Rajasthan Police Constable Answer Key 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर-की अपडेट, यहां करें चेक और ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 01:00 PM IST

Rajasthan Police Constable Answer Key 2022 Sarkari Result: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जल्‍द जारी होने वाली है। ये विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी। उम्‍मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Police Constable Answer Key 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर-की अपडेट, यहां करें चेक और ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Rajasthan Police Constable Answer Key 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 16 मई, 2022 को खत्‍म हुई है। इसके बाद से ही परीक्षार्थी आंसर की और रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि विभाग की ओर से प्रोविजनल आंसर की जल्‍द ही जारी की जाएगी। जिस पर आवेदकों को आपत्ति उठाने का भी मौका दिया जाएगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद में फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा।  राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 परीक्षा 13 मई, 2022 से 16 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 18.83 लाख उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 16.39 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आंसर की 10 से 15 दिन के अंदर जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक राजस्थान पुलिस द्वारा उत्‍तर कुंजी जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि नहीं की गई है। 

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की 

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी प्राप्त करने के लिए, "उत्तर कुंजी डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें। 
  • ऐसा करने से उम्मीदवार एक नए पेज पर पहुंचेंगे। 
  • उत्तर कुंजी प्राप्त करने के लिए आपको पेपर कोड या सेट की आवश्यकता होगी।
  • आंसर की jpg या pdf प्रारूप में डाउनलोड करना चुन सकते हैं।
  • इसे डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी का प्रिंटआउट रख लें। 

कट ऑफ का लगा सकेंगे अंदाजा 
आंसर की जारी किए जाने के बाद इसका लिंक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। आवेदक सॉल्यूशन शीट की सहायता से परीक्षा में अपने प्रदर्शन के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही परीक्षा कटऑफ की सही गणना कर सकते हैं। वे क्‍वेश्‍चन पेपर और आंसर का मिलान करके संभावित स्‍कोर का भी अंदाजा लगा सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4438 रिक्तियों को भरा जाएगा।

End of Article