एजुकेशन

Dr Abdul Kalam के 10 एजुकेशनल कोट्स, हर छात्र के मन में भर देंगे जोश

Dr APJ Abdul Kalam Educational Quotes: मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती पर आइए जानते हैं उनके 10 एजुकेशनल कोट्स के बारे में जो आपको जोश से भर देंगे।

Image

Dr Abdul Kalam के 10 एजुकेशनल कोट्स (Photo - AI/Newsroom Verifed)

Dr APJ Abdul Kalam Educational Quotes: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक Dr. APJ Abdul Kalam, जिन्हें प्यार से 'मिसाइल मैन' भी कहा जाता है, का जीवन हर छात्र और युवा के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत रहा है। उनका मानना था कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने या नौकरी पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है और उसके सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाती है। जब भी छात्र असफलता या निराशा के दौर से गुजरते हैं, डॉ. कलाम के अनमोल विचार उनके भीतर नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, तो आज डॉ. कलाम की जयंती (15 अक्टूबर) पर उनके द्वारा दिए गए 10 एजुकेशनस कोट्स (Education Quotes) आपके मन में अटूट आत्मविश्वास और सफलता का नया जोश भर देंगे।

Dr Abdul Kalam के 10 एजुकेशनल कोट्स

1. "सपने वे नहीं होते जो आप सोते समय देखते हैं, सपने तो वे होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।"

2. "शिक्षाविदों को छात्रों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की भावना की क्षमता विकसित करनी चाहिए और उनके लिए आदर्श बनना चाहिए।"

3. "अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले आपको सूरज की तरह तपना (जलना) होगा।"

4. "एक अच्छी शिक्षा किसी समाज में बदलाव लाने का सबसे शक्तिशाली हथियार है, जो युवा दिमागों को रचनात्मक और साहसी बनाती है।"

5. "आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे अच्छी दवा है। यह आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।"

6. "इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये बेहद जरूरी हैं।"

7. "तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक कि आप अपनी तय की हुई और अद्वितीय मंजिल तक न पहुंच जाएं।"

8. "देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।"

9. "इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।"

10. "हम सभी में समान प्रतिभा नहीं होती, लेकिन हम सभी को अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने का समान अवसर मिलता है।"

छात्रों के लिए संदेश

डॉ. कलाम हमेशा विद्यार्थियों को बड़ा सोचने और निरंतर ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित करते थे। उनका कहना था कि असफलताएं सफलता के रास्ते में आने वाला केवल एक पड़ाव हैं, कोई अंतिम मंजिल नहीं। यदि छात्र इन 10 विचारों को अपनी दैनिक पढ़ाई और जीवनशैली में उतार लें, तो परीक्षा के तनाव, असफलता के डर और आलस्य को आसानी से मात दी जा सकती है। आज ही इनमें से अपने पसंदीदा विचार को अपनी स्टडी टेबल के सामने लगाएं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाएं। यह आपको हमेशा से जोश से भरा रखेंगे और आपको कुछ कर दिखाने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article