RRB Railway Group D Admit Card 2022: जारी हो गया रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एडमिट कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 03:21 PM IST

RRB Railway Group D Admit Card 2022, Sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 17 अगस्त, 2022 से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा देने जा रहे है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

RRB Railway Group D Admit Card 2022: जारी हो गया रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एडमिट कार्ड

RRB Railway Group D Admit Card 2022: Railway Recruitment Board (RRB) RRB Group D Admit Card 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 17 अगस्त, 2022 से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा देने जा रहे है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा सीबीटी, कंप्यूटर आधारित टेस्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा, पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को अपने आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र 2022 तक पहुंचने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड

  • आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर देखें यहां आपको सीबीटी प्रथम.फेस के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक नाम से टेक्स्ट दिखाई देगा।
  • अब एक नया पेज खुलेगा यहां दो जानकारी देनी होगी, पंजीकरण संख्या और उपयोगकर्ता का नाम
  • लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें

ध्यान रहे प्रवेश पत्र पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway), दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway व पश्चिम मध्य रेलवे (Western Railway) के लिए जारी किया गया है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना ना भूलें।

ग्रुप डी भर्ती 7वें सीपीसी के तहत होगी भर्ती

आरआरबी ने भारतीय रेलवे के कई विभागों में भर्ती के लिए 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स स्तर 1 के तहत कुल 103769 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी, इसी परीक्षा के लिए आज प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 2019 में विज्ञप्ति जारी की गई थी।

End of Article