बदला गया था।

परीक्षा का आयोजन 3 चरणों में किया गया था। जिसके तहत पहले फेज की परीक्षा 12 से 17 नवंबर 2021,  दूसरे फेज की 20 से 25 नवंबर 2021 और तीसरे की 27 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार लंबे समय से अपने रिजल्‍ट की प्रतीक्षा कर रहे थे। आखिरकार उनका ये इंतजार खत्‍म हो गया है।

How to Download UP Police SI Result - ऐसे चेक करें रिजल्‍ट 

  • यूपी पुलिस एसआई परीक्षा का रिजल्‍ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसआई रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन के लिए जरूरी डिटेल्‍स दर्ज कर सब्मिट करें।
  • ऐसा करते ही रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्‍य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें।

UP Police SI Result - सफल उम्‍मीदवार होंगे पीईटी में शामिल

लिखित परीक्षा में क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की गई है। योग्‍य उम्‍मीदवार फिजिकल टेस्‍ट (PET) में शामिल हो सकेंगे। उन्‍हें इसकी तारीख और जगह आदि के बारे में जल्‍द ही सूचना दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से 9,534 रिक्‍त पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Police SI Result  - विभिन्‍न केंद्रों में हुई थी परीक्षा

बोर्ड के अनुसार परीक्षा का आयोजन 13 जिलों में 92 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर (एसआई), सिविल पुलिस (पुरुष / महिला), प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और फायर के पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी।

End of Article